लखनऊ के निगोहां इलाके में नाले में उतराता मिला शव... सड़क पर खून के धब्बे! हत्या की जताई जा रही आशंका

Lucknow News: निगोहां में नाले में युवक का शव मिला, सड़क पर खून के धब्बे मिले

Update:2025-09-09 13:59 IST

Lucknow Nigoha News

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में नदी व नालों में शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मंगलवार को लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के गौतमखेड़ा गांव स्थित नाले में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी। तेजी से जमा हो रही ग्रामीणों की भीड़ के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

सड़क पर मिले खून के धब्बे और खून से सनी हुई चप्पल

नाले में शव उतराने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ साथ मौके पर महकमे के आला अधिकारी भी पहुंचे। घटनास्थल की छानबीन के दौरान मौके पर नाले के पास वाली सड़क पर खून के धब्बे और खून से सनी चप्पल बरामद हुई है, जिसे देखकर लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह बांक नाले के पास से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे, उसी दौरान उनकी नजर नाले में उतराते शव पर पड़ी।

शव कब्जे में लेकर युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस

निगोहां थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर पहुंचकर सबको नाले से बाहर निकाला गया। शव के पास से उसकी पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांव में लोगों से जानकारी जुटाई रही है। इसके साथ ही नजदीकी थानों पर भी मृतक की तस्वीर भेज कर लापता हुए लोगों की जानकारी की जा रही है। जल्द ही मृतक की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News