Lucknow News: 'नकल माफियाओं पर कब होगी कार्रवाई?' नीट घोटाले को लेकर लखनऊ में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन
Lucknow News: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा धमाका! केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच छिड़ी 'कुर्सी की जंग' का खुलासा किया है।
Lucknow News: Aam Aadmi Party की छात्र इकाई आप छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को Hazratganj स्थित GPO Park में NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पोस्टर जलाकर विरोध जताया। बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।
परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
प्रदर्शन में शामिल छात्र नेताओं का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों का भरोसा अब परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है। छात्रों का कहना था कि जिस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करते हैं, उसी परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि NEET जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नकल माफियाओं और पेपर लीक गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है। उनका आरोप था कि बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विधानसभा मार्च के दौरान बढ़ा तनाव
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता विधानसभा की ओर मार्च निकालने लगे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी धक्कामुक्की हुई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस और नारेबाजी भी तेज हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईकोगार्डन भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि प्रदर्शनकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोका गया था और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि जब तक छात्रों को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। छात्र नेताओं ने कहा कि युवाओं में लगातार निराशा बढ़ रही है और सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।