वंदे मातरम् विवाद पर ब्रजेश पाठक का कांग्रेस पर हमला, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

Brajesh Pathak: कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् विवाद को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस से माफी की मांग की। उन्होंने अखिलेश यादव और सपा पर भी तीखा हमला बोला।

Update:2026-08-16 12:27 IST

Brajesh Pathak

Brajesh Pathak Slams Opposition: कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के पाठ को लेकर उठे विवाद और सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस नेताओं से देश से माफी मांगने की मांग की।

ब्रजेश पाठक ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। जब समय आएगा, तो देश की जनता निश्चित रूप से उनसे इसका हिसाब मांगेगी।”

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभावना से जुड़ा हुआ गीत है, ऐसे में इसे लेकर किसी भी तरह का विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए।

अखिलेश यादव पर भी बरसे ब्रजेश पाठक

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव के पास आखिर काम क्या है?

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनकी सरकार को सत्ता में आए साढ़े 9 साल हो चुके हैं, लेकिन विपक्ष उनके खिलाफ एक भी आरोप नहीं लगा पाया है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार को सत्ता में साढ़े 9 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके पास हमारे खिलाफ एक भी आरोप नहीं है।”

सपा के शासनकाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जब-जब प्रदेश में सरकार रही, तब भ्रष्टाचार, दंगे और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकारों के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब रही और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा।

ब्रजेश पाठक ने सपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी के नेता अपने ही कार्यकाल में जेल के भीतर जा चुके हैं। पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें, उसके बाद हमारी सरकार पर सवाल उठाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जनता ही इसका जवाब देगी। उनके मुताबिक, भाजपा सरकार विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन के मुद्दे पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष के पास सरकार पर सवाल उठाने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

Tags:    

Similar News