UP MLC Results 2026: यूपी विधान परिषद चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से, 7 जिलों में तैयारियां पूरी
UP MLC Results 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक सीटों पर 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। जानें लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ समेत सभी 7 जिलों के काउंटिंग सेंटर।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के चुनावी नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से प्रदेश के सात जिलों में मतगणना शुरू होगी। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुई वोटिंग के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना केंद्रों और उम्मीदवारों के परिणामों पर टिकी हैं। मतगणना के लिए प्रशासन ने निर्धारित केंद्रों पर व्यवस्थाएं की हैं। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में वोटों की गिनती कराई जाएगी। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
UP MLC Counting 2026: किस सीट की गिनती कहां होगी?
मतगणना सात जिलों में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। सीटवार केंद्रों की सूची इस प्रकार है:
1. लखनऊ
केंद्र: रमाबाई रैली स्थल, लखनऊ
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल नंबर 7
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल नंबर 8
2. वाराणसी
केंद्र: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन, वाराणसी
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल नंबर 1
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल नंबर 2
3. आगरा
केंद्र: नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल नंबर 1
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल नंबर 2
4. मेरठ
केंद्र: गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मोदीपुरम
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल A
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: हॉल B
5. झांसी
निर्वाचन क्षेत्र: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट
केंद्र: कोठारी हॉल (हॉल नंबर 1), बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी
6. बरेली
निर्वाचन क्षेत्र: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट
केंद्र: संजय कम्युनिटी हॉल (हॉल नंबर 1), बरेली
7. गोरखपुर
निर्वाचन क्षेत्र: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट
केंद्र: कॉमर्स बिल्डिंग (हॉल नंबर 1 और 2), पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
मतगणना से पहले गोरखपुर- अयोध्या के पर्यवेक्षक हटाए गए:
मतगणना से पहले योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गोरखपुर-अयोध्या के पर्यवेक्षक IAS अभय को हटकर रिसर्व रखा है। उनकी जगह पर IAS प्रकाश बिन्दु को नियुक्त किया है।
वहीं मतगणना से पहले आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को दोबारा मतदान कराया गया। चुनाव आयोग ने आगरा में छह पर्यवेक्षण अधिकारियों को निलंबित करने और 21 अन्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया है।
सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। अधिकारियों की निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
11 सीटों पर परिणाम का इंतजार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन सीटों की मतगणना के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ होने लगेगी। इन सीटों के परिणाम राजनीतिक दलों के साथ-साथ शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के लिए भी अहम हैं।
मतगणना की शुरुआत 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे निर्धारित है। रुझानों और अंतिम परिणामों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा के बाद ही की जानी चाहिए।
ताजा अपडेट के मुताबिक, 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 11 सीटों पर कुल 55.24% वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव में 152 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2,697 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे।
इस चुनाव को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक ताकत आजमाने के तौर पर भी देखा जा रहा है। दोनों दलों ने सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।