Maharajganj News: नेपाल में हिंसक प्रदर्शन : भंसार कार्यालय जलाया गया, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
Maharajganj News: नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने बेलहिया भंसार कार्यालय जलाया। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर हाई अलर्ट पर, भारतीय एजेंसियां सतर्क।
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन : भंसार कार्यालय जलाया गया, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट (Photo- Newstrack)
Maharajganj News: महराजगंज : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के बेलहिया भंसार कार्यालय को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुँचाया और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।
ओली के खिलाफ नारेबाजी, राजशाही की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के खिलाफ “ओली मुर्दाबाद” और “राजशाही वापस लाओ” जैसे नारे लगाए। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग राजशाही की बहाली बताई जा रही है।
सेना और पुलिस की तैनाती
स्थिति बिगड़ने पर नेपाल प्रशासन ने सड़कों पर सेना उतार दी। संवेदनशील इलाकों में सैकड़ों सैन्य बल और पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। कई जिलों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती
नेपाल की इस उथल-पुथल का असर सीधे भारत-नेपाल सीमा पर भी पड़ा है। सोनौली बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सीमा से आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की गहनता से जांच कर रही हैं।
भारतीय क्षेत्र में शांति लेकिन सतर्कता बरकरार
हालांकि भारतीय सीमा क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं।