Maharajganj News: महराजगंज में ग्रामीणों की मांग, रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण की उठी मांग तेज

Maharajganj News: महराजगंज के मुडेरी गांव में रेलवे लाइन के कारण परेशानी बढ़ी। ग्रामीणों ने अंडरपास या पुलिया निर्माण की मांग उठाई, सुरक्षित आवागमन की अपील की।

Update:2026-05-14 13:11 IST

Maharajganj News(Photo-Social Media)

Maharajganj News: जिले के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुडेरी के ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से गांव के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास या पुलिया निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे लाइन के कारण गांव दो हिस्सों में बंट गया है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। कई बार अचानक ट्रेन आने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है। महिलाओं को भी रोजाना ट्रैक पार कर बाजार और अन्य जरूरी स्थानों तक जाना पड़ता है।

आपात स्थिति में बढ़ रही परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एंबुलेंस को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है और मरीजों की जान पर खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ग्रामीणों को बैंक, बाजार और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे काफी असुविधा होती है।

अंडरपास निर्माण की मांग तेज

ग्रामवासियों ने रेलवे विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन के नीचे रोड अंडर ब्रिज (RUB) या पुलिया का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास बनने से सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा तथा संभावित दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

Tags:    

Similar News