Mathura News: भैया दूज पर भी डटे रहे किसान, धरना स्थल पर ही मनाया पर्व
Mathura News: रेलवे और राजस्व विभाग की मनमानी के विरोध में जारी किसानों का धरना 132वें दिन भी जारी, बहनों ने धरना स्थल पर भाइयों को तिलक कर निभाई परंपरा।
भैया दूज पर भी डटे रहे किसान, धरना स्थल पर ही मनाया पर्व (Photo- Newstrack)
Mathura News: मथुरा। 23 अक्टूबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के बैनर तले मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज 132वें दिन में पहुंच गया। किसानों का यह आंदोलन रेलवे और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में जारी है।
धरना स्थल पर डटे किसानों ने बताया कि बीते 131 दिनों में उन्होंने हर पर्व और त्यौहार यहीं मनाया है — चाहे धूप हो, बारिश हो, ठंड या त्योहार का समय। छोटी दीपावली, बड़ी दीपावली और गोवर्धन पूजा की तरह ही आज भैया दूज का पर्व भी किसानों ने धरना स्थल पर मनाया।
किसानों की बहनों ने मौके पर पहुंचकर अपने भाइयों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर भाई दूज की रस्म पूरी की। इस दौरान किसानों ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा।
अन्नदाताओं ने राजस्व और रेलवे विभाग के अधिकारियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करें, अन्यथा यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर उग्र रूप ले लेगा। किसानों ने कहा कि आंदोलन के विस्तार की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
रेलवे और राजस्व विभाग की मनमानी के विरोध में कोटा मौजा में भारतीय किसान यूनियन (सुनील) का धरना आज 132वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने भैया दूज का पर्व भी धरना स्थल पर ही मनाया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर मिठाई खिलाई और आंदोलन की एकता का संकल्प दोहराया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन प्रदेश स्तर पर उग्र रूप लेगा। किसानों ने प्रशासन और सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की।