Mathura News: जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारियां दुल्हन की तरह सजाया गया मथुरा, 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य आयोजन

Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 की भव्य तैयारियां चल रही हैं। 16 अगस्त की रात 12:55 बजे पंचामृत अभिषेक के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Update:2025-08-15 19:49 IST

Janmashtami 2025, Krishna Janmashtami Mathura

Mathura News: मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण का 52252वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और परंपरागत तरीके से मनाने की तैयारी में है। शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवी हो चुका है मुख्य चौराहों गलियों मंदिरों और श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट हो रही है, जो देखने वालों के दिल में आनंद की लहर जगा रही है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु इन नज़ारों को देखकर कह रहे हैं यहीं होगा असली जन्माष्टमी महोत्सव

मंदिर प्रशासन भगवान के जन्म की तैयारियों में जुटा है। इस बार योगी सरकार के सप्त रंगी इंद्रधनुष’ जैसी विशेष पोशाक में भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर थीम के अंतर्गत भगवान को सिंदूर पुष्पों से बने भव्य बंगले में विराजमान कराया जाएगा जहां से वे भक्तों को दर्शन देंगे आयोजन के तहत 12:55 बजे भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा, जिसमें कई टन पंचामृत का उपयोग होगा।

इस दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन करेंगे और भजन कीर्तन में शामिल होंगे मथुरा का हर कोना इस समय कृष्णमय है मंदिरों में घंटियों की गूंज, गलियों में फूलों की सजावट और भक्तों की भीड़ से पूरा शहर एक विशाल तीर्थ में बदल गया है। सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त किया गया है। संभावना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं।श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान मथुरा के कपिल शर्मा ने कहा कि इस बार जन्मोत्सव की थीम भक्तों को अद्भुत अनुभव कराएगी।

वहीं, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सजावट से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक हर तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालु जीवनभर का अनुभव लेकर जाएं भक्तों के लिए ये अवसर केवल उत्सव नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संगम है। मथुरा में 16 अगस्त की रात जब ठीक 12 बजकर 55 मिनट पर पंचामृत अभिषेक के साथ भगवान का जन्म होगा, तब पूरा शहर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठेगा।

Tags:    

Similar News