Mathura News: 16 नवंबर को नंदगांव में होगी जयंत चौधरी की रैली, तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
Mathura News: नंदगांव में 16 नवंबर को जयंत चौधरी की विशाल रैली, कार्यकर्ताओं में उत्साह
16 नवंबर को नंदगांव में होगी जयंत चौधरी की रैली (photo: social media )
Mathura News: मथुरा के बरसाना स्थित नंदगांव में आगामी 16 नवंबर को नंदगांव में रालोद मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। रैली की रूपरेखा और आयोजन से संबंधित मीटिंग में नंदगांव स्थित पीली धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने की।
बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी किसानों, नौजवानों और गरीबों की आवाज हैं। नंदगांव की यह रैली एकता और परिवर्तन का प्रतीक बनेगी। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। रैली में छाता विधान सभा क्षेत्र के अलावा मथुरा, कोसीकलां, गोवर्धन और बरसाना क्षेत्रों से भी हजारों कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है।
जयंत चौधरी के स्वागत को लेकर तैयारी शुरू
नगर अध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि इस मौके पर छाता विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी के स्वागत को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में यह भी तय हुआ कि गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। पंडित जगदीश सुपानियां ,अभयपाल, कुमरचंद रावत, जगपाल सिंह (पूर्व चेयरमैन छाता), लेखराज, देवेंद्र, अतुल सिसौदिया, विधान सभा अध्यक्ष जयवीर सिंह एडवोकेट सहित, कमल चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष युवा रालोद, टीकम सिंह जादौन, ठाकुर जितेंद्र सिंह, अमरचंद मास्टर, जी, हरिमोहन, मोहनश्याम फोरमैन, दलवीर, भागीरथ मेंबर आदि उपस्थित रहे।