Mathura News : जिला कारागार मथुरा में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया करवा चौथ
Mathura News : मथुरा जेल में 36 निरुद्ध महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा, मेहंदी प्रतियोगिता और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया गया।
Karwa Chauth Celebration at Mathura Jail ( Image From Social )
Mathura News: जिला कारागार मथुरा में जेल अधीक्षक श्री अंशुमन गर्ग के निर्देशानुसार सुहागिन महिलाओं का त्यौहार करवा चौथ बड़े ही पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्वक माहौल में मनाया गया। इस पर्व की तैयारियाँ दो दिन पूर्व से ही शुरू कर दी गई थीं।इस अवसर पर खजानी वेलफेयर सोसाइटी, मथुरा द्वारा निरुद्ध महिलाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस वर्ष कारागार में निरुद्ध कुल 36 महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा, जिनमें से 13 महिलाओं के पति भी इसी कारागार में निरुद्ध हैं। खजानी वेलफेयर सोसाइटी ने सभी महिलाओं के लिए साड़ी, मिट्टी के करवे, श्रृंगार सामग्री और पूजन का सामान उपलब्ध कराया, जिससे कैद महिलाओं को भी इस पारंपरिक पर्व का पूर्ण आनंद मिल सका।महिलाओं ने सजधज कर पूजा-अर्चना की और अपने पतियों की लंबी आयु की कामना करते हुए चांद देखकर व्रत खोला।यह आयोजन कारागार प्रशासन और खजानी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।