Mathura News:यादव समाज ने धूमधाम से मनाया कंस वध मेला, लाठियों से प्रहार कर कंस के पुतले का किया अंत

Mathura News: मथुरा में यादव समाज ने परंपरागत कंस वध मेले को धूमधाम से मनाया। जनरल गंज की नरसिंह बगीची से भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सदर बाजार रामलीला मैदान पहुंची।

Update:2026-11-19 20:58 IST

Mathura News

Mathura News: यादव समाज का परंपरागत कंस वध मेला गुरुवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य शोभायात्रा जनरल गंज स्थित नरसिंह बगीची से सायंकाल निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा सदर बाजार स्थित रामलीला मैदान पहुंची। यहां देर रात विशाल कंस के पुतले का लाठियों से प्रहार कर वध किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ यादव समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूपों की आरती उतारकर किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेंद्र यादव ने अतिथियों और समाज के लोगों का फूलमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने आसुरी प्रवृत्तियों काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार और ईर्ष्या से दूर रहकर समाज में समरसता और सद्भाव स्थापित करने का संदेश दिया है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।सह संयोजक प्रहलाद यादव ने बताया कि यादव समाज के इस परंपरागत कंस वध मेले की शुरुआत वर्ष 1986 में स्वर्गीय उस्ताद सियाराम यादव ने की थी। तभी से समाज के लोग प्रतिवर्ष इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं।शोभायात्रा जनरल गंज से प्रारंभ होकर कृष्णापुरी, बढ़पुरा और पुरानी आबकारी होते हुए सदर बाजार रामलीला मैदान पहुंची। 

रास्ते में जगह-जगह समाज के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के स्वरूपों की आरती उतारी तथा भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।रामलीला मैदान में पहुंचने के बाद युवाओं ने लाठियों से कंस के विशाल पुतले पर प्रहार कर उसे क्षत-विक्षत कर दिया। इसके साथ ही कंस वध की परंपरा का विधिवत निर्वहन हुआ।कार्यक्रम में ओपी यादव, सोबरन सिंह, रामगोपाल, सोनू, लक्ष्मण, बंशी, राजेंद्र, सुरेश, कमल, बृजमोहन, अर्जुन पहलवान, डॉ. सतीश, चौधरी राजकुमार, किशन स्वरूप, अजय, सुनील पहलवान, दिलीप यादव, रवि, योगेश, पार्षद सुभाष यादव, भूरा, इंदर, भूरी सिंह, लालबाबू, धन्नू, संजीव, यथार्थ, वैभव, गजेंद्र, अमन, अनुराग, पप्पू, नितिन, धर्मवीर, पूर्व सभासद राजेश यादव सहित सैकड़ों समाजबंधु और युवा मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News