Mathura News: शराब के ठेके पऱ महिलाओ का तांडव, जमकर की तोड़फोड़, ठेके पऱ मचाया उत्पात

Mathura News: शराब के ठेके पर महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में महिलाओं ने ठेके के खिलाफ नाराजगी जताई, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

Update:2026-06-10 16:14 IST

Mathura News(Photo-Social Media)

Mathura News: जसराना तहसील के थाना कौरारा क्षेत्र के कौरारा बुजुर्ग गांव में महिलाओं ने देशी शराब और बीयर के ठेके पर जमकर हंगामा किया।ग्रामीण महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ करते हुए शराब बिक्री का विरोध जताया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी। महिलाओ का आरोप है पुरुष शराब पीकर घरों में लड़ाई झगड़ा करते है घरों का अमन चेन चला गया है

रवि शंकर वर्मा जिला आबकारी अधिकारी ने बताया* ऐसा है कि यह दुकान है करीब सात आठ साल पहले से चल रही है इसी जगह पर अभी तक कोई विरोध की स्थिति नहीं थी यह हमें लगता है कि जो प्रधानी के इलेक्शन आ रहे हैं इसमें लोग अपना वोट करने के लिए महिलाओं का सहारा लेकर वहां पर विरोध करवा रहे हैं जबकि यह दुकान है बिल्कुल नियम अनुसार चल रही है कोई भी सरकार के नियमों के खिलाफ मंदिर मस्जिद स्कूल और गुरुद्वारे से दूर होने चाहिए वह भी पर्याप्त है यह लोकल का मैटर है आज की घटना है आज मैं इसको देखता हूं इसकी जांच करवाता हूं और इसमें नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी

Tags:    

Similar News