Meerut News: डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख ठगी मामले में महिला गिरफ्तार

Meerut News: टीपीनगर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने करीब दो साल से फरार 25 हजार रुपये की इनामी महिला को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

Update:2026-06-26 21:59 IST

 डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख ठगी मामले में महिला गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Meerut News: डॉक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी के चर्चित मामले में मेरठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीपीनगर थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने करीब दो साल से फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामी आरोपी महिला को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में टीपीनगर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप है कि पंकज मिश्रा उर्फ पिंटू, उसकी पत्नी सुमन, प्रभात कुमार और एक अन्य आरोपी बबलू ने एक दंपती को डॉक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग किस्तों में पीड़ितों से करीब 70 लाख रुपये ऐंठ लिए।

जांच के दौरान मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, जबकि उसकी पत्नी सुमन लगातार फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सटीक सूचना और सर्विलांस की मदद से बुधवार को सुमन को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई पहले से जारी है।

Tags:    

Similar News