Meerut News: रालोद के सम्मेलन में गूंजा भाईचारे का संदेश, युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

Meerut News: मेरठ के हस्तिनापुर में राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

Update:2026-11-12 20:00 IST

Meerut News

Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र में राजनीतिक जमीन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और युवाओं को अवसर देने का आह्वान किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का सपना था कि गांवों की प्रतिभाओं, किसानों, नौजवानों और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिले। 

उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को आपसी विश्वास और भाईचारे के साथ आगे बढ़कर सामाजिक समरसता को मजबूत करना होगा।त्यागी ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह खेल और कौशल विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि आने वाला समय युवाओं का है। युवाओं को सही दिशा, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण है।सम्मेलन की अध्यक्षता रालोद महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर ने की, जबकि संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कंवलजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महामंत्री दिलपरीत कोहली और जिलाध्यक्ष जहीर खान ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर थानाभवन विधायक अशरफ अली, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सत्येंद्र तोमर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, विनय प्रधान, मतलूब गौड़, संजय रसूलपुर, मारूफ अली, आसिफ चौधरी, इंदिराणी त्यागी, संजय पनवाड़ी और अभिमन्यु ललसाना समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News