Moradabad News: कटघर पुलिस की मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

Moradabad News: मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update:2025-07-01 18:13 IST

Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद के कटघर थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गोकशी के दो फरार आरोपियों नावेद और अनवर को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और क्षेत्र में गोकशी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात कटघर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और उनकी टीम गोट गांव के पास चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बाइक सवार (नावेद और अनवर) के पैर में गोली लगने के बाद वे गिर पड़े और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 315 बोर और 12 बोर के दो तमंचे, कई कारतूस और पशु कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इन आरोपियों ने बीते दिनों थाना क्षेत्र में गोकशी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके तीन साथी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी ने गोकशी की वारदात के बाद बजरंग दल द्वारा थाने पर हुए विरोध के संदर्भ में कहा कि अब प्रशासन गोकशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। यह गिरफ्तारी गोकशी रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Tags:    

Similar News