Prayagraj News: बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा MP-MLA कोर्ट से हत्या के मामले में दोषी करार

Prayagraj News: 11 फरवरी 1980 को कचहरी परिसर में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई थी जिसमें छात्र प्रकाश नारायण पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Update:2026-05-12 17:32 IST

MP MLA Court Prayagraj Ex MLA Vijay Mishra News (Social Media).jpg

Prayagraj News: भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा को बड़ा झटका लगा है उन्हें 1980 में हुई हत्या के एक मामले में जज योगेश कुमार थर्ड ने तीन आरोपियों जीत नारायण, संतराम और बलराम के साथ दोषी करार दिया है। अदालत ने चार आरोपियों को दोषी माना है।

बता दें कि 11 फरवरी 1980 को कचहरी परिसर में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई थी जिसमें छात्र प्रकाश नारायण पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकाश अपने खिलाफ एक मुकदमे में जमानत कराने अदालत गए थे तभी अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में पांच लोग घायल भी हुए थे।

प्रकाश के भाई श्याम नारायण ने एफआईआर दर्ज कराई थी।इसी कड़ी में आज MP-MLA कोर्ट में चारों को दोषी करार दिया गया है कल इनको सजा सुनायी जाएगी। विजय मिश्रा वर्तमान में जेल में बंद हैं। विजय मिश्रा तीन बार समाजवादी पार्टी और एक बार निषाद पार्टी से चुनाव लड़कर विधायक रह चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि संतराम और बलराम से प्रकाश की दुश्मनी चल रही थी। जिसका बदला लेने के लिए ये हत्या की गई थी।

46 साल पुराने इस मामले में सालों साल सुनवाई चलती रही। बीच में इस मामले से जुड़ी पत्रावलियां भी गायब कर दिये जाने के आरोप लगे। आरोप लगे की सजा के डर से पत्रावलियां छिपा दी गई हैं। हालांकि अंततः न्याय की जीत हुई और चारों दोषी करार दिये गए। वकीलों का कहना है कि चारों को इस हत्या जैसे संगीन मामले में आजीवन कारावास जैसी कठोर सजा सुनायी जा सकती है।

मामले में एडीजीसी क्रिमिनल सुशील कुमार वैश्य और विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार सिंह ने पैरवी की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ताराचंद्र गुप्ता समेत अन्य वकीलों ने अपना पक्ष रखा। 

Tags:    

Similar News