Raebareli News: बढ़ती महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन

Raebareli News: रायबरेली कलेक्ट्रेट में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

Update:2026-05-25 18:01 IST

बढ़ती महंगाई को लेकर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन (Photo- Newstrack)

Raebareli News: ​रायबरेली। देश और प्रदेश में लगातार पैर पसार रही महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक शिथिलता के खिलाफ सोमवार (25 मई 2026) को शहर कांग्रेस कमेटी ने बिगुल फूंक दिया। दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपा गया।

​चरम पर महंगाई, आम जनता बेहाल

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी और सचिव सुशील पासी ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।



​युवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा सिंह की मौजूदगी में नेताओं ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर हैं; सरकारी अस्पतालों में न तो पर्याप्त दवाइयां हैं और न ही डॉक्टर। हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार हावी है और जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

लखनऊ लाठीचार्ज की निंदा

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने हाल ही में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग की कि इस बर्बरता की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

​दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

​कांग्रेस नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही बढ़ती कीमतों पर अंकुश नहीं लगाया और जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Tags:    

Similar News