रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौटते श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, महिला की मौत

Raebareli News: रायबरेली में अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई। हादसे में एक महिला की मौत, छह घायल, तीन एम्स रेफर।

Update:2026-06-11 20:45 IST

 Raebareli Road Accident

Raebareli News: रायबरेली, जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित देवानंदपुर कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, दो पुरुष और दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग अयोध्या से दर्शन-पूजन कर अपने गृह जनपद हमीरपुर लौट रहे थे। देवानंदपुर के पास पहुंचते ही कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने तत्काल एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ और एसडीएम सदर गौतम सिंह को जिला अस्पताल भेजकर घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. रोशन पटेल ने बताया कि रतापुर चौराहे के पास हुए हादसे में छह घायलों को अस्पताल लाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया है। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है। वहीं एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वही मिल एरिया का सिपाही बना माई बाप घायल बच्चे को अपनी गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया वर्दी खून से भीग गया था फिर भी हिम्मत नहीं हरा

एसडीएम गौतम सिंह ने एम्स के लिए अपने नया तहसीलदार समीम को भेज कर भर्ती कराया

Tags:    

Similar News