Raebareli News: सपा ने मनाई 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती, नेताओं ने उनके विचारों को किया याद
Raebareli News: रायबरेली में समाजवादी पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी चिंतक 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई।
Raebareli News
Raebareli News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रायबरेली स्थित सुपर मार्केट में पार्टी कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समानता, समता, ईमानदारी और धर्मनिरपेक्षता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सामाजिक कुरीतियों, पाखंड, अन्याय और जातिवाद का विरोध किया। केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने गरीब, वंचित, शोषित, किसान, मजदूर, छात्र और महिलाओं के हित में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाया।
प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि छात्र राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचने वाले जनेश्वर मिश्र ने डॉ. राममनोहर लोहिया के समाजवादी सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और आजीवन समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने का कार्य किया।वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र न्यायप्रिय, सादगीपूर्ण और ओजस्वी वक्ता थे। रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने अनेक युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया। वहीं जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि छोटे लोहिया ने जीवनभर समतामूलक समाज और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव मो. अरशद खान ने किया। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी चौ. सुरेश निर्मल, रज्जू खान, हसीन अहमद, राजेश मौर्य, शिवनारायण सोनकर, मनोज पांडेय, रजनीश दीक्षित, मो. मुशीर, सुरजीत सिंह, राकेश यादव, अरविंद चौधरी, श्रवण आजाद, गंगासागर यादव, एमआई जावेद, फहीम अहमद, दिनेश पिंटू, रामकिशोर पुजारी सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में श्रवण चौधरी, मो. सलीम, योगेश्वर पटेल, हसनैन खान, नरेंद्र यादव, हाजी वसीम, आशुतोष यादव, रिजवान, अभिषेक यादव, बलराज राना, अनूप कुमार यादव, मो. हसन, रोहित यादव, देवतादीन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।