Saharanpur News: नानौता में दो सांडों का रण, थाना रोड बना अखाड़ा, युवक घायल, दहशत में लोग

Saharanpur News: सहारनपुर के नानौता थाना रोड पर दो सांडों के बीच हुई भीषण लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक घायल हो गया जबकि तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

By :  Neena Jain
Update:2026-06-02 15:39 IST

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के कस्बा नानौता में आवारा छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को थाना रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों के बीच हुई भीषण लड़ाई से सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

थाने के पास अचानक आमने-सामने आए सांड

जानकारी के अनुसार नानौता थाने के निकट दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच जोरदार संघर्ष शुरू हो गया। सांडों की लड़ाई इतनी उग्र थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए और क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए।लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क पर खड़ी और गुजर रही बाइकों से टकरा गए। इस दौरान तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं एक युवक भी सांडों की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल युवक को सांडों के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

यातायात हुआ प्रभावित, दुकानदारों में दहशत

घटना के दौरान थाना रोड पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सड़क पर सांडों के उत्पात के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। वहीं दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। राहगीर भी भय के चलते सड़क किनारे खड़े होकर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे।

काफी देर तक मचाते रहे उत्पात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सांड काफी देर तक सड़क पर लड़ते रहे और उत्पात मचाते रहे। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है और कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

Tags:    

Similar News