SantKabir Nagar News: रोहित पांडेय बोले- 2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी समाजवादी सरकार

SantKabir Nagar News: संतकबीरनगर में सपा संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर रोहित पांडेय ने बधाई दी और 2027 में जीत का दावा किया।

Update:2026-05-11 19:01 IST

रोहित पांडेय बोले- 2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी समाजवादी सरकार (Photo- Newstrack)

SantKabir Nagar News: संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद संतकबीरनगर में संगठन का विस्तार किया गया है। पार्टी द्वारा वरिष्ठ सपा नेता चंद्रभूषण पांडेय को जिला उपाध्यक्ष और रमेश यादव को एक बार फिर से 313 विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा के बाद से ही पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता रोहित पांडेय ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की है। रोहित पांडेय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय स्वागत योग्य है और इससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

2027 के लिए सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

रोहित पांडेय ने आगामी राजनीतिक लक्ष्यों पर जोर देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस रणनीति के साथ संगठन का विस्तार किया है, वह आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक साबित होगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी के सिपाही बेहतर काम करेंगे और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए आगामी चुनावों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Tags:    

Similar News