Shravasti News: भटपुरवा में धूमधाम से मना अखिलेश यादव का जन्मदिन, मसूद आलम खान का 2027 पर बड़ा दावा
Shravasti News: श्रावस्ती के भट पुरवा गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेता मसूद आलम खान ने 2027 में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का दावा किया।
Shravasti News
Shravasti News: 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भट पुरवा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केक काटकर खुशी जताई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि प्रदेश की जनता श्रावस्ती से लेकर लखनऊ तक सत्ता परिवर्तन का फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक न्याय, विकास और जनकल्याण की नीतियों को लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। मसूद आलम खान ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर अतुल पासवान, मो. सय्यूब, नान बच्चा मिश्रा (लंबरदार), मो. रईस खां, जियाउर्रहमान खां, आसिफ लारी, मनोज यादव, मो. नसीम खां (बीडीसी), दीपेंद्र चौधरी "मन्नू चौधरी", सुबेव खां, आकिफ पठान, राजेश गौतम, सुहेल खां, रामतीरथ चौधरी, सनी मौर्य, अंजाल खां, उमैर पठान, इजराईल खां, अशरफ चौधरी, दुर्जन खां, प्रदीप यादव, आफरीदी खां, शारिब खां, जैद खां, कैफू खां, आरिफ चौधरी, फरीमाज चौधरी, जावेद अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।