Shravasti News: दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, महिला और युवक के शव मिले
Shravasti News: इकौना में दो दिन से लापता महिला का शव खेत में मिला, वहीं भिनगा में भैंस चराने गए युवक का शव नहर में मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच और फॉरेंसिक कार्रवाई जारी है।
दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी, महिला और युवक के शव मिले (Photo- Newstrack)
Shravasti News: सोमवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत दो शव मिले हैं।मिली जानकारी के अनुसार थाना इकौना_ पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिनामगढ़ निवासी संगीता देवी पत्नी शिवपाल उर्फ पप्पू यादव, उम्र लगभग 42 वर्ष का शव घर के बगल खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पूर्व में मृतका संगीता देवी की गुमशुदगी गत 25 जुलाई 2026 को थाना इकौना पर दर्ज की गई थी।
पुलिस कार्रवाई
उक्त सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ हीफॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
भिनगा में भैंस चराने गया युवक का शव नहर में मिला
आज थाना कोतवाली भिनगा_ क्षेत्रांतर्गत एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनके पति श्रवण कुमार उर्फ हरिशंकर, उम्र लगभग 32 वर्ष का शव नहर में पड़ा हुआ है। शुरूआती जानकारी में पता हुआ कि मृतक बीते दिन दोपहर 3:00 बजे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। आज उनका शव नहर में तैरता हुआ मिला।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह,क्षेत्राधिकारी भिनगा थाना कोतवाली भिनगा पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील
दोनों मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। किसी के पास कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना इकौना / कोतवाली भिनगा पुलिस से संपर्क करें।