Siddharthnagar News : योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सिद्धार्थनगर में 5 जून को विशाल रक्तदान शिविर

Siddharthnagar News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर 5 जून को शाहपुर के हिन्दू भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

Update:2026-06-03 19:40 IST

blood Donation camp In Siddharthnagar

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस के अवसर पर आगामी 5 जून को शाहपुर स्थित हिन्दू भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तैयारी को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विगत पांच वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 5 जून, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से हिन्दू भवन, शाहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का कार्य किया जाता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जनसहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Tags:    

Similar News