Siddharthnagar News: नशीली दवाओं के तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।

Update:2026-09-24 16:16 IST

Siddharthnagar News(Photo-Social Media)

Siddharthnagar News: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को सड्डा तिराहे के पास से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र अनवर अली निवासी सिकरी बाजार, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर, सुहेल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख निवासी मुडिला, थाना मधुबेनिया, जिला रुपनदेही, नेपाल तथा विजय शेखर यादव पुत्र प्यारे लाल यादव निवासी चैनपुर, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मोहाना में मुकदमा अपराध संख्या 142/2026, धारा 2(ख)(2)/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस जांच में तीनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इनके खिलाफ थाना मोहाना में मुकदमा अपराध संख्या 22/2026 धारा 8, 22, 23, 27(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। यह मुकदमा कोडीन सिरप और नशीली टैबलेट की बरामदगी से संबंधित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहाना उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामयश यादव, हेड कांस्टेबल आत्मानन्द नायक, कांस्टेबल सौरभ कुमार, कांस्टेबल जयगोविन्द और कांस्टेबल सन्दीप पासवान शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

Tags:    

Similar News