Bakrid Holiday: बकरीद की छुट्टी पर संशय खत्म, 28 मई को होगा सार्वजनिक अवकाश

Bakrid Holiday: उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी अब 27 मई के बजाय 28 मई 2026 को होगी। योगी सरकार ने संशोधित आदेश जारी कर सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Update:2026-05-26 18:52 IST

नमाज पढ़ता बच्चा (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

इस साल ईद-उल-अजहा की छुट्टी को लेकर मची उहापोह आखिरकार खत्म हो गई है। योगी सरकार ने 28 मई को बकरीद के लिये सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले सरकारी कैलेंडर में 27 मई को छुट्टी दी गई थी। लेकिन समय से चांद से नहीं निकलने की वजह से तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। प्रदेश शासन के इस आदेश के बाद अब 28 मई को सूबे का सारे दफ्तर, स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे।

छुट्टी को लेकर सचिव एसबीएस रंगा ने सरकारी आदेश जारी करते हुये बताया कि साल 2027 के लिये घोषित छुट्टियों में बकरीद की छुट्टी 27 मई को होनी थी। लेकिन चांद न दिखने के की वजह से इसमें बदलाव किया जा सकता था इस लिहाज से बकरीद 28 मई को मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस वजह से सरकार ने पुराना फैसला बदलते हुये 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है।


सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

बकरीद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रवैया अपनाया है। आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सीएम ने साफ शब्दों में निर्देश दिये गये कि बकरीद की नमाज उनके केविल निर्धारित जगहों पर अदा की जायेगी। किसी भी स्थिति सड़क को बाधित करके नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जायेगी। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी और कुर्बानी के प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर ही की जायेगा। इस दौरान किसी भी नई परंपरा को आगे नहीं बढ़ाया जायेगा।

Tags:    

Similar News