मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे सीएम योगी, उतारी आरती; बच्चों को दी चॉकलेट

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। उन्होंने गोशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के निर्देश दिए।

Update:2026-11-28 12:30 IST

 Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुखी, स्वस्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना करते हुए मां से प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने गोशाला पहुंचकर गुड़ और हरा चारा खिलाया तथा गोमाता की सेवा की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और परिसर में सुरक्षा, सुविधा तथा स्वच्छता की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मंदिर में मुख्यमंत्री को देखकर कुछ बच्चे उनके पास पहुंच गए। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और संतों से मुलाकात की।


शुक्रवार को गोंडा से बलरामपुर पहुंचे थे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा पहुंचे थे। वहां उन्होंने युवाओं को लैपटॉप वितरित किए। इसके बाद वह बलरामपुर पहुंचे और देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम किया।

शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन और आरती के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गोशाला में पहुंचकर गुड़ और हरा चारा खिलाने के साथ उन्होंने गोसेवा भी की। मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।


वाराणसी के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री

मंदिर में दर्शन-पूजन और मुलाकातों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ और मंदिर में आयोजित दर्शन-पूजन कार्यक्रम में महंत मिथिलेश नाथ योगी, गोरखपुर के कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास और अयोध्या की हनुमानगढ़ी के राजू दास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News