कौन हैं भाजपा एमएलए केतकी सिंह? अक्सर बयानों से बढ़ा देती हैं सियासी पारा

Ketki Singh: बलिया जनपद की बांसडीह विधानसभा सीट से विधायक केतकी सिंह इन दिनों चर्चा में है।

Update:2025-09-04 09:11 IST

Ketki Singh: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद की बांसडीह विधानसभा सीट से विधायक केतकी सिंह इन दिनों चर्चा में है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर केतकी सिंह के दिये गये बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब केतकी सिंह अपने बेबाकी के चलते सुर्खियों में आ गयी हां। इसके पहले भी मुस्लिमों के अस्पतालों में अलग व्यवस्था करने को लेकर उनके बयान ने सियासी तापमान को बढ़ा दिया था। इसके साथ ही उनका मंत्री दयाशंकर सिंह से भी विवाद हो चुका है। आइए जानते हैं चर्चा में रहने वाली भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके सियासी सफर के बारे में।

कौन हैं बांसडीह विधायक केतकी सिंह

बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र से विधायक केतकी सिंह के पति का नाम शांत स्वरूप सिंह है। उनके पति भारतीय रेलवे में वरिष्ठ पद पर हैं। शादी से पहले केतकी सिंह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जनपद में रहती थीं। दुर्ग शहर के हनुमाननगर के बलिया पुरम में केतकी सिंह का ससुराल है। यहीं से लगभग 100 मीटर की दूरी पर केतकी सिंह का मायका भी है। शादी के बाद केतकी सिंह पति के साथ उनके पैतृक गांव में आकर रहने लगी।

2017 में करना पड़ा हार का सामना

सल 2017 के विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठजोड़ के चलते केतकी सिंह को टिकट कट गया था। इसके बाद वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं। लेकिन उनकी सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि चुनाव में उनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उन्होंने सपा के रामगोविंद चौधरी को कड़ी टक्कर दी। उन्हें राम गोविंद चौधरी से मात्र 1687 मत कम मिले थे।

2022 में लहराया जीत का परचम

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले से भाजपा में शामिल हुईं और बांसडीह विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। इस चुनाव में केतकी सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी को करारी शिकस्त दी। केतकी सिंह ने सपा नेता राम गोविंद चौधरी को 21,134 मतों से हराया। केतकी सिंह इससे पहले भी दो बांसडीह सीट से चुनाव मैदान में उतर चुकी थीं। लेकिन दोनों बार उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी।

मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने का बयान रहा चर्चा में

भाजपा विधायक केतकी सिंह के कुछ समय पहले दिया गया बयान चर्चा में रहा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग विंग बनाने की सरकार से मांग की थी। उनका कहना था कि हो सकता है कि उन्हें सबसे साथ इलाज में दिक्कत आती हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि एक ही विंग में हिंदू-मुसलमानों के इलाज होने से न जाने कौन सी चीज में हिंदुओ को थूका हुआ मिल जाए। इस बयान के बाद जमकर बवाल हुआ था।

विधानसभा भोजपुरी अंदाज ने किया प्रभावित

विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद भाजपा की बेबाक नेता ने अपनी सक्रियता से लोकप्रियता हासिल की। विधानसभा बजट सत्र के दौरान केतकी सिंह के भोजपुरी में दिये गये भाषण ने सभी को मन मोह लिया था। उनके भोजपुरी भाषा में दिये गये भाषण ने सभी को प्रभावित किया।

तहसीलदार को जमकर लगायी फटकार

साल 2022 में बलिया में गरीब के घर पर तहसीलदार ने बुलडोजर चलवा दिया था। जिसके बाद केतकी सिंह गरीब परिवार के पक्ष में उतर गयी थीं और उन्होंने सख्त लहजे में तहसीलदार को फटकार लगायी थी। उन्होंने धमकी देते हुए कह दिया था कि अगर दोबारा ऐसा किया तो वह तहसील में आग लग देगीं। उनका यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कसा तंज

भाजपा विधायक केतकी सिंह ने इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर बयान दिया। जिसके बाद सियासत में भूचाल आ गया है। केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि इन समाजवादियों में बिल्कुल भी शर्म नहीं है। इतनी बेइज्जती के बाद भी वह टोंटी लौटने की बात अपने मुंह से कह सकें। उन्होंने आगे कहा कि वह हर किसी से तो हिसाब मांगते रहते हैं, लेकिन टोटियों को लेकर उन्होंने कभी भी हिसाब नहीं दिया। जो टोटियां ले गये हैं वह जनता को वापस करो।

Tags:    

Similar News