Uttarakhand News: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम,सीएम धामी ने सूर्य मंदिर दर्शन का किया आग्रह

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के प्राचीन सूर्य मंदिर का वीडियो साझा कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से दर्शन की अपील की।

Update:2026-06-14 10:59 IST

CM Pushkar Singh Dhami

देहरादून, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर टिहरी जिले में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर की एक वीडियो साझा की।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "टिहरी जनपद के हिंडोलाखाल विकासखंड अंतर्गत पलेठी गांव में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत का अनुपम प्रतीक है।उन्होंने आगे लिखा, "प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित यह पावन धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी दिव्यता एवं अलौकिक आभा से आकर्षित करता है। आप भी टिहरी गढ़वाल जनपद आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।"

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 जून को सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी जिले में स्थित शनि मंदिर का वीडियो साझा किया था। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, "उत्तरकाशी जनपद के खरसाली गांव में स्थित प्राचीन शनि मंदिर धार्मिक आस्था और पौराणिक विरासत का अद्भुत संगम है। यह स्थान मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां शनि महाराज कांस्य प्रतिमा के रूप में विराजमान हैं। उत्तरकाशी जनपद आगमन पर आप भी इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।"

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक और पोस्ट में लिखा, "उत्तराखंड आज तेजी से देश के प्रमुख वॉटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। ऋषिकेश और टिहरी में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को विकसित करने के साथ-साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अवसरों को चिन्हित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।"

उन्होंने लिखा, "गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया। संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Tags:    

Similar News