हरिद्वार में 90 साल की दादी से दरिंदगी! 26 दिन बाद अस्पताल में मौत, सगे पोते पर हत्या का आरोप
Haridwar Crime News: हरिद्वार के मंगलौर में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी 23 वर्षीय युवक पर अब हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।
Haridwar News
Haridwar Crime News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवक पर अपनी 90 वर्षीय दादी के साथ दुष्कर्म करने और गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास करने का आरोप है। करीब 26 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
16 जुलाई की रात हुई थी वारदात
16 जुलाई की रात में आरोपी नशे की हालत में धुत था। फिर वह अपनी नानी के कमरे में घुसा और उनके साथ दरिंदगी कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। महिला की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भारती किया गया। 26 दिनों तक चले इलाज़ के उपरान्त उनकी मृत्यु हो गई।
परिवार और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
घटना के बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
मौत के बाद हत्या की धारा में बदलेगा मामला
अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत के बाद पुलिस अब मामले में हत्या की धारा जोड़ने की कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना परिवार और पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश और शोक पैदा करने वाली है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी के खिलाफ अदालत में मजबूत साक्ष्य पेश करने की तैयारी कर रही है।