12 May 2026 Aaj Ka Rashifal: मंगलवार इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जाने आज का राशिफल

12 May 2026 Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक,12 मई का दिन आज का राशिफल मंगल और प्रीति योग में कुछ राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद तो कुछ का दिन संघर्षमय रहेगा। जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी भविष्यवाणी आज का राशिफल

Suman  Mishra
Published on: 11 May 2026 12:58 PM IST
12 May 2026 Aaj Ka Rashifal: मंगलवार इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जाने आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 12May 2026 (आज का राशिफल 12 मई २०२६ का राशिफल): 12 मई मंगलवार आज की तिथि कृष्ण पक्ष दशमी है, जो दोपहर 2:53 PM तक रहेगी। इसके बाद अगली तिथि प्रारंभ हो जाएगी। तिथि का समय धार्मिक कार्यों और शुभ गतिविधियों के लिए विशेष महत्व रखता है।आज मंगलवार है, जो भगवान हनुमान और मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है। यह दिन साहस, ऊर्जा और शक्ति से जुड़े कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।रूचक महापुरुष राजयोग में कुछ राशियों को लाभ होगा।प्रीति योग को शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और संतोष मिलता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से भय और बाधाएं दूर होती हैं तो जानते है आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।


पढ़ें आज का राशिफल


12 May 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल

मेष राशिवाले किसी का अच्छा करना आज आपको दोगुना फायदा दिला सकता है। अपने मन में किसी के लिए गुस्सा लाने से बचें। भगवान का ध्यान करें। मन की शांति धन की वर्षा करा सकती है। दिमाग को स्थिर रखकर आज काम करें।

मेष राशि धन-संपत्ति ( Money) कपड़े के व्यवसाय से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।

मेष राशि सेहत ( Health) सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो परेशान रहेंगे।
मेष राशि करियर ( Career ) नौकरी में बार बार स्थानांतर से परेशान रहेंगे।
मेष राशि प्यार ( Love) प्यार की वजह से आर्थिक स्तर पर असर पडेगा।
मेष राशि परिवार ( Family) दांपत्य जीवन में परेशान हो सकते हैं।
मेष राशि उपाय ( Remedy) किसी मंदिर में केले का भोग लगाएं
मेष राशि पूर्वाभास(Forecast) मां से विवाद हो सकता हैं।
मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1


12 May 2026 Aaj Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

वृष राशिवाले आज किसी का अच्छा करना आज आपको दोगुना फायदा दिला सकता है। अपने मन में किसी के लिए गुस्सा लाने से बचें। भगवान का ध्यान करें। मन की शांति धन की वर्षा करा सकती है।

वृष राशि धन-संपत्ति ( Money) ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
वृष राशि सेहत ( Health) किसी बीमारी के चपेट में आने की संभावना बन रही है।
वृष राशि करियर ( Career) नौकरी में उन्नति और पदोन्नति के योग है।
वृष राशि प्यार ( Love) किसी को दिल देने से पहले पड़ताल कर लें।
वृष राशि परिवार ( Family) पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।
वृष राशि उपाय ( Remedy) हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।
वृष राशि पूर्वाभास (Forecast) जातक को संतान कष्ट होगा।
वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3


12 May 2026 Aaj Ka Mithun Rashifalआज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि अपने मन की बात किसी से ना कहें। पैसों का लेन देन लिखा पढ़त के साथ ही करें। आज घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए फायदेमंद होगा।

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय के लिए समय उत्तम है, निवेश का लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बीमारी का आशंका बनी रहेगी।
मिथुन राशि करियर ( Career) नौकरी की जगह खुद का व्यवसाय करेंगे।
मिथुन राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंध के लिए समय उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि परिवार ( Family) संतान की ऊंच शिक्षा के लिए धन की जरूरत पड़ेगा।
मिथुन राशि उपाय ( Remedy)हनुमान जी के मंत्र का जाप करें तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) प्यार के लिए खूबसूरत साथी मिलेगा।
मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3


12 May 2026 Aaj Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आशीर्वाद प्राप्त होगा. ऑफिस में दिन व्यस्त रहेगा और काम करते रहें। किसी दूसरे की बात पर विश्वास करने से बचें। आज अपनी सूझबूझ से ही फैसला करें

कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में तनावपूर्ण स्थिति रहेगा।
कर्क राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर लापरवाह रवैया परेशान करेगा।
कर्क राशि करियर ( Career) उच्च पद पर आसीन जातक की छवि पर लोगों की नजर रहेगी।
कर्क राशि प्यार ( Love) प्रेम में प्रगाढ़ता खूबसूरती बढ़ाएगा।
कर्क राशि परिवार ( Family) परिवार के किसी सदस्य का विदेश से अच्छी खबर मिलेगी
कर्क राशि उपाय ( Remedy) आज पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें
कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) मांगलिक आयोजन पर धन खर्च करेंगे।
कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8


12 May 2026 Aaj Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि जातक पने मन में से बात निकालकर मन साफ कर लें। आने वाले समय में आपको इसका बहुत फायदा होगा। घर में खुशहाल माहौल बना रहेगा। काम का प्रेशर भी नहीं रहेगा

सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) ईट-सीमेंट की कारोबारियों को लाभ मिलेगा।
सिंह राशि सेहत ( Health) खुद की या परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
सिंह राशि करियर ( Career) मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी और अच्छा पैकेज खुशी देगा।
सिंह राशि प्यार ( Love) प्यार में साथी धोखा दे सकता है, सावधान रहें।
सिंह राशि परिवार ( Family) बेटी की शादी तय होने से घर का माहौल बदलेगा।
सिंह राशि उपाय ( Remedy) आज गरीबों में केले का दान करें
सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) जमीन में निवेश करेंगे।
सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5


12 May 2026 Aaj Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

कन्या राशिवालों आज का दिन किसी वरदान की तरह साबित हो सकता है। धनलाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं, अपना काम पूरा होने से पहले किसी से शेयर ना करें

कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) वाहन व्यापारियों को तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा।
कन्या राशि सेहत ( Health) चोट-चपेट लग सकती हैं, सावधान रहें।
कन्या राशि करियर ( Career) पढाई और मनचाही नौकरी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।
कन्या राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में गहराई और मधुरता बढ़ेगी।
कन्या राशि परिवार ( Family) किसी दूर के रिश्तेदार के मौत की खबर से परेशान रहेंगे।
कन्या राशि उपाय ( Remedy) सूर्य को लाल फूल और जल चढ़ाएंगे तो धन लाभ मिलेगा।
कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) सामान की चोरी या रिश्ते में खटास होगा।
कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2


12 May 2026 Aaj Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

तुला राशिवाले चानक धनलाभ का योग बन रहा है। हर कार्य में आज आपको सफलता मिलने का योग है, तो अपने दिन का इस्तेमाल व्यर्थ कामों में ना करें। किसी बिज़नेस डील से आपके भविष्य को बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) निवेश में सोच-विचार के साथ धैर्य से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा।
तुला राशि सेहत ( Health) जातक को घुटने के दर्द से परेशानी बढ़ेगी।
तुला राशि करियर ( Career) संचार के क्षेत्र में किए गए काम का लाभ मिलेगा।
तुला राशिप्यार ( Love) पति-पत्नी और वो की वजह से रिश्ते में दरार पड़ेगा।
तुला राशि परिवार ( Family) मां की वजह से पैतृक संपति का लाभ मिलते-मिलते रह जाएगा।
तुला राशि उपाय ( Remedy) हनुमान चालीसा का पाठ करें
तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) मायके में किसी की खराब सेहत चिंता का कारण बनेगा
तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7


12 May 2026 Aaj Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल जातक मंगलवार का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इन्हें अपने काम समय से पूरे करने की सलाह है। आज आलस आपका दुश्मन साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ेगी लेकिन दोपहर बाद आपको उसके परिणाम दिखने भी शुरु हो जाएंगे।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में खर्च की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि सेहत ( Health) आज जातक खूब योग और व्यायाम करेंगें।
वृश्चिक राशि करियर ( Career) नौकरी में बदलाव का बड़ा संकेत मिल रहा है।
वृश्चिक राशि प्यार ( Love) प्यार और रिलेशनशिप पर विश्वास नहीं है।
वृश्चिक राशि परिवार ( Family) दांपत्य और पारिवारिक जीवन मधुर होगा।
वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) हनुमान जी की कृपा आप पर दिनभर बनी रहेगी
वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast) बच्चों के लिए खरीदारी करेंगे।
वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1


12 May 2026 Aaj Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

धनु राशिवाले आज कुछ अच्छी खबरों वाला रहने वाला है। दुश्मनों से सावधान रहें, किसी की बात सुनने या मानने से पहले आप उसे खुद क्लीयर करें। आज अपनों से धोखा मिल सकता है।

धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) परिवार के व्यवसाय से जुड़ेगे तो लाभ मिलेगा।
धनु राशि सेहत ( Health) हाई बीपी और पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी।
धनु राशि करियर ( Career) शिक्षण कार्य से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।
धनु राशि प्यार (Love) भाई के दोस्त से आंखें चार होगी।
धनु राशि परिवार ( Family ) घर-परिवार में बेटी की दिखाई हो सकती है और रिश्ता तय होगा।
धनु राशि उपाय ( Remedy) सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊं भाष्कराय मंत्र का जाप करें।
धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) शेयर मार्केट में किया निवेश लाभ देगा।
धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7


12 May 2026 Aaj Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल इस राशि के जातकआपके अटके काम बनेंगे। किसी भी तरह की बहस में ना फंसे। आज काम को लेकर दिनभर तनाव बना रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आपको आराम मिलने शुरू हो जाएगा

मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) किराने व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
मकर राशि सेहत ( Health) योग से सेहत बढ़िया रहेगा और सर्वाइकल से निजात मिलेगा।
मकर राशि करियर (Career) बैकिंग के क्षेत्र से जुडे लोगों को लाभ मिलेगा।
मकर राशि प्यार (Love) दिलफेक लोगों के चक्कर में पड़कर नुकसान करेंगे।
मकर राशि परिवार ( Family) परिवार के साथ खुशहाली बनी रहें,इसके लिए धर्म-कर्म करें।
मकर राशि उपाय ( Remedy) हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें
मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) किसी से बहुत बड़ा विवाद हो सकता है।
मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7


12 May 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल जातक आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। अगर नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो फोकस के साथ काम करें और अपने काम की चर्चा किसी से ना करें।

कुंभ राशि धन-संपत्ति (Money) कारोबार में तरक्की हो सकती है।
कुंभ राशि सेहत ( Health) सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।
कुंभ राशि करियर (Career) नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग है।
कुंभ राशि प्यार (Love) विवाह बंधन में बंधेंगे।
कुंभ राशि परिवार( Family) परिवार खुशहाल रहेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कुंभ राशि उपाय (Remedy) हनुमान मंदिर में माथा टेकने जाएं
कुंभ राशि पूर्वाभास ( Forecast) बहन के लिए आभूषण की खरीद करेंगे।
कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9


12 May 2026 Aaj Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

मीन राशिवाले आज जातक आपको स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरुरत है। अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। काम करने में आज कुछ चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है

मीन राशि धन-संपत्ति (Money) शेयर मार्केट से जुड़ें लोंगों को धन लाभ मिलेगा।
मीन राशि सेहत (Health) घर में किसी सदस्य की बीमारी जातक को तनाव देगा।
मीन राशि करियर ( Career) ऑफिस में नया माहौल मन निराशा के भाव पैदा करेंगे।
मीन राशि प्यार (Love) जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मीन राशि परिवार (Family) बच्चों को चोट लगने से माहौल खराब होगा।
मीन राशि उपाय ( Remedy) हनुमान जी की पूजा करें।
मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) उपहार मिल सकता है।
मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1

आनेवाला कल 13 मई 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी


आनेवाला कल 13मई 2026 बुधवा तिथि-ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष एकादशी चन्द्रमा कुंभ-मीन राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 13 मई 2026 बुधवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 13 मई 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) कल इस राशि के जातक परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ लाभ करेंगे। बाहर जाने से पहले सोच-विचार कर लेंगे तो काम में सफलता मिलेगी।

कल का वृष राशिफल 13 मई 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल जातक बढ़िया रहेगा। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। घर में माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए नई-नई योजना बनाएंगे।

कल का मिथुन राशिफलन 13 मई2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिवाले कल जातक व्यस्तता से भरा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक कामों में निष्ठा से किया गया काम सम्मान दिलाएगा।

कल का कर्क राशिफल
13 मई 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कल जातक निजी रिश्तों में तनाव मिलेगा। घर में मेहमान आने से खुशहाल वातावरण बनेगा। धन खर्च होगा।

कल का सिंह राशिफल 13 मई 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक धैर्य से काम लेना होगा। लेकिन चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। निवेश से बचें नहीं तो नुकसान तय है।

कल का कन्या राशिफल 13मई 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कल जातक जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। धन और स्वास्थ्य लाभ के संकेत मिल रहे हैं। बाहर जाने से बचें।

कल का तुला राशिफल
13 मई 2026 Libra Horoscope Tomorrow) कल जातक के लिए आंशिक धन लाभ के संकेत दे रहा हैं। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म पूजा पाठ में मन लगेगा।

कल का वृश्चिक राशिफल
13 मई 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow )जातक कल जातक को सूर्य नमस्कार से शुरूआत करनी चाहिए। सेहत बढ़िया रहेगा और व्यवसाय में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी।

कल का धनु राशिफल 13 मई 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल के दिन जातक जातक के लिए रविवार का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। घर की साफ-सफाई में लगे रहेंगे। खाना बनाते समय सतर्क रहें।

कल का मकर राशिफल 13 मई 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक की व्यवसायिक कार्य धीमी गति से हो सकते हैं, जिसके चलते ना लाभ और ना नुकसान होगा।

कल का कुंभ राशिफल 13 मई 2026( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल कल के दिनजातक के मान- सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, धन-दौलत में वृद्धि के योग हैं। परिवार का ख्याल रखें।
कल का मीन राशिफल 13 मई 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 13मई 2026 की गणना के अनुसार जातक को लाभ मिलेगा। जातक अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story