17 August 2026 Aaj Ka Panchang: सिंह संक्रांति और नाग पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, देखें आज का पंचांग

17 August 2026 Aaj Ka Panchang: 17 अगस्त 2026 का पंचांग जानें। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व के साथ जानें आज किन कामों के लिए दिन रहेगा अनुकूल या नहीं जानिए

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 16 Aug 2026 5:50 AM IST
17 August 2026 Aaj Ka Panchang:  सिंह संक्रांति और नाग पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, देखें आज का पंचांग
X

17 August 2026 Aaj Ka Panchang: 17 अगस्त 2026 का दिन सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है। इस दिन शुभ योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो पूजा-पाठ, आध्यात्मिक साधना और शुभ कार्यों के लिए मंगलकारी माना जाता है। जानते है आज का पंचांग क्या कहता है..

आज किस समय करें शुभ कार्य?

आज श्रावण मास में आने वाली पंचमी तिथि सोमवार का दिन और भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा करने पर जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आज का दिन किस काम के लिए रहेगा खास?

आज सोमवार होने के कारण सूर्य देव की पूजा का भी विशेष महत्व रहता है। साध्य योग में किए गए धार्मिक कार्य, पूजा और मंत्र जाप को अत्यंत फलदायी हैं, पूजा करने से मानसिक शांति और सकारात्मकता प्राप्त होने की मान्यता है।

आज किस बात से रहें सावधान?

आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने, निवेश करने या जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच लें। सोमवार होने के कारण धार्मिक मान्यताओं में इस दिन धैर्य और अनुशासन को महत्व दें

आज का खास धार्मिक संकेत

आज 17 अगस्त 2026, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष नाग पंचमी और शुभ संयोग इस दिन को पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए विशेष है। श्रद्धा और भक्ति के साथ किए गए धार्मिक कार्य जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।

आज का धार्मिक उपाय

सुबह स्नान कर स्वच्छ और हल्के रंग के वस्त्र धारण करें।

भगवान शिव का ध्यान करते हुए जल और बेलपत्र से अभिषेक करें।

श्रावण सोमवार का व्रत रखें और फलाहार करें।

शिव चालीसा या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान करें।

संध्या समय शिव आरती कर व्रत का समापन करें।

17 अगस्त 2026 का पंचांग एक नजर में

तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी

वार: रविवार

नक्षत्र: चित्रा

योग: शुभ योग

करण: बालव

मास (अमांत): श्रावण

मास (पूर्णिमांत): श्रावण

विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थ)

शक संवत: 1948 (प्रभाउ)

सूर्य राशि: 07:54 AM तक कर्क राशि, उपरांत सिंह राशि में प्रवेश

चंद्र राशि: 04:19 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा

ऋतु: वर्षा

अयन: दक्षिणायन

दिशाशूल: पश्चिम

चंद्र निवास: दक्षिण

सूर्योदय - 6:07 AM

सूर्यास्त - 6:54 PM

चन्द्रोदय - Aug 17 10:17 AM

चन्द्रास्त - Aug 17 9:50 PM

त्यौहार और व्रत

सोमवार व्रत

सिंह संक्रांति

नाग पंचमी

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:56 PM

अमृत काल - 10:15 PM – 11:56 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 AM – 05:19 AM

अशुभ काल

राहू - 7:43 AM – 9:19 AM

यम गण्ड - 10:55 AM – 12:30 PM

कुलिक - 2:06 PM – 3:42 PM

दुर्मुहूर्त - 12:56 PM – 01:47 PM, 03:29 PM – 04:20 PM

वर्ज्यम् - 12:13 PM – 01:54 PM

दिन का चौघड़िया

अमृत 06:07 AM 07:43 AM

काल (काल वेला) 07:43 AM 09:19 AM

शुभ 09:19 AM 10:55 AM

रोग 10:55 AM 12:30 PM

उद्बेग 12:30 PM 14:06 PM

चर 14:06 PM 15:42 PM

लाभ (वार वेला) 15:42 PM 17:18 PM

अमृत 17:18 PM 18:54 PM

रात का चौघड़िया

चर 18:54 PM 20:18 PM

रोग 20:18 PM 21:42 PM

काल 21:42 PM 23:06 PM

लाभ (काल रात्रि) 23:06 PM 00:31 AM

उद्बेग 00:31 AM 01:55 AM

शुभ 01:55 AM 03:19 AM

अमृत 03:19 AM 04:43 AM

चर 04:43 AM 06:08 AM


नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story