×

19 December Se 25 December 2021 Ka Saptahik Rashifal: किस राशि की पूरी होगी मुराद, किसका टूटेगा दिल, जानिए अपना साप्ताहिक भविष्य

19 Dec Se 25 December 2021 Ka Saptahik Rashifal : साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह 12 राशियों के जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर साप्ताहिक भविष्यवाणी, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 Dec 2021 8:59 AM GMT (Updated on: 24 Dec 2021 4:17 PM GMT)
19 December Se 25 December 2021 Ka Saptahik Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

  • 19 December Se 25 December 2021 Ka Saptahik Rashifal ( 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2021 साप्ताहिक राशिफल ) :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मिथुन राशि में और आखिर में तुला राशि में रहेगा। इस सप्ताह क्रिसमस की वजह से जातक में खुशी दोगुनी रहेगी। जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्य-

साप्ताहिक मेष राशिफल ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले लोगों के लिए आने वाले सप्ताह किस्मत का साथ मिल सकता है, इस वजह से कई क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग हैं। आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। इस सप्ताह आपको स्वादिष्ट भोजन खाने का अवसर मिल सकता है। अपनी संवाद शैली के माध्यम से आप दूसरों पर छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। घरेलू एवं वैवाहिक जीवन में आपका उग्र स्वभाव रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है। माता-पिता की सेहत भी नाज़ुक रह सकती है, अतः उनकी सेवा करें। इस सप्ताह यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

  • साप्ताहिक मेष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) मेष राशि के जातक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जातक के भाग्य में धन मिलने का संकेत है। जातक को कहीं से अचानक धन मिलेग। इस सप्ताह अच्छे पैकेज पर नौकरी के बहुत से अवसर मिलेंगे।
  • साप्ताहिक मेष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक के लिए सेहत को लेकर अच्छा नहीं रहने वाला है। सेहत को लेकर यह साल परेशानियां लेकर आ रहा है।
  • साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) मेष राशि के जातक यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। आपके किसी बर्ताव से साथी को यह लग सकता है कि आप उससे ज्यादा खुद को और खुद के कामों को अधिक महत्त्व देते हैं। यानी इस मामले पर आपको ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।
  • साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक लाल रंग पुष्प मंदिर में चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)1, 8

साप्ताहिक वृष राशिफल (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि के जातक आने वाले समय में मेहनता का अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य में व्यस्तता के कारण शायद आप इस सप्ताह परिवार को कम समय दे पाएँ। आपके पराक्रम और शौर्य तेज में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन के लिए सप्ताह अच्छे संकेत दे रहा है, लेकिन ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। वाणी में मधुरता बनाए रखने की सलाह आपको जी जाती है।

  • साप्ताहिक वृष राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) वृष राशि वाले इस सप्ताह बिजनेस व नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजयोग के चलते बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है । सफलता के लिए बेहतर है। जातक का भाग्य खुलेगा। कई रुके हुए काम बनेंगे। मेडिकल के क्षेत्र वालों के लिए अपार सफलता मिलने वाला है।
  • साप्ताहिक वृष राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। अत: कुल मिलाकर सेहत के मामले में सप्ताह बेहतर नहीं है। ग्रहों के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
  • साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह वृष राशि के जातक साथी को लेकर भावुक रहेंगे। घरेलू समस्याओं को साथी के साथ साझा करें। इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। विवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ मस्ती मनोरंजन करेंगे।
  • साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह शनिवार के दिन सरसो का तेल दान करें।
  • साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5

साप्ताहिक मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि के लिए आनेवाले सप्ताह में शुभ संकेत है। जातक का पर्सनल एवं प्रोफ़ेशनल दोनों ही क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बेहतर विकल्प मिलने पर आप अपनी मौजूदा जॉब को बदल सकते हैं। विरोधियों पर आप पूरी तरह से हावी रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको आनंद मिलेगा। इस सप्ताह आपकी संवाद शैली में ज़बरदस्त निखार देखने को मिल सकता है।

  • साप्ताहिक मिथुन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक धन के कई स्त्रोत बनेंगे। बिजनेस की भी स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश भी भविष्य मे लाभ देने वाला है।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि सेहत ( Health) साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह के शुरू में सेहत अच्छी रहेगी। काम में व्यस्त होने के बाद भी खानपान व फिटनेस पर ध्यान देंगे। मदिरा पान या किसी तरह के नशीले पदार्थ का इस्तेमाल न करें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह इस राशि के जातक प्रेम सम्बंधों में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। परिवार से किसी कारण से दूर जाना पड़ सकता है, हालाँकि आप आधुनिक संचार के माध्यमों द्वारा एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भगवान राम की आराधना करें और राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।
  • साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।

साप्ताहिक कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा, इससे आपका प्रोफ़ेशनल स्टेट्स ऊँचा होगा। सीनियर्स भी आपको तवज्जों देंगे, लेकिन ध्यान दें काम में शॉर्ट कट अपनाने की प्रक्रिया आपकी इस छवि को धूमिल कर सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दीर्घ काल से चले आ रहे रोग में सुधार होगा और बच्चे भी एक दम दुरुस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ी कड़वाहट देखने को मिल सकती है।

  • साप्ताहिक कर्क राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक चिकित्सा, तकनीकी, कम्यूनिकेशन के क्षेत्र मे सफलता अर्जित करेंगे। करियर में नई ऊंचाई छुएंगे। समाज में प्रसिद्धी बढ़ेगी। सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ वाहन या जमीन की खरीद कर सकते हैं।
  • साप्ताहिक कर्क राशि सेहत ( Health) इस राशि के जातक सेहत अच्छी रहेगी। सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारी से परेशान रहेंगे
  • साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह जातक प्रेम संबंध अच्छा चलेगा। यदि आप प्रेम को विवाह में बदलने के इच्छुक हैं तो साथी के सामने प्रस्ताव देंगे।जो हां मिलने के अच्छे योग हैं। बच्चों को लेकर लापरवाह रवैया न अपनायें।
  • साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक गाय की सेवा करें और उन्हें हरी सब्जियाँ खिलाएँ।
  • साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9, 2।

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक सिंह राशिफल (Leo Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए आने वाला सप्ताह में निजी जीवन के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी , जिससे आपका वैवाहिक जीवन और भी मधुर होगा। जीवन साथी के साथ आप क़ीमती समय व्यतीत करेंगे। बच्चे थोड़े शरारती स्वभाव के हो सकते हैं। वहीं आपकी सेहत के सामान्य रहने की संभावना है। धार्मिक क्रियायों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

  • साप्ताहिक सिंह राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक कार्य क्षेत्र में परिस्थितियाँ और भी बेहतर होंगी परंतु अपनी आमदनी को लेकर शायद आप संतुष्ट न दिखें।जातक को धन के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। साथ ही इस समय का किया गया निवेश भविष्य अच्छे परिणाम देने वाला है।
  • साप्ताहिक सिंह राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक को सेहत को लेकर थोड़ा बहुत सचेत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी व संतान को लेकर सतर्क रहे। इनकी सेहत खराब हो सकती है।
  • साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह यह सप्ताह प्रेम के लिए अच्छा है, लेकिन मिलने मिलाने के मौके निकालने के लिए बड़े प्रयास करने होंगे।साथी के साथ वाद-विवाद और उलझने से बचें। पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगी।
  • साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy)सिंंह राशि वाले द्रुवा एवं मोदक के साथ गणेश जी की पूजा करें।
  • साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4।

साप्ताहिक कन्या राशिफल (Weekly Virgo Horoscope )साप्ताहिक भविष्यफल में इस सप्ताह कन्या राशि के जातक आपकी सेहत अच्छी रहेगी, बुखार, सिर दर्द जैसी छोटी-मोटी समस्या आपको परेशान कर सकती है। अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल हावी ना होने दें। वैवाहिक जीवन में तक़रार संभव है। जीवन साथी के महँगे शौक़ के कारण आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। वहीं बच्चे के स्वभाव में थोड़ी चंचलता देखी जा सकती है। अप्रत्याशित लाभ के भी योग बन रहे हैं।

  • साप्ताहिक कन्या राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक आर्थिक लाभ के योग भी बन रहा है। जातक को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। आप इस समय लॉटरी शेयर व निवेश से दूर रहें।
  • साप्ताहिक कन्या राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक का स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। लेकिन इस दौरान जातक को उनके परिवार के सदस्यों की सेहत से परेशानी होगी।खुद की सेहत के साथ परिवार व बच्चों की सेहत पर भी खर्च करेंगे।
  • साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक प्रेम सम्बंध के लिए अच्छा है। दूर रहने वाले पार्टनर से मिलना हो सकता है, लेकिन विवाहितों को जीवन साथी से दूर रहना पड़ सकता है। प्रेम का एक नया स्वाद चखने को मिलेगा। ससुराल से विवाद हो सकता है।
  • साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीपल की जड़ में बिना उसे स्पर्श किए शुद्ध जल चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7,11

साप्ताहिक तुला राशिफल ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में तुला राशि के जातक आपको कई स्रोतों से आमदनी प्राप्त होगी। अपनी प्रतिभा के कारण आपको लाभ मिलने के योग हैं। सामान्य रूप से आपको महिलाओं से सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में भी सुधार की संभावना है। जीवन साथी आपके प्रति पूर्ण समर्पित रहेंगे। आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती है। बच्चे सप्ताह का पूरा आनंद लेंगे और छात्र भी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी यात्रा में जाने का योग बन रहा है, जो आपके लिए लाभप्रद रहेगी। जीवन साथी भी अपने कार्य को बेहतर ढंग से करेंगे।

  • साप्ताहिक तुला राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक को करियर में कई मुकाम हासिल होंगे। अगर जातक को नई नौकरी की तालाश है तो किसी भी कंपनी में अच्छे अवसर मिलेंगे। पढाई में सफलता मिलेगी। और बिजनेस की गति सामान्य रहेगी।
  • साप्ताहिक तुला राशि सेहत ( Health) इस राशि के जातक सेहत सामान्य रहेगा। जातक को मध्य में टायफाइड, पित्त संबंधी या नेत्र रोग परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक काम की अधिकता की वजह से निजी संबंधों नें व्यवधान पड़ेगा। काम का दबाव निजी जीवन में परेशानी देगा। यदि किसी सहकर्मी से प्रेम है तो सजग रहें, लोग बात का बतंगड़ बना सकते हैं। शुरुआती दिनों में आपसी बहस से बचें। परिवार का ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक गाय की सेवा करें और उन्हें गेहूँ एवं गुड़ खिलाएँ।
  • साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,12


साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि आने वाले सप्ताह ए अवसर लेकर आएगा। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। वहीं लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा आपकी इस सप्ताह पूर्ण हो सकती है। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके अच्छे कार्यों की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकार की किसी योजना का लाभ आप उठा सकते हैं। दोस्तों और प्रभावी लोगों का साथ आपको आनंदित करेगा।

  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह आप दोस्तों के साथ मिलकर भी अगर कुछ करते है तो लाभ मिलेगा। नौकरी हो या बिजनेस विदेश यात्रा के योग है।जितना आर्थिक लाभ होगा, उतना ही खर्च भी बढ़ेगा।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक को नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने की जरूरत है सेहत के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी लगी रहेगी।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह जातक संबंधों को लेकर सचेत रहे। संबंधों मे कड़वाहट हो सकती है। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनकी शादी तय हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए सप्ताह बढ़िया है। माता-पिता का ख्याल रखें व सम्मान दें।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और मंदिर में शुद्ध घी चढ़ाएँ।
  • साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

साप्ताहिक धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह में धनु राशि वालों के लिए आपको किसी समस्या को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। घर की विपरीत परिस्थितियों के कारण असंतोष रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि इसके विपरीत सरकार की कोई योजना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। करियर के लिए सप्ताह अच्छा है। बच्चे का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आपकी रुचि धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी।

  • साप्ताहिक धनु राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक नौकरी हो या बिजनेस हर क्षेत्र में जातक के लिए अवसर लेकर आ रहा है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। धन, संबंध या फिर सेहत सबके लिए मिलाजुला साल रहेगा।
  • साप्ताहिक धनु राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक तली-भूनी चीजों से परहेज करें। जातक सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। साथ ही,जातक खुद शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
  • साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह सप्ताह अधिक अनुकूल नहीं है, लेकिन यदि आपने वाणी पर संयम रखा तो परिस्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। यदि पार्टनर फ़ास्ट फूड या जंक फ़ूड खाने की इच्छा जताए तो उनकी ये ख़्वाहिश पूरी करें, भाई के साथ विवाद हो सकते हैं। जिन जातकों की संतान है उन्हें संतान से मान सम्मान मिलेगा। उनकी संतान को उपलब्धियां मिलने वाली है।
  • साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy)इस सप्ताह जातक अक्षत के साथ भगवान शिव की आराधना करें।
  • साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अप्रत्याशित लाभ के साथ-साथ कई चीज़ों में आपके ख़र्च भी बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की ग़लतफ़हमी जगह बना सकती है। कोशिश करें कि इस समस्या का त्वरित समाधान करें और जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करें।

  • साप्ताहिक मकर राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह मकर राशि का साप्ताहिक भविष्य में जातक के बिजनेस शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा समय है। नौकरी के लिए बहुत बढ़िया है। किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी में आसानी से जॉब मिल जाएगी और बहुत सारी उपलंब्धियां मिलेगी। प्रमोशन व सैलरी में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर सप्ताह पढ़ाई व करियर को लेकर अच्छा है।
  • साप्ताहिक मकर राशि सेहत ( Health) आप इस सप्ताह के शुरू में परेशानियां सेहत को लेकर होने वाली है। लेकिन इसके बाद भी जातक उर्जावान बने रहेंगे।सेहत का ध्यान रखकर बीमारियों को दूर भगाएंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह ह सप्ताह प्रेम के लिए सामान्य है, दांपत्य जीवन के लिए मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। इस राशि के कुछ जातक को संतान सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध बढिया रहने वाला है। मां की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे।
  • साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक लाल पुष्प एवं जल के साथ सूर्य देव की उपासना करें।
  • साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7

साप्ताहिक कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Weekly)साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में कुंभ राशि के जातक आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। किसी क्षेत्र में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा और वैवाहिक जीवन में भी ख़ुशियाँ बनी रहेंगी। हालाँकि किसी घरेलू समस्या के कारण आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। पिता जी की सेहत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बच्चे भी किसी न किसी समस्या के कारण व्याकुल रहेंगे। इस बीच अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

  • साप्ताहिक कुंभ राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व उन्नत रहने वाली है। धन के आगमन के कई मार्ग बनेंगे। बिजनेस में निवेश से मुनाफा होगा। बहुत दिनों से अटका धन इस साल मिल जाएगा।अगर किसी यात्रा पर जाते हैं तो भी धन लाभ होगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि सेहत ( Health) यह सप्ताह सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। जातक को जोड़ों एवं कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है। वजन भी बढ़ने की संभावना है।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम के लिए अच्छा नहीं है। जातक अनैतिक संबंध सामने आएंगे।वैवाहिक जीवन में समझदारी से काम लें। दांपत्य संबंधों मे तनाव की स्थिति है।जातक को संतान सुख भी मिल सकता हैं। जातक को अपने बच्चों का ख्याल रखना होगा।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक पीले चंदन के साथ भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8, 12

साप्ताहिक मीन राशिफल (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले सप्ताह में मीन राशि के जातक सेहत के लिहाज़ से आपके लिए थोड़ा कमजोर है, इसलिए देखभाल ज़रूरी है। धन की हानि भी संभवतः हो सकती है, लिहाज़ा पैसों का निवेश संभलकर करें। अच्छी बात यह है कि आपका दृढ़ संकल्प और भी मजबूत होगा, जिससे कार्य क्षेत्र में आप उम्दा प्रदर्शन करेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। हालाँकि धार्मिक रुचि के कारण आपका ख़र्चा थोड़ा बढ़ सकता है और जीवन साथी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में अपने अहंकार का त्याग करें और उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें।

  • साप्ताहिक मीन राशि धन-संपत्ति-करियर ( Money& Career) इस सप्ताह जातक को कई स्त्रोतो से धन लाभ होने वाला है। लेकिन खर्च से बचें। खर्च अधिक होने से धन टिकने की समस्या हो सकती है। पैतृक संपत्ति का विवाद रहेगा। इसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।
  • साप्ताहिक मीन राशि सेहत ( Health) इस सप्ताह जातक सेहतमंद रहेंगे। लेकिन परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
  • साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह कुछ जातक के रिश्ते गलतफहमी से भी टूटेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए इस सप्ताह बेहतरीन है। इस सप्ताह परिवार में तालमेल रहेगा। एक दूसरे का सम्मान करेंगे। भाई-बहनों में दूरी बनाने वाले लोग भी आस पास रहेंगे ।इसलिए सावधान रहें। माता-पिता का ख्याल रखें।
  • साप्ताहिक मीन राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह कुत्तों को दूध एवं रोटी खिलाएँ।
  • साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 7, 10

  • दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


Saptahik Rashifal 19 December Se 25 December 2021 , 19 दिसबंर से 25 दिसबंर 2021 साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल ,19 December- 25 December 2021 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story