Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : मेष-सिंह राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जाने बाकी का हाल आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : मेष से लेकर मीन तक, जानें, 19 मई का दिन अच्छा-बुरा कैसा रहेगा, बजरंगबली की कृपा किस राशि पर होगी, जानिए जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी भविष्यवाणी आज का राशिफल

Suman  Mishra
Published on: 18 May 2026 11:48 AM IST
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : मेष-सिंह राशि के लिए रहेगा भाग्यशाली, जाने बाकी का हाल आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 (आज का राशिफल 19 मई २०२६ का राशिफल): 19 मई 2026 मंगलवार को शुक्ल पक्ष, तिथि:चतुर्थी, नक्षत्र: आर्द्रा,योग: सौभाग्य या शोभन,राहुकाल: 09:00 AM - 10:30 AM रहेगा। मंगलवार सूर्य वृषभ राशि में बुध के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग,चंद्रमा: मिथुन राशि (आर्द्रा नक्षत्र)बुध वृषभ राशि में शुक्र: मिथुन राशि में, मंगल: मेष राशि में,बृहस्पति (गुरु): मिथुन राशि में,शनि: मीन राशि, राहु: कुंभ राशि में,केतु: सिंह राशि में रहेगे। आज आसमान में ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल,सितारों की स्थिति से जाने दैनिक राशिफल,आज का राशिफल (Daily Horoscope) जो ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी भविष्यवाणी क्या है जानते है आज का राशिफल


पढ़ें आज का राशिफल


19 May 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल

मेष राशिवाले आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। उनके मुंह से कही गई एक बात आज जरूर सच हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के मौके मिलेंगे। कहीं नई नौकरी की तलाश है तो आपकी बात आज बन सकती है। घर के मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं।

धन-संपत्ति (Money) आज या आने वाले कल में जातक व्यवसायिक योजनाओं के छुपा कर रखें, लाभ मिलेगा।
सेहत ( Health) आज जातक की सेहत में थकान और आलस बना रहेगा।
करियर (Career) विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
प्यार (Love) आज का लव राशिफल में युवा जातकों के बीच अंतरंगता बढने की संभावना है।
परिवार( Family) परिवार और पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी।
उपाय (Remedy) फल का दान करने से सौभाग्य बना रहेगा।
पूर्वाभास ( Forecast) पिता या भाई से धन मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 3


19 May 2026 Aaj Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

वृष राशिवाले आज थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। रुपये-पैसों के मामले में इन्हें धोखा मिल सकता है। अगर ये कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हो सके तो रुक जाएं। नहीं तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।

धन-संपत्ति (Money) राजनीति वर्चस्व बढ़ने से धन लाभ होगा।
सेहत (Health) स्वास्थ अच्छा रहेगा और खानपान संतुलिंत
करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक को बदलाव की संभावना है।
प्यार (Love) वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा।
परिवार (Family) परिवार में हर काम में मंगल ही मंगल होगा।
उपाय ( Remedy) सुहागिनों को सुहाग सामग्री दान करें।
पूर्वाभास (Forecast) विदेश में नौकरी करने जाएंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 2


19 May 2026 Aaj Ka Mithun Rashifalआज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि हनुमान जी का दिन होता है। आज आपको उनका पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। आपका कोई काम अगर पिछले काफी समय से पूरा नहीं हो रहा है तो आज फिर से उसके लिए कोशिश करें। बात बनने के प्रबल योग बन रहे हैं।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में आय स्त्रोत बनेंगे और यात्रा लाभप्रद रहेगी।
सेहत ( Health) तेल-घी खाने से बचेंगे तो जातक का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
करियर ( Career) नौकरी में सुधार और प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करेंगे।
प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक का दिल टूटने से मन उदास रहेगा।
परिवार ( Family ) जातक परिवार के लिए गलत न सोचें।मां-बाप, भाई-बहन से संबंध बढ़िया रहेगा।
उपाय ( Remedy) मंगलवार के दिन घर में सुंदर कांड करें
पूर्वाभास (Forecast) जातक वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 6


19 May 2026 Aaj Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए जातक का दिन सफलतादायक रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे और अध्यात्म में झुकाव बढ़ेगा।आर्थिक स्थिति आज ऊंची-नीची रह सकती है। कभी ये महसूस करेंगे कि पैसे ही नहीं हैं, तो कभी इन्हें लगेगा कि बहुत पैसे हैं। आप अपने घर में बचत किए हुए पैसों को व्यर्थ में खर्च ना करें।

धन-संपत्ति ( Money) आज जातक को धन लाभ होगा। व्यवसाय के नए स्त्रोत बनेंगे।
सेहत ( Health) आज जातक स्वस्थ रहेंगे और वजन भी घटेगा।
करियर (Career) आज करियर राशिफल में जातक का दिन लाभप्रद है और जातक को नौकरी में आय बढ़ेगाय़
प्यार (Love) आजकल जातक के प्यार के चर्चे हर किसी की जुबान पर होंगे।
परिवार ( Family) परिवार के साथ सामाजिक-मांगलिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय ( Remedy) लक्ष्मी जी को कमल पुष्प अर्पित करने से समृद्धि बढ़ेगी।
पूर्वाभास (Forecast) निवेश करने से पहले इंतजार करें।
शुभ अंक (Lucky Number) 8


19 May 2026 Aaj Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि जातक सफलता पाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिस में दिनभर इन पर काम का बोझ बना रहेगा। व्यापार करते हैं तो आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और दिन भाग्यशाली रहेगा।
सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मां के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी
करियर ( Career) आज जातक को नौकरी में सहयोगियों की वजह से प्रभावित होंगे।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल के अनुसार जातक को निजी संबंधों में तनाव मिलेगा।
परिवार ( Family) आज जातक परिवार के साथ तालमेल बिठाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा।
उपाय ( Remedy) पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएंगे तो अच्छा रहेगा।
पूर्वाभास (Forecast) याददाश्त खोने की संभावना बन रही है।
शुभ अंक (Lucky Number) 8


19 May 2026 Aaj Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

कन्या राशिवालों आज का दिन कुछ अहम फैसले लेने वाला हो सकता है। आप अपने मन की सुनें। किसी के कहने पर कोई फैसला ना लें। आर्थिक रूप से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

धन-संपत्ति ( Money) मनोरंजन जगत में सफलता अर्जित करेंगे।
सेहत ( Health) नियमित योग ध्यान से खुद को स्वस्थ रखेंगे।
करियर ( Career ) जातक गुरुजन प्रशंसा करेंगे और नौकरी में नए ऑफर इंतजार करेंगे।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक को खोया प्यार वापस मिलेगा
परिवार ( Family) परिवार के सदस्यों से तालमेल बेहतर रहेगा।
उपाय ( Remedy) बूंदी का दान करेंगे तो भाग्यशाली रहेंगे।
पूर्वाभास(Forecast) वाद-विवाद से बचें और किसी को भी कड़वा ना बोले।
शुभ अंक (Lucky Number) 3


19 May 2026 Aaj Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

तुला राशिवाले आपको आज हनुमानजी की पूजा जरूर करनी चाहिए। धन और समृद्धि आपके पास खुद आने वाली है। आप अपने मन की बात दूसरों से ना करें। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी विवाद में फंसने से भी बचें।

धन-संपत्ति ( Money) मार्केटिंक के कारोबार से जुड़े लोगों को परेशानी रहेगी।
सेहत ( Health) सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे, स्वास्थ रहने के लिए गर्म पानी पिएं।
करियर ( Career) इलेक्ट्रॉनिक फील्ड में करियर बनाएंगे तो अच्छा रहेगा।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।
परिवार ( Family) आज जातक का पारिवारिक जीवन हंसी-खुशी में बीतेगा।
उपाय ( Remedy) हनुमानजी की पूजा करेंगे तो अच्छा रहेगा।
पूर्वाभास (Forecast) बुराई से बचेंगे तो कारोबार में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 5


19 May 2026 Aaj Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल जातक आज लकी रहने वाला है। पुराना निवेश इन्हें जबरदस्त मुनाफा करा सकता है। नया वाहन या मकान लेने का मन बना रहे हैं तो भी आपके लिए आज का दिन शुभ है। देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार को मजबूत बनाएंगे तो अच्छा रहेगा।समय अनुकूल है।
सेहत ( Health) आंख-कान से जुड़ी परेशानियों से परेशान रहेंगे।
करियर ( Career) नौकरी में समाज के नामी-गिरामी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक का साथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
परिवार ( Family) परिवार के साथ सुख की कमी रहेगी, इससे मन दुखी होगआ।
उपाय ( Remedy) शिव मंत्र का 108 बार जाप करेंगे तो वैवाहिक सुख मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast) दोस्तों की वजह से घर में माहौल बदलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 7


19 May 2026 Aaj Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

धनु राशिवाले आज खुश रहना चाहिए। उनके मन में आयी बात आज पूरी होने के योग हैं। कहते हैं कभी-कभी देवी सरस्वती मेहरबान होती हैं। अगर वो लकी दिन आ जाए तो दिनभर अच्छा सोचें और अच्छा बोलें। किस्मत बदलने में देर नहीं लगेगी।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में निर्णय लेने से पहले 10 बार सोचें, फिर लागू करें।
सेहत ( Health) सेहत ठीक रहेगा और मां का सुख मिलेगा।
करियर ( Career) नौकरी में प्रमोशन और पढाई में सफलता हासिल होगी।
प्यार ( Love) आज लव राशिफल जातक के साथ संबंधों को लेकर सामान्य रहेगा।
परिवार ( Family) परिवार के साथ शादी की तैयारी में जुटेंगे।
उपाय ( Remedy) किशमिश से श्रीविष्णु की पूजा करें और दान देंगे तो अच्छा रहेगा।
पूर्वाभास (Forecast) बीमा-निवेश में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 4


19 May 2026 Aaj Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल इस राशि के जातक आप अपने घर में किसी पूजा या हवन का आयोजन करेंगे तो आपके लिए आज का दिन और भी लकी होगा।दुश्मनों को हल्का समझने की गलती से बचें। अपने काम को समय से पूरा करें और किसी से ना उलझें। आज आपको दिन में कुछ समय मौन रहने की सलाह दी जाती है। आपको कोई एक काम मन के अनुसार जरूर पूरा होगा।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय के लिए उत्तम और लाभप्रद दिन है।
सेहत ( Health) आज जातक को सेहत का लाभ मिलेगा, उर्जा और उत्साह बना रहेगा।
करियर ( Career) पढ़ाई और नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा और पहचान बनेगी।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को चेतावानी दे रहा है कि संबंध खराब हो सकते हैं।
परिवार (Family) बच्चों के लेकर परिवार में निश्चिंतता बनी रहेगी और अच्छा संस्कार पहचान देगा।
उपाय ( Remedy) सूर्य को जल देंगे तो लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast) विदेश जाने का ऑफर मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 1


19 May 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल जातक आर्थिक मामलों में आज चिंता ना करें। इनके पैसे अगर कहीं अटके हुए हैं तो वो भी वापस मिलने के योग हैं। नया बिज़नेस करने की सोच रहे हैं तो आज बातचीत शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में परिवर्तन का समय है।
सेहत ( Health) जातक की सेहत खराब होने से अच्छा महसूस नही करेंगे।
करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक को वरिष्ठों के सहयोग से काम बनेगा।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक की निजी संबंधों में दूरी बनेगी।
परिवार ( Family) जातक को पारिवारिक सुख मिलेगा और संतान चिंता दूर होगी।
उपाय ( Remedy) शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।
पूर्वाभास (Forecast) वाहन से सतर्क रहेंगे तो दुर्घटना से बचेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 1


19 May 2026 Aaj Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

मीन राशिवाले आज जातक आज अपने काम किसी को बिना बताए पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपके बने बनाए काम अटक सकते हैं। हालांकि आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन आपको बुरी नज़र भी जल्द लग सकती है। आप अपने घर में आज गंगाजल का छिड़काव करें। शुभ होगा।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में लाभ मिलेगा और जातक विस्तार करेंगे।

सेहत ( Health) क्रोध और गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सेहत अच्छा रहेगा।
करियर ( Career) पढाई के बाद अच्छी जॉब मिलेगा।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक को खास दोस्त से रिश्ते मजबूत होंगे।
परिवार ( Family) जातक की शादी तय होगी और तैयारी में जुटेंगेय़
उपाय ( Remedy) गुड़ खाकर घर से निकलेंगे तो काम बनेगा।
पूर्वाभास (Forecast) कोई दोस्त तोहफा दे सकता है।
शुभ अंक (Lucky Number) 2

आनेवाला कल 20 मई 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी


आनेवाला कल 20 मई 2026 बुधवार तिथि-ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष पंचमी चन्द्रमा मिथुन-कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 20 मई 2026 बुधवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 20 मई 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) कल इस राशि के जातक आर्थिक मामलों में आज मेष राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, इनके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।


कल का वृष राशिफल 20 मई 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल जातक आप मौन धारण करें। अपने घर में किसी मेहमान का स्वागत करने वाले हैं तो उससे पहले घर में चंदन की खुशबू से घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखें।


कल का मिथुन राशिफलन 20 मई2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिवाले कल जातक पैसों के लेनदेन से पहले सोच विचार करने की जरुरत है, आप अपने किसी नजदीकी से धोखा खा सकते हैं।


कल का कर्क राशिफल 20 मई 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कल जातक पुराने समय से आप जिस काम को करने की सोच रहे हैं आपका वो काम भी आज बन सकता है। बस आप अपने मन की बात किसी दूसरे से शेयर ना करें।

कल का सिंह राशिफल 20 मई 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। आज हनुमान जी इन पर मेहरबान है। अगर आप किसी काम को या बात को किसी से करने से संकोच कर रहे हैं ।

कल का कन्या राशिफल 20 मई 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कल जातक कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।. आप अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा आराम से बात करें, मन मुटाव हो सकता है।

कल का तुला राशिफल
20 मई 2026 Libra Horoscope Tomorrow) कल जातक कामकाज के लिहाज से आज का दिन दोपहर बाद आपको थोड़ी राहत देगा। तनाव से दूर रहें।अपना काम पूरा हुए बिना किसी दूसरे से डिस्कस ना करें।

कल का वृश्चिक राशिफल
20 मई 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow )जातक कलबेहद लकी है। ये निवेश करेंगे तो इन्हें मन मुताबिक रिटर्न मिल सकते हैं। लेकिन किसी भी तरह के निवेश से पहले जांच जरूर कर लें। प्रोपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन सकती है।

कल का धनु राशिफल 20 मई 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल के दिन जातक जातक का दिन ध्यान जरूर लगाएं। जितना शांत दिमाग से आज फैसले लेंगे उतने सही होंगे। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें।

कल का मकर राशिफल 20 मई 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक आपको मिलाजुला परिणाम देकर जाएंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।आपके लिए कई नई चुनौतियां लेकर आने वाला है, सतर्क रहें

कल का कुंभ राशिफल 20 मई 2026( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल कल के दिन जातकअपना काम किसी दूसरे को सौंपकर निश्चिंत होना आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। आर्थिक मामलों पर किसी दूसरे पर विश्वास करने से भी बचें।


कल का मीन राशिफल 20 मई 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 20 मई 2026 की गणना के अनुसार जातक अच्छा रहने वाला है इन्हे मनचाह फल मिलेगा, अटके हुए काम आज अपने आप बनने लगेंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार से भी आज आर्थिक लाभ मिल सकता है।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story