2027 Ekadashi Dates List: 2027 में एकादशी कब-कब है? देखें सालभर की सभी व्रत तिथियां

2027 Ekadashi Dates List: साल 2027 में कब-कब है एकादशी व्रत? यहां देखें जनवरी से दिसंबर तक सभी 24 एकादशी की तारीखें, निर्जला, देवशयनी, देवउठनी एकादशी और व्रत पारण

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 28 Nov 2026 7:15 AM IST
2027 Ekadashi Dates List: 2027 में एकादशी कब-कब है? देखें सालभर की सभी व्रत तिथियां
X

Ekadashi 2027 एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने में दो एकादशी आती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। इस तरह पूरे साल में सामान्यतः 24 एकादशी व्रत होते हैं, लेकिन अधिकमास पड़ने पर इनकी संख्या बढती है।

साल 2027 में भी भक्तों के लिए कई महत्वपूर्ण एकादशी व्रत आने वाले हैं। इनमें निर्जला एकादशी, देवशयनी एकादशी, देवउठनी एकादशी और मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व है। इन व्रतों से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं, पूजा विधि और पारण का समय हर एकादशी के अनुसार अलग होता है।

अगर आप भी साल 2027 में एकादशी व्रत रखने की योजना बना रहे हैं, तो यहां देखें जनवरी से दिसंबर तक की सभी एकादशी की तारीखें, व्रत का नाम और प्रमुख एकादशी का महत्व।

2027 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत?

साल 2027 में एकादशी व्रत की शुरुआत जनवरी में सफला एका

महीना एकादशी व्रत तारीख

जनवरी सफला एकादशी 3 जनवरी, रविवार

जनवरी पौष पुत्रदा एकादशी 18/19 जनवरी

फरवरी षटतिला एकादशी 2 फरवरी, मंगलवार

फरवरी जया एकादशी 17 फरवरी, बुधवार

मार्च विजया एकादशी 4 मार्च, गुरुवार

मार्च आमलकी एकादशी 18 मार्च, गुरुवार

अप्रैल पापमोचनी एकादशी 2 अप्रैल, शुक्रवार

अप्रैल कामदा एकादशी 17 अप्रैल, शनिवार

मई वरुथिनी एकादशी 2 मई, रविवार

मई मोहिनी एकादशी 16 मई, रविवार

जून अपरा एकादशी 1 जून, मंगलवार

जून निर्जला एकादशी 14/15 जून

जून योगिनी एकादशी 30 जून, बुधवार

जुलाई देवशयनी एकादशी 14 जुलाई, बुधवार

जुलाई कामिका एकादशी 29/30 जुलाई

अगस्त श्रावण पुत्रदा एकादशी 12 अगस्त, गुरुवार

अगस्त अजा एकादशी 28 अगस्त, शनिवार

सितंबर परिवर्तिनी एकादशी 11 सितंबर, शनिवार

सितंबर इंदिरा एकादशी 26 सितंबर, रविवार

अक्टूबर पापांकुशा एकादशी 11 अक्टूबर, सोमवार

अक्टूबर रमा एकादशी 25 अक्टूबर, सोमवार

नवंबर देवउठनी एकादशी 10 नवंबर, बुधवार

नवंबर उत्पन्ना एकादशी 24 नवंबर, बुधवार

दिसंबर मोक्षदा एकादशी 9 दिसंबर, गुरुवार

दिसंबर सफला एकादशी 23दिसंबर, गुरुवार


2027 की प्रमुख एकादशी और उनका धार्मिक महत्व

सालभर में आने वाली सभी एकादशी का अपना विशेष महत्व है। इनमें कुछ एकादशी व्रत ऐसे हैं, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

निर्जला एकादशी — 14 जून 2027

ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली निर्जला एकादशी को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

देवशयनी एकादशी — 14 जुलाई 2027

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी से भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने की मान्यता जुड़ी है। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत मानी जाती है।

देवउठनी एकादशी — 10 नवंबर 2027

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की इस एकादशी को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने का पर्व माना जाता है। इस दिन से विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत की परंपरा जुड़ी हुई है।

मोक्षदा एकादशी — 9 दिसंबर 2027

मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली मोक्षदा एकादशी का संबंध भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश से भी माना जाता है। इस दिन गीता पाठ और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है।

एकादशी व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

एकादशी व्रत के दौरान भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार उपवास रखते हैं। व्रत से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें इस प्रकार हैं।

एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप किया जाता है।

व्रत रखने वाले भक्त अपनी परंपरा के अनुसार अन्न का सेवन नहीं करते।

द्वादशी तिथि पर निर्धारित समय में पारण करके व्रत पूरा किया जाता है।

व्रत की शुरुआत, पूजा और पारण का समय स्थानीय पंचांग के अनुसार देखना चाहिए।

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story