TRENDING TAGS :
Aaj Ka Ank Rashifal 24 August 2026: ये नंबर है भाग्यशाली, मिलेगी कामयाबी, जानिए अपना अंक राशिफल
Aaj Ka Ank Rashifal 24 August 2026: 24 अगस्त का अंक राशिफल: आज किस नंबर की चमकेगी किस्मत? जानें मूलांक 1 से 9 वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। धन, करियर, परिवार और रिश्तों से जुड़े खास संकेत यहां पढ़ें।
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया
Ank jyotish Rashifal 24 August 2026: आज का दिन कुछ मूलांक आपके लिए क्या लेकर आ रहा है। 24 अगस्त का दिन आपके लिए तरीका और भी व्यक्तिगत हो जाता है। अंक 1 से 9 तक हर अंक की अपनी अलग ऊर्जा मानी जाती है, इसलिए सभी के लिए एक जैसा उपाय जरूरी नहीं। जानिए सोमवार को आपके मूलांक के अनुसार कौन-सा उपाय करना बेहतर रहेगा और किन बातों से दूरी बनानी चाहिए। जानते हैं 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। 24अगस्त 2026 अंक राशिफल.....
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)
आज के दिन काम बनने से मन खुश रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। दांपत्य जीवन रोज की तरह ही रहेगा। संतान को अपने कार्य में प्रगति मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ गड़बड़ी हो सकती है इसलिए सावधान रहें।
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
काम में कोई भी चूक मुसीबत खड़ी कर सकती है। कानून के खिलाफ कोई काम ना करें, नहीं तो दंड के भागीदार होंगे। जुगाड़ से काम करना बंद करें। माता की स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। संतान को अच्छे परिणाम मिलने से संतान खुश रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। धन का निवेश सोच समझ कर करें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाकर कुछ देर ध्यान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 20
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
आजधन प्राप्ति के मामले में आज का दिन अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेकिन अनुशासन बनाए रखें। परिवार के प्रति चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान को कोई चीज परेशान कर सकती है, लेकिन उनसे बात करके समस्या का हल निकालें। अवैध तरीके से कोई भी कार्य करना परेशानी में डाल सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें और पीली दाल का दान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)
ज के दिन कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। सेहत के प्रति चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन सही रहेगा। कार्य में उतार-चढ़ाव संभव है। पिता की सेहत चिंतित कर सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेमी को खुश करने के लिए प्यार में थोड़ा दिखावा करना होगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 13
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)
आज उतार-चढ़ाव नजर आएंगे ।आज व्यापार में नई योजनाएं बना सकते हैं। हालांकि धन लाभ होगा, आने वाले समय में आर्थिक भी बेहतर होगी। वहीं आज के दिन पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, समय काफी हद तक अच्छा बीतेगा। हालांकि सेहत का ध्यान देने की जरूरत है। गले संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और हरी मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 23
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। आज आप महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इसमें किसी बड़े की सलाह जरूर लें। धैर्य से काम करें। वहीं आर्थिक मामलों में आज किसी पर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का खयाल रखें, आज तनाव महसूस कर सकते है। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 15
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)
आज करियर में तनाव का संकेत कर रहा है। आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा, हालांकि जितनी कल्पना कर रहे हैं उतना फायदेमंद नहीं होगा। रविवार को मूलांक तीन वालों की लवलाइफ भी ठीक रहेगी। लवर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। इधर स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा, लेकिन उच्च रक्तचाप वालों को सजग रहने की जरूरत रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें और जरूरतमंद को पीले फल दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 16
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)
आज का दिन करियर के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके किसी काम में खुशखबरी मिल सकती है। आप की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक स्थिति भी आपकी अच्छी होगी। हालांकि अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। लव लाइफ भी रविवार को आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोगों से मुक्त रहेंगे। हालांकि डायबिटीज है तो स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 26
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)
आज आपको करियर में नई खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन आसपास के लोगों की बातों में न आएं और उनसे सतर्क भी रहें। आज के दिन आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वहीं रिलेशनशिप में हैं तो लवर संग रोमांटिक पल बिताएंगे। इससे रिश्ता मजबूत होगा, जो लोग अलग रह रहे हैं उनके लिए रिश्ते को मजबूत करने का मौका है। वहीं स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस गुस्सा करने से बचें।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 18
शनिवार के अंक ज्योतिष उपाय
अंक 1: शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या उड़द की दाल दान करें। किसी बुजुर्ग का सम्मान करें।
अंक 2: शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और मन को शांत रखने के लिए कुछ समय मौन रहें।
अंक 3: श्रमिक या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं। किसी के साथ कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें।
अंक 4: शनिवार को काले तिल का दान करें और हनुमान जी का स्मरण करें। अनावश्यक विवाद से दूरी रखें।
अंक 5: जरूरतमंद को जूते-चप्पल या उपयोगी वस्तु दान करें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें।
अंक 6: घर के पूजा स्थान पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। फिजूलखर्ची से बचें।
अंक 7: शनिवार को कंबल या गर्म कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। कुछ समय ध्यान या प्रार्थना में बिताएं।
अंक 8: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद की सहायता करें। यह आपके लिए विशेष उपाय रहेगा।
अंक 9: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


