Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: इन 4 राशियों की गजलक्ष्मी से चमकेगी किस्मत, जानिए बाकी का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 May 2026 : रविवार को गजलक्ष्मी योग बन रहा है इस योग में मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें, 24 मई का दिन किस राशि के लिए प्रतिकूल है,, जानिए जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी भविष्यवाणी आज का राशिफल

Suman  Mishra
Published on: 23 May 2026 10:48 AM IST (Updated on: 25 May 2026 9:35 AM IST)
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: इन 4 राशियों की गजलक्ष्मी से चमकेगी किस्मत, जानिए बाकी का आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 24 May 2026 (आज का राशिफल 24 मई २०२६ का राशिफल): 24 मई 2026 रविवार को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे और मिथुन राशि में गुरु और शुक्र का गोचर (संयोग) रहेगा। इस दिन पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है।गजलक्ष्मी राजयोग के साथ आज नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी राहु काल शाम 05:27 से 07:10 तक रहेगा। चंद्रमा और केतु का यह संयोग कुछ जातकों के मन में भ्रम, तनाव और अचानक उलझनें पैदा कर सकता है।चन्द्रमा और केतु की यह युति ग्रहण योग बनाएगी। आज आसमान में ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल,सितारों की स्थिति से जाने दैनिक राशिफल,आज का राशिफल (Daily Horoscope) जो ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी भविष्यवाणी क्या है जानते है आज का राशिफल...

पढ़ें आज का राशिफल


24 May 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल

मेष राशिवाले आज के दिन आपके घूमने जाने का प्रोग्राम शाम को बनेगा। आज बहुत डिप्रेस महसूस कर सकते हैं लेकिन आज के दिन मित्रों से मुलाकात काफी खुशनुमा बना देगी। पार्टनर भी आपकी खुशी में शामिल होगा।

धन-संपत्ति ( Money) रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
सेहत ( Health) योग और ध्यान से तंदुरूस्त बने रहेंगे।
करियर ( Career) कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अचानक से धन लाभ होगा।
प्यार ( Love) जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा, लेकिन तीसरे की दखअंदाजी नुकसानदेय होगी।
परिवार ( Family) किसी मेहमान के घर में आने से परिवार में उत्साह बना रहेगा।
उपाय ( Remedy) घर से निकलते वक्त इलाइची खाएंगे तो लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast) परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 3


24 May 2026 Aaj Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

वृष राशिवाले आज का दिन पढने वाले बच्चों का ध्यान भटकाव हो सकता है, फोकस बनाये रखें। आज धन सम्बन्धी मेटर्स में संभाल कर चलें, क्योंकि धन का नुकसान हो सकता है। वाणी पर भी नियंत्रण रखें वर्ना बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। आज अपने सभी कार्यों को बहुत ही समझदारी से सुलझा लेंगे।

धन-संपत्ति ( Money) चिकित्सा और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
सेहत ( Health) सेहत बढ़िया रहेगा, थोड़ा बहुत थकान महसूस करेंगे।
करियर ( Career) भाई के सहयोग से मनचाही नौकरी लग सकती हैं।
प्यार ( Love) जीवनसाथी के साथ रिश्तों के लेकर सजग रहें, नहीं तो परेशानी होगी।
परिवार ( Family) ससुराल पक्ष से रिश्तों की नींव कमजोर होने से परेशान रहेंगे।
उपाय ( Remedy) सरसों के तेल से हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast) मित्र व्यवसाय को नुकसान पहुंचाएगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 8


24 May 2026 Aaj Ka Mithun Rashifalआज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि आज के दिन आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। ये समय किसी ऊंचे पद पर बैठने का है, बस मेहनत करते रहें। अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज शादी के लिए प्रोपोज़ कर दीजिए।।

धन-संपत्ति ( Money) तेल या किराने के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ेगी।
सेहत ( Health) स्वास्थ्य के लिए परेशान रहेंगे और इलाज न मिलने स्थिति गड़बड़ होगी।
करियर ( Career) किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
प्यार ( Love) जातक को प्यार में परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
परिवार ( Family) परिवार को महत्व देंगे तो जीवनशैली सुखद बनेगी। बच्चों से सम्मान मिलेगा।
उपाय ( Remedy) एक गिलास दूध रखकर सोये और उसे दूसरे दिन पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।
पूर्वाभास (Forecast) किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ अंक (Lucky Number) 5


24 May 2026 Aaj Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए जातक आज के दिन आपका स्वास्थ्य वैसे तो मज़बूत होगा लेकिन नर्वस सिस्टम कमज़ोर रहेगा। साथ ही पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ आज किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो सकता है, दूरी बनाकर रखें। किसी खास करीबी मित्र से भी धोखा खा सकते हैं ।

धन-संपत्ति ( Money) शेयर मार्केट से जुड़े लोग निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है।
सेहत ( Health) बुखार की चपेट में आ सकते हैं, सतर्क रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
करियर ( Career) नौकरी के लिए भाग्यशाली दिन रहेगा।
प्यार ( Love) रिश्तों को लेकर परेशान रहेंगे। इस वजह से प्यार को मुकाम नहीं मिल पाएगा।
परिवार ( Family) किसी दोस्त से मुलाकात आपके दिन को अच्छा बना देगा और आपका मूड चेंज करेगा।
उपाय ( Remedy) भगवान शिव को धतुरा चढ़ाएंगे तो स्वास्थ्य और धन लाभ होगा।
पूर्वाभास (Forecast) विदेश में रहने वाले किसी मित्र का निमंत्रण लाभवर्द्ध रहेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 2


24 May 2026 Aaj Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि जातक जातकों के लिए आज के दिन आज पूरा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा। साथ ही परिवार के प्रति सभी ज़िम्मेदारी कैसे पूरी करनी है उसमें व्यस्त रहेंगे। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखे बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध में आज काफी इमोशनल महसूस करेंगे।

धन-संपत्ति ( Money) क्षमता और योग्यता के आधार पर किया व्यवसाय लाभ देगा। इधर-उधर ना भटकें।

सेहत ( Health) हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं, इसलिए नियमित खानपान और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
करियर ( Career) लेखन –साहित्य से जुड़े लोगों का नाम होगा और पुरस्कार भी मिलेगा।
प्यार ( Love) साथी और प्यार को लेकर असमंजस में रहेंगे और सही निर्णय नहीं ले पाएंगे।
परिवार ( Family) बच्चे को लेकर परिवार के साथ वाद-विवाद से बचें। वरना रिश्ते खराब होंगे।
उपाय ( Remedy) घर के दक्षिण कोण में 8 बादाम रखनें से लाभ होगा।
पूर्वाभास (Forecast) समय पक्ष में है लाभ उठा लें
शुभ अंक (Lucky Number) 7


24 May 2026 Aaj Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

कन्या राशिवालों आज के दिन सुख साधनों के अर्जन में आज दिन बीतेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।आज परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर समय बिताएंगे। आज अपने मन की बात मन में रखेंगे। किसी से साझा करने में संकोच करेंगे जो कि ठीक व्यवहार नहीं है।

धन-संपत्ति ( Money) इलेक्ट्रॉनिक काम से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
सेहत ( Health) मौसमी बीमारियों के कारण परेशान रहेंगे।
करियर ( Career) मनमुताबिक नौकरी मिलेगी और भाग्य का साथ मिलेगा।
प्यार ( Love) जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी और शादी की योजना बनाएंगे।
परिवार ( Family) किसी उत्सव या यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं, जो अच्छा अनुभव देगा।
उपाय ( Remedy) घी का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएंगे तो मानसिक परेशानी दूर होगी।
पूर्वाभास (Forecast) कार्यस्थल पर सहयोगियों की बातों में आने से नुकसान तय है।
शुभ अंक (Lucky Number) 1


24 May 2026 Aaj Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

तुला राशिवाले आपको आज के दिन घर-मकान,वाहन, प्रॉपर्टी जमीन से जुड़े मामलों में लाभ का योग बना हुआ है, खरीद बेच कर सकते हैं। मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे। मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा।

धन-संपत्ति (Money) सोना-चांदी के व्यवसाय से जुड़े मेष राशि के जातक को आज लाभ मिलेगा।
सेहत (Health) संतुलित भोजन करेंगे तो सेहत अच्छी रहेगी। दांत और आंख के दर्द से परेशान रहेंगें।
करियर ( Career) नौकरी में समझदारी सेकाम करें आवेश में आकर कोई दस्तावेज साइन करने से बचें।
प्यार (Love) प्यार में ख्लायी पुलाव पकाने से बचें, नहीं तो प्रेम के आकर्षण से वंचित रह जाएंगे।
परिवार (Family) अपने व्यवहार पर संयम रखेंगे तो परिवार के साथ कड़वाहट से दूर रहेंगे।
उपाय ( Remedy) गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
पूर्वाभास (Forecast) लोग फायदा उठा सकते हैं सतर्क रहें ।
शुभ अंक (Lucky Number) 1


24 May 2026 Aaj Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल आज के दिन आपकी अगर आज प्रॉपर्टी लेना या बेचना चाहते हैं तो क्रय विक्रय के लिए दिन अच्छा है। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।राजनीति में सफलता का योग। आज आपका नाम होगा।

धन-संपत्ति (Money) कारोबार में नई योजनाओं का श्रीगणेश करेंगे और लाभ मिलेगा।
सेहत ( Health) पेट की समस्या से परेशान रहेंगे और सर्दी –जुकाम की चपेट में भी आ सकते हैं।
करियर (Career) पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और मनमुताबिक नौकरी मिलेगी।
प्यार (Love) वैवाहिक बंधन में बंधेगे और साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे।
परिवार( Family) रिश्तेदारों और दोस्तों की भावनाओं की कद्र करेंगे तो अच्छा रहेगा।
उपाय (Remedy) घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।
पूर्वाभास ( Forecast) न तो पुराने समान खरीदें और न ही नए।
शुभ अंक (Lucky Number) 6


24 May 2026 Aaj Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

धनु राशिवाले आज के दिन बड़े भाई के साथ संबंध मधुर तो होंगें ही साथ ही उनसे लाभ भी होगा। सोने के व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव का होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी रचनात्मक गतिविधियों के परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में परिवार और भाई बहनों के सहयोग से काम बनेगा।
सेहत ( Health) मानसिक तनाव से सेहत पर असर पड़ेगा।
करियर (Career) नौकरी में सहयोगी की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
प्यार (Love) दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए दिन बढ़िया है।
परिवार ( Family) मांगलिक कामों में शामिल होंगे और माता-पिता की सेवा से लाभ मिलेगा।
उपाय ( Remedy) बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें और बाद में
पूर्वाभास (Forecast) आवाज का जादू चलेगा और बड़ी डील हाथ लगेगी।
शुभ अंक (Lucky Number) 9


24 May 2026 Aaj Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल इस राशि के जातकों आज के दिन भाग्य काफी प्रबल रहेगा। सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। करियर की दृष्टि से दिन मज़बूत है। नौकरी की तलाश आज खत्म हो जाएगी। पार्टनर के साथ कभी गरम कभी नरम वाला मूड रहेगा।

धन-संपत्ति ( Money) नर्सिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।
सेहत ( Health) माइग्रेन की समस्या से परेशान रहेंगे।नजरअंदाज ना करें।
करियर ( Career) मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम की वजह से पहचान और पुरस्कार मिलेगा।
प्यार (Love) प्यार में किसी तीसरे के आने से मन उदास रहेगा।
परिवार ( Family ) जातक का समाज में काम की वजह से पहचान बनेगा और सम्मान भी मिलेगा।
उपाय ( Remedy) बुंदी का लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।
पूर्वाभास (Forecast) संतान सुख मिल सकता है।
शुभ अंक (Lucky Number) 7


24 May 2026 Aaj Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशिफल जातक आज के दिन अगर पार्टनरशिप करना चाहते हैं यो कर सकते हैं। जो लोग नोकरी में हैं उनकी प्रमोशन के लिए समय अच्छा है। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा, वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) कोई नया व्यवसाय शुरू करने की ना सोचे तो अच्छा रहेगा।
सेहत ( Health) परिवार में किसी सदस्य की बीमारी मानसिक तनाव देगा।
करियर ( Career ) नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी।
प्यार ( Love) दिल से निभाने वाला रिश्ता लंबा चलेगा।
परिवार ( Family) धन संबंधित मामलों को लेकर परिवार से तनाव होगा।
उपाय ( Remedy) तुलसी का पौधा घर लाएं।
पूर्वाभास(Forecast) दोस्त से व्यवसाय या रिश्ते में धोखा खा सकते हैं।
शुभ अंक (Lucky Number) 1


24 May 2026 Aaj Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

मीन राशिवाले आज जातक आज के दिन आज आपको छोटी छोटी बात पर ग़ुस्सा आ सकता है, थोड़ा नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें। विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस करने वालों के लिए पार्टनरशिप वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में लापरवाह रवैया ना अपनाएं। अन्यथा नुकसान संभव है।
सेहत ( Health) सेहत अनुकूल रहने से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
करियर ( Career) सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है।
प्यार ( Love) आज किसी को दिल दें बैठेंगे जो बाद में तकलीफदेय रहेगा।
परिवार ( Family) माता-पिता के सहयोग से काम बनेगा उनका सम्मान करें।
उपाय ( Remedy) लाल रंग का फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएंगे चो परेशानी मिटेगी।
पूर्वाभास (Forecast) पैतृक संपत्ति के हकदार होंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 3

आनेवाला कल 25 मई 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी


आनेवाला कल 25 मई 2026 सोमवार तिथि-ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष दशमी चन्द्रमा सिंह-कन्या राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 25 मई 2026 सोमवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 25 मई 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) कल इस राशि के जातकधन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे। पार्टनर को समय जरूर दें।जातक का मन रचनात्मक कामों के साथ लेखन, साहित्य और मनोरंजन में लगेगा।जो लाभ देगा।

कल का वृष राशिफल 25मई 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल जातक मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा, परंतु परिवार का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा।

कल का मिथुन राशिफलन 25 मई2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिवाले कल जातक व्यापार में पार्टनर के साथ झड़प हो सकती है, सावधानी से रहें। आज का दिन मिलाजुला से रहने वाला है,काफी क्रिएटिव रहेंगें। जिसकी वजह से ही आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा भी लेंगे।

कल का कर्क राशिफल 25मई 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कल जातक मूड भी आज काफी रोमांटिक रहेगा। शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे। आज बिसिनेस में लाभ का योग बनता है। लेकिन छोटे भाई बहन या मित्रों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।

कल का सिंह राशिफल 25 मई 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातकों बाहर के लोगों की बजाय अपने जीवन साथी को महत्व दें।आपके लव रिलेशन के लिए दिन अच्छा नहीं है, संभाल कर चलें। साथ ही पेट मे दर्द हो सकता है। गलत खाने से बचें।

कल का कन्या राशिफल 25 मई 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कल जातक छात्रों को फोकस बना कर रखने की जरूरत है। नीच की स्थिति ध्यान भटका सकती है। आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा।

कल का तुला राशिफल
25मई 2026 Libra Horoscope Tomorrow) कल जातक कार्य क्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। लव रिलेशनशिप में तर्क वितर्क करने से बचें।

कल का वृश्चिक राशिफल
25 मई 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow )जातक कल आपको जो पुरानी कफ कोल्ड की शिकायत थी, वो कल फिर उभर के आ सकती है।कल मीडिया कपड़े के व्यापारी और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

कल का धनु राशिफल 25मई 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल के दिन जातक खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। सोच समझ कर खर्चे करें। साथ ही मन अपने आप ही कुछ चिड़चिड़ा से हो सकता है।

कल का मकर राशिफल 25 मई 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक मां के साथ झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। रिश्तों में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी वरना बिगड़ सकते हैं।


कल का कुंभ राशिफल 25 मई 2026( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल कल के दिन जातक सरकारी कार्यों जिसका की आपको लंबे समय से इन्तज़ार है पूरा हो पाएंगे। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। आज सारा फोकस संतान की ओर रहेगा।


कल का मीन राशिफल 25मई 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 25 मई 2026 की गणना के अनुसार जातक किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है। तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान भी जाएगा। रिलेशनशिप मधुर होंगे और साथ ही मजबूत भी होंगे।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story