25 May 2022 Ka Rashifal: बहुत खास है आज का दिन, जिंदगी की तमाम उलझनों का यहां है जवाब

25 May 2022 Ka Rashifal: किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। इसकी जानकारी आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होती है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 25 May 2022 7:21 AM IST
25 May 2022 Ka Rashifal: Today is a very special day, here is the answer to all the problems of life
X

25 मई 2022 का राशिफल: Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का राशिफल 25 मई 2022 का राशिफल: पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोगों में अपना राशिफल जानने के बारे में बहुत उत्सुकता रहती है। जिसका समय अच्छा होता है वह चाहता ये समय बना रहे। जिसका बुरा वक्त होता है वह जानना चाहता है आने वाला समय कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। इसकी जानकारी आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होती है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

25 May 2022 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल : इस राशि के जातकों के लिए घर का माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा। जीवन साथी से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। विदेश से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आप सुनें लेकिन अपने मन का भेद किसी को न दें। अलबत्ता घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल : वृष राशि के जातक आज काफी अनुशासित रहेंगे। लिखने पढ़ने से जुड़े लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी को समझने की जरूरत होगी। मौसमी रोगों को लेकर सतर्क रहना होगा। नेत्र विकार परेशान कर सकता है। आवश्यक कार्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा।

Photo - Social Media


25 May 2022 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल : इस राशि के जातकों से आज पत्नी से रिश्ते मधुर रहेंगे। आज बॉस आप से खुश रहेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट से धन लाभ भी हो सकता है। किसी करीबी के विवाह की चिंता हावी हो सकती है। इस राशि के जातकों को नियमित रूप से थोड़ा योग और व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने लक्ष्य को हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। खासकर निर्माण कार्य में बाधा आने की संभावना है। किसी प्रिय व्यक्ति से मनमुटाव होने के भी संकेत हैं। मशीनों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। किसी काम को हल्के में न लें या लापरवाही से न करें।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का सिंह राशिफलः अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सभी कामों को जल्दी पूरा करने की हड़बड़ी में कारोबार में बड़ा जोखिम उठा सकते हैं। जिन लोगों को गठिया या स्नायु रोग है उन्हें सतर्क रहना चाहिए। सेहत जितना साथ दे उतना ही करें। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का कन्या राशिफलः नये विचारों का स्वागत करें। अड़ियल रुख को त्यागें। ये आपके हित में होगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरी पेशा लोगों पर काम का बोझ आ सकता है। भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। महिलाओं को आज के दिन घर के भीतर चोट लग सकती है सावधान रहें।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का तुला राशिफलः किसी भी नये काम को शुरू करने से पहले बजट का आकलन कर लें और व्यवस्था कर लें। आपको नये अनुबंध अपनी ओर खींचेंगे। आप में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। दांपत्य या प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। हालांकि विश्वास और बातचीत से अंत सुखद होगा।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का वृश्चिक राशिफलः कड़े श्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर परेशान न हों। नतीजा आने में देर लग सकती है। श्वास संबंधी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें। विदेशों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र सतर्क रहें व्यवधान आ सकते हैं। दूसरे के अनुभव का लाभ उठाएंगे तो काम की पूर्णता हासिल कर लेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का धनु राशिफलः आज के दिन अच्छे लोगों की संगति का लाभ मिलेगा। आपसे बैर भाव या प्रतिस्पर्धा रखने वाले कुछ नहीं कर पाएंगे। पुराने अनुभव से मसलों का हल खोजने में सफल होंगे। व्यापारिक अवरोध दूर होंगे। फिर भी आपको धोखेबाज और फरेबियों से सतर्क रहना चाहिए।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का मकर राशिफलः किसी बड़े काम की सिद्धि की खुशी मिल सकती है। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरे रहेंगे। आर्थिक मसले भी हल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में आपकी निडरता से बाधाएं दूर होंगी।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का कुंभ राशिफलः आप में कलात्मकता भरी है। और इसमें आप रुचि भी रखेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर सतर्क रहें। किसी पर भरोसा मत करें। बेवजह के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। हां ऐसे समय में कर्ज लेने से भी आपको बचना चाहिए।

Photo - Social Media

25 May 2022 Ka Rashifal आज का मीन राशिफलः आज आपका दायरा व्यापक रहेगा। राजनीतिक सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। लेकिन अपने कारोबार को प्राथमिकता दें। किसी अनजान पर भरोसा न करें। मामूली बातों को नजरअंदाज करें। खरीदारी करने में सावधान रहें। बिना वजह धन खर्च करने से बचें।

Photo - Social Media


Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran journalist, political analyst, and data journalism expert with a distinguished career spanning more than four decades. Since beginning his journalism journey in 1982, he has worked across print, broadcast, and digital media platforms, specializing in in-depth research and analytical reporting on socio-political issues. An advocate of modern data journalism and the application of AI and large language models (LLMs) in media, he is also actively involved in mentoring and training aspiring journalists. Vajpei is currently pursuing a PhD in Media Studies.

Next Story