Aaj Ka Ank Rashifal 26 August 2026: आज शनि और बुध का असर, जानें किस मूलांक के लिए कैसा रहेगा दिन?

Aaj Ka Ank Rashifal 26 August 2026: 26 अगस्त का अंक राशिफल: आज किस नंबर की चमकेगी किस्मत? जानें मूलांक 1 से 9 वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। धन, करियर, परिवार और रिश्तों से जुड़े खास संकेत यहां पढ़ें।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 25 Aug 2026 9:50 AM IST
Aaj Ka Ank Rashifal 26 August 2026: आज शनि और बुध का असर, जानें किस मूलांक के लिए कैसा रहेगा दिन?
X

Ank jyotish Rashifal 26 August 2026: आज का दिन अंक ज्योतिष में अंक 8 का संबंध शनि ग्रह से है, जबकि बुधवार के स्वामी बुध ग्रह हैं। ऐसे में आज शनि और बुध का असर सभी मूलांक वालों पर देखने को मिल सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोगों के लिए आज काम से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, तो कुछ को धन और रिश्तों के मामले में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक वालों के लिए 26 अगस्त का दिन कैसा रहेगा और किसे क्या सावधानी रखनी होगी। 26 अगस्त 2026 अंक राशिफल.....

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

आज का दिन आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे और आपके बातचीत करने का तरीका भी लोगों को पसंद आएगा। कार्यक्षेत्र पर आज कोई रचनात्मक विचार आपको नई दिशा दे सकता है। मित्रों के साथ बातचीत करना और समय बिताना अच्छा साबित हो सकता है। इस बीच आपके मन में कोई ऐसा विचार आ सकता है जो आने वाले समय में आपको लाभ पहुंचाएगा। आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है।

आज क्या करने से बचें? - क्रोध में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

आज की खास सलाह - ऊर्जा को विवाद में लगाने के बजाय किसी जरूरी काम को पूरा करने में लगाएं।

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

आज का दिन कार्यक्षेत्र पर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे और अनुशासन व किसी योजना पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। इससे आपको सफलता हासिल हो सकती है। अगर आपके मन में कोई लंबी अवधि की योजना चल रही है, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। कुछ मामलों में दूसरों की राय आपके काम आएगी और इससे आपके विचार और मजबूत होंगे। छोटी उपलब्धियों से आपको सुकून मिलेगा।

आज क्या करने से बचें? - पैसों के लेनदेन में बिना हिसाब-किताब के भरोसा न करें।

आज की खास सलाह - छोटी बचत भी आज आपके लिए बड़ी राहत बन सकती है।

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेंगे और कार्यों को शीघ्र समाप्त करने का प्रयास करेंगे। कामकाज को लेकर आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है या कोई बदलाव होना भी संभव है। काम धंधे को लेकर आपको कोई नई सूचना भी मिल सकती है। व्यापार के मामले में आज आपकी कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। इससे आपके मन में कई विचार आ सकते हैं। लेकिन खुद को इनमें उलझने से बचाना होगा। आज आपकी अचानक किसी से मुलाकात हो सकती है जो आपकी दिनचर्या को नया रूप देगा।

आज क्या करने से बचें? - अधूरी जानकारी के आधार पर किसी पर भरोसा न करें।

आज की खास सलाह - आज शांत रहकर स्थिति को समझना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)

आज का दिन अपना ज्यादा समय जीवनसाथी साथ बिताना पसंद करेंगे। इससे दोनों के बीच का प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होना संभव है जिससे आपकी भावनाएं संतुलित रहेंगी। घर-परिवार में शांति बनी रहेगा और वातावरण सुकून भर रहेगा। आज के दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष प्रेरणा मिल सकती है। आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए खुद पहल कर सकते हैं।

आज क्या करने से बचें? - दिखावे के लिए अनावश्यक खरीदारी न करें।

आज की खास सलाह - खर्च करने से पहले अपनी प्राथमिकताएं तय करें।

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

आज आपके मन में कोई ऐसा विचार आ सकता है जिसके बारे में आप गहराई से विचार कर सकते हैं। इसके चलते आप बाहर से शांत तो दिखेंगे लेकिन अंदर कई विचार चल सकते हैं। आज किसी आध्यात्मिक या निजी अनुभव का प्रभाव आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। किसी ऐसे सवाल का जवाब भी आपको मिल सकता है, जिसके बारे में आप बहुत समय से सोच रहे थे। लेकिन इसके लिए आपको खुद पर विश्वास करना होगा।

आज क्या करने से बचें? - गुस्से में मैसेज, ईमेल या कोई जरूरी जवाब भेजने से बचें।

आज की खास सलाह - आपकी वाणी आज काम बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है।

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

आज का दिन कई सारी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। ऐसे में आपका दिन मेहनत भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र पर व्यवस्थित और अनुशासित रहना पसंद करेंगे। लेकिन आपको मन के अंदर अकेलापन महसूस हो सकता है। आज काम ज्यादा होने और दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने के कारण आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इससे शरीर में थकान भी महसूस हो सकती है। लेकिन दिन के अंत तक आपको अच्छे परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखने से आप हर काम आसानी से कर लेंगे।

आज क्या करने से बचें? - कागजी काम में जल्दबाजी और लापरवाही न करें।

आज की खास सलाह - किसी जरूरी दस्तावेज को जमा करने से पहले दोबारा जांच लें।


मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आप किसी लक्ष्य को प्राप्त करने या किसी विचार को आगे बढ़ाने की दिशा में ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर प्रतिक्रिया तेज हो सकती है। इसे सकारात्मक दिशा में बदलने से लाभ जरूर प्राप्त होगा। आपका कोई अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। आज आपको कुछ मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है। इससे आप आत्म विश्वास बढ़ेगा और आपको अपनी क्षमता का भी अहसास होगा।

आज क्या करने से बचें? - किसी की बात सुने बिना अपनी राय न बनाएं।

आज की खास सलाह - सीखने और नई जानकारी हासिल करने का मौका हाथ से न जाने दें।

मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17, 26)

आज परिवार और व्यापार को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपसे लोग मार्गदर्शन की अपेक्षा भी रख सकते हैं। ऐसे में आपको अपने विचार को एकदम स्पष्ट रखना होगा। साथ ही, निर्णय लेते वक्त घबराने से भी बचें। व्यापार के मामले में आप किसी पुराने विचार या योजना को आगे बढ़ा सकते है। अपने फैसलों को लेकर आप आज दिन के आखिरी तक आपको कोई ठोस निष्कर्ष निकालना होगा

आज क्या करने से बचें? - छोटी बातों को लेकर बार-बार चिंता करने से बचें।

आज की खास सलाह - आज भावनाओं से नहीं, समझदारी से फैसला लें।

मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

आज का दिन मन में कई प्रकार की भावनाएं आ सकती हैं, जिन्हें दूसरों के सामने जाहिर करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। आज आपको अपने मन की बात किसी करीबी से कहने से राहत महसूस होगी। खुद की समझदारी और विचारों को अनदेखा करने की गलती न करें। ये आपको नई दिशा दे सकते हैं। दिन की शुरुआत में काम धीमी गति से हो सकते हैं लेकिन आपके विचार आज धीरे-धीरे स्पष्ट होते जाएंगे। शांति से कोई भी काम करें, इसके सकारात्मक परिणाम जरूर देखने को मिलेंगे।

आज क्या करने से बचें? - बिना पूरी जानकारी के किसी काम की जिम्मेदारी न लें।

आज की खास सलाह - अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन बहस से बचें।


बुधवार के अंक ज्योतिष उपाय

अंक 1: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की पढ़ाई में मदद करें।

अंक 2: गणेश जी को हरी दूर्वा चढ़ाएं और हरी मूंग का दान करें।

अंक 3: किसी बच्चे को हरे रंग की स्टेशनरी या पढ़ाई की सामग्री भेंट करें।

अंक 4: गणेश जी को दूर्वा और हरी इलायची अर्पित करें।

अंक 5: हरी मूंग, हरी सब्जियां या हरे फलों का दान करें।

अंक 6: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर किसी जरूरतमंद को हरे फल दें।

अंक 7: किसी विद्यार्थी को किताब या लेखन सामग्री दें और गणेश मंत्र का जाप करें।

अंक 8: हरी मूंग का दान करें और गणेश जी की पूजा करके दिन की शुरुआत करें।

अंक 9: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या हरी सब्जी का दान करें।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story