30 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सिंह-वृश्चिक राशि के लोग सफलताओं से भरा दिन रहेगा, जानें आज का राशिफल

30 May 2026 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 30 मई २०२6 का राशिफल | दैनिक राशि के आधार जातक लक्ष्यों तक पहुंचने में सफलता मिलेगी, इसलिए इस ओर आपको जोर शोर से लगना होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है।जानते है आज का राशिफल...

Suman  Mishra
Published on: 29 May 2026 11:33 AM IST
30 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सिंह-वृश्चिक राशि के लोग सफलताओं से भरा दिन रहेगा, जानें आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 30 May 2026 (आज का राशिफल 30 मई २०२६ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज शनि ग्रह 30 मई 2026 को शनिवार को चंद्रमा तुला-वृश्चिक राशि में संचार करेंगे और आज पूर्णिमा का दिन है।इस महत्वपूर्ण गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों पर अलग-अलग है।जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 29 मई की भविष्यवाणी ...जानते है आज का राशिफल...

पढ़ें आज का राशिफल


30 May 2026 आज का मेष राशिफल ( Aries Horoscope Today) मेष राशिफल जातक लोहे के व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। रोग के प्रति सचेत रहना होगा, तो वहीं जो लोग नशे का सेवन करते हैं उनको गंभीर रोग होने की आशंका है। घर में यदि आप छोटे हैं तो परिवार के विवाद में बोलने से बचें अन्यथा सारी बातें आप पर आ जाएंगी।

धन-संपत्ति ( Money) जातक व्यवसाय में विरोधियों के व्यवहार से बचने की कोशिश करें।
सेहत ( Health) आज जातक अपने घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।
करियर ( Career) आज नौकरी संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में जातक प्यार को लेकर सीरियस नहीं रहेंगे, फलर्ट करेंगे।
परिवार ( Family) परिवार या किसी महिल मित्र का सहयोग और अर्थ लाभ हो सकता है।
मेष राशि का उपाय ( Remedy) शनि चालीसा का व्रत करें।
पूर्वाभास (Forecast) आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक (Lucky Number) 2


30 May 2026 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) वृष राशिफल के अनुसार जातक आज का दिन धैर्य पूर्वक निकालना होगा. जो टीचर हैं और अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग कर रहें थे वह, आज से ही कोई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है

धन-संपत्ति ( Money) आपको कारोबार में सफलता मिलेगी।
सेहत ( Health) आज जातक की सेहत अच्छी रहेगी।
करियर ( Career) कानून संबंधित कामों में सफल रहेंगे।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में आप साथी को लेकर भावनात्मक रुप से मजबूत रहेंगे।
परिवार ( Family) आपकी और परिवार की सामाजिक स्थिति बेहतर रहेगी।
वृष राशि का उपाय ( Remedy) पूर्णिमा का व्रत करें, लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast) आज आप किसी को कर्ज देते समय सावधान रहें।
शुभ अंक (Lucky Number) 3


30 May 2026 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) मिथुन राशिफल की भविष्यवाणी जातक आज महादेव की आराधना से दिन की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा. पालतू जानवरों को रोटी, ब्रेड आदि खिलाएं. कार्य से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस ओर सावधान रहें. जिन लोगों ने नया व्यापार शुरू किया है उनको नई चुनौतियां मिलेगी

धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस और निवेश में रफ्तार स्लो रखें।
सेहत ( Health) आप आज पुरानी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
करियर ( Career) छात्रों को पढ़ाई में और युवा जातकों को करियर में सफलता मिलेगी।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल को प्यार भरे पुराने दिन याद आएंगे।
परिवार ( Family) परिवार के लिए जिम्मेदारियों के वहन में कर्ज की स्थिति बनेगी।
मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) लाल फूल और रोली से सूर्य देव की पूजा करें।
पूर्वाभास (Forecast) आज पैतृक संपति का समाधान मिलेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 2


30 May 2026 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) कर्क राशिफल के जातक की भविष्यवाणी के अनुसार जातक कानून से संबंधित चीजों को लेकर सचेत रहना होगा। सेहत में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कोई बड़ी समस्या को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। संतान की शिक्षा से संबंधित चीजों में धन व्यय होने की संभावना है। मां को स्वास्थ्य संबंधित मामलों में अलर्ट रहने की सलाह दें।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार बढ़ने और धन लाभ की संभावना है।
सेहत ( Health) जातक की सेहत अच्छी रहेगी। और आत्मविश्वास बना रहेगा।
करियर ( Career) आज आपके रुके काम पूरे होंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में युवा जातकों को प्यार में खोने का दिन है।
परिवार (Family) आज परिवार की जिम्मेदारियों का पूरा करेंगे।
कर्क राशि का उपाय ( Remedy) आज के दिन आप पूर्णिमा व्रत और दान करें।
पूर्वाभास (Forecast) टालने की प्रवृति से काम बिगड़ेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 5


30 May 2026 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) सिंह राशिफल की 30 मई की गणना के अनुसार आज के दिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है, ऐसे में धार्मिक कार्यों में भाग लें, संभव हो तो प्रभु की सेवा करें। जो लोग सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं वह प्रयासों में कमी न करें। यदि आप बिज़नेस स्टार्ट करने का प्लान कर रहें हैं, तो सोच-समझ कर प्लानिंग करें।

धन-संपत्ति ( money ) अगर व्यवसाय बढ़ा रहे तो धन लाभ संभव है।
सेहत ( Health ) आप अपनी और संतान की सेहत का ख्याल रखें।
करियर ( Career) आपके लिए तनावभरा दिन रहेगा और ऑफिस में काम नहीं कर पायेंगे।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक कॉलेज के साथी प्यार और शादी कर सकते हैं।
परिवार ( Family) आपका परिवार या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है।
सिंह राशि का उपाय ( Remedy) आज केसरिया रंग को महत्व दें।
पूर्वाभास (Forecast ) किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 4


30 May 2026 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) 30 मई की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल जातक कारोबार की बात करें तो इंपोर्ट एक्सपोर्ट के काम से जुड़े हुए हैं लोगों को मुनाफा मिलने की संभावना है। हेल्थ में आज हल्का व सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए, तो वहीं बाहर के भोजन से भी परहेज करना होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, परिवार के साथ बिताया वक्त आपको याद रखने वाला होगा।

धन-संपत्ति ( Money) आज परेशानी दूर होगी और व्यवसाय बढ़ाने की सोचेंगे।
सेहत ( Health) पैर और जोड़ों में दर्द से पूरे दिन परेशान रहेंगे।
करियर ( Career) ऑफिस के काम में आत्मविश्वास उच्चत्तम रहेगा।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल में आप प्यार में खुशी के पल जियेंगें।
परिवार ( Family) आज परिवार और समाज में आपकी स्थिति अच्छी रहेगाी।
कन्या राशि का उपाय ( Remedy) ऊं सूर्याय नम: का जप करें।
पूर्वाभास (Forecast) परिवार के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 5


30 May 2026 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) तुला राशिफल की 30 मई की गणना के अनुसार जातक आज के दिन हड़बड़ाहट में आकर आप कार्य बिगाड़ भी सकते हैं, ऐसे में कार्य की सूची तैयार कर श्रीगणेश करें। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यदि किसी कंपनी में अभी तक नौकरी अस्थायी है तो स्थायी होने की शुभ सूचना मिल सकती है।

धन-संपत्ति ( Money) अपने कारोबार में लेन-देन से बचें।
सेहत ( Health)जातक आज का दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
करियर ( Career) नौकरी में नई जगहों पर कोशिशों का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल आपका दिल साथी की हरकतों से टूटेगा।
परिवार ( Family) आज आप परिवार के मामलों में धैर्य रखें तो अच्छा रहेगा।
तुला राशि का उपाय ( Remedy) आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।
पूर्वाभास (Forecast) नए लोगों से लाभवर्धक मुलाकात होगी।
शुभ अंक (Lucky Number) 8


30 May 2026 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) 30 मई का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार जातक खुदरा व्यापारियों की डील बनते बनते रुक जाए तो तैश में आकर सामने वाले से विवाद करने से बचें। युवाओं को करियर के बेहतर विकल्प मिल सकते हैं. हेल्थ में आज डीप-फ्राई, बाजार की बनी चीजें नहीं खानी चाहिए, इससे स्वास्थ्य हानी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में आपको नुकसान होगा। सतर्क रहें।
सेहत ( Health) आज सेहत सामान्य रहेगा।
करियर ( Career ) पढ़ाई और नौकरी में परिश्रम और सूझ--बूझ से काम लें।
प्यार ( Love) आज का लव राशिफल भविष्यवाणी में साथी के साथ तालमेल नहीं बैठने से रिश्ता टूटेगा।
परिवार ( Family) आज आपकी परिवार और दोस्तों से अच्छी मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।
पूर्वाभास (Forecast) परिवार के खिलाफ जातक शादी करेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 9


30 May 2026 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) धनु राशिफल की गणना के अनुसार जातक आज के दिन एक और विशेष बात पर ध्यान देने वाली है- जैसे धन का निवेश सोच-समझ करें, और दूसरों से कम्युनिकेशन गैप न करें. कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को कठोर मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी, ऐसे में कुछ बेहतर करने के लिए स्वयं को अपडेट करना होगा

धन-संपत्ति ( Money) आप व्यवसाय को नई दिशा और नया क्लेवर देंगे, जो लाभवर्द्धक रहेगा।
सेहत ( Health) आप खुद की और मां की सेहत का ख्याल रखें।
करियर ( Career) नौकरी में काम कद्र होगी, लेकिन आपका रवैया चिड़चिड़ापन लिये
आज का लव राशिफल (Love) आज का लव राशिफल आप साथी के साथ हर परेशानी भूल आनंद लेंगे।
परिवार ( Family) परिवार के साथ शापिंग पर जा सकते है और घर की सजावट कर सकते हैं।
धनु राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।
पूर्वाभास (Forecast) आज आप दोस्तों की वजह से बेवजह व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 7


30 May 2026 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) मकर राशिफल की गणना बताती है कि जातक किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उनके लिए समय प्रतिकूल है, उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करते रहना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी, बिज़नेस में लगे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बिगड़ी दिनचर्या को सुधारें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है।

धन-संपत्ति ( Money) आज आपको कारोबार में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है।
सेहत ( Health ) सेहत को लेकर सतर्क रहें।
करियर (Career) नौकरी और पढ़ाई में बिना मेहनत के सफलता की उम्मीद न करें।
प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक का प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
परिवार ( Family) समाज और परिवार में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।
मकर राशि का उपाय ( Remedy) आज पूर्णिमा के दिन पूजा व्रत करें
पूर्वाभास (Forecast) आज सफलताओं से भरा दिन रहेगा।
शुभ अंक (Lucky Number) 4


30 May 2026 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) कुंभ राशिफल की कल की भविष्यवाणी जातक बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंटो के साथ विवाद करने से बचना चाहिए. खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा, हेल्थ की बात करें अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए, पेट के रोगी इस ओर विशेष कर सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। धार्मिक आयोजन का निमंत्रण आ सकता है।

धन-संपत्ति (Money) आपके काम और कारोबार में विरोधी हावी रहेंगे।
सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगा और खानपान पर ध्यान दें।
करियर (Career) नौकरी में वरिष्ठों के कृपापात्र बनेंगे।
प्यार (Love) आज लव राशिफल आप साथी के साथ अंतरंगता के पल बिताएंगे।
परिवार (Family) आप आज किसी मांगलिक या पारिवारिक आयोजन में जा सकते हैं।
कुंभ राशि का उपाय (Remedy) आज क दिन गरीबों को भोजन करायें।
पूर्वाभास ( Forecast) आज कोई बडा निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक (Lucky Number) 1


30 May 2026 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) मीन राशिफल की 30 मई की गणना के अनुसार जातक आज के दिन मैनेजमेंट क्वालिटी को प्रखर बनाना होगा. सिक्के की तरह खनक कर अपने हुनर को सबके सामने रखने का समय है. बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें नहीं तो किसी बात पर तना-तनी होने की भी आशंका है

धन-संपत्ति (Money) आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
सेहत (Health) सेहत खराब हो सकती हैं, यात्रा स्थगित कर दें।
करियर ( Career) युवा जातकों को करियर में बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक को प्यार मिलेगा और बात शादी तक पहुंचेगी।
परिवार (Family) आज घर में मेहमान आने से निजी जीवन प्रभावित रहेगा।
मीन राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।
पूर्वाभास (Forecast) आज बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक (Lucky Number) 1

आनेवाला कल 31 मई 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी


आनेवाला कल 31 मई 2026 रविवार तिथि-ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 31 मई 2026 रविवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 31 मई 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) कल इस राशि के जातक संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज विशेष पहचान मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कल का वृष राशिफल 31 मई 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल जातक आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। घर के रख-रखाव पर खर्च हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।


कल का मिथुन राशिफलन 31 मई2026 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशिवाले कल जातक शत्रु परास्त होंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।

कल का कर्क राशिफल 31मई 2026 (Cancer Horoscope Tomorrow) कल जातक व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। नए मित्रों से मुलाकात होगी जो भविष्य में काम आएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

कल का सिंह राशिफल 31 मई 2026 (Leo Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहना ही बेहतर है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कल का कन्या राशिफल 31 मई 2026 ( Virgo Horoscope Tomorrow) कल जातक जातक किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


कल का तुला राशिफल 3
1 मई 2026 Libra Horoscope Tomorrow) कल जातक कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं। निवेश के लिए दिन शुभ है।

कल का वृश्चिक राशिफल 31 मई 2026 (Scorpio Horoscope Tomorrow )जातक कल सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

कल का धनु राशिफल 31 मई 2026 (Sagittarius Horoscope Tomorrow) कल के दिन जातक व्यर्थ की चिंता से बचें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। आज अनजान लोगों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

कल का मकर राशिफल 31 मई 2026 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल का दिन जातक के लिए दिन आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए व्यापारिक सौदे होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी

कल का कुंभ राशिफल 31 मई 2026( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशिफल कल के दिन जातक आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कल का मीन राशिफल 31 मई 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की 31 मई 2026 की गणना के अनुसार जातक आपके साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

30 May 2026 Aaj Ka Rashifal 30 May 2026 Ka Love Rashifal ok google aaj ka rashifal 30 May 2026 का राशिफल Aaj Ka Rashifal Daily Rashifal Today's Rashifal Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac Daily Horoscope Astrology Remedies 30 May 2026 का व्यवसायिक राशिफल कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल मेष राशिफल वृष राशिफल मिथुन राशिफल कर्क राशिफल सिंह राशिफल कन्या राशिफल तुला राशिफल वृश्चिक राशिफल धनु राशिफल मकर राशिफल कुंभ राशिफल मीन राशिफल 30 May 2026 aaj ka makar rashi ki kismat meen ka business Mesh Rashi Vrish Rashi Mithun Rashi Kark Rashi Singh Rashi Kanya Rashi Tula Rashi Vrishchik Rashi Dhanu Rashi Makar Rashi Kumbh Rashi Meen Rashi 30 May 2026Today Horoscope Rashifal कल का मीन राशिफल 30 May 2026 Pisces Horoscope Tomorrow 30 May 2026 कल का राशिफल aaj ka rashifal30 May 2026

Suman  Mishra

Suman Mishra

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story