TRENDING TAGS :
9 सितंबर को सितारों का बड़ा खेल! इन राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, बाकी रहें सावधान
Aaj Ki Bhavishyavani 9 September 2026: आज का राशिफल क्या है, किस राशि को कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होने वाला है।
Aaj Ki Bhavishyavani 9 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का पंचांग व राहुकाल
आज 9 सितंबर बुधवार तिथि –त्रयोदशी,नक्षत्र-अश्लेषा, योग-शिव योग और राहुकाल 11:56 AM से 1:29 PM तक है ,चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) इस राशि के जातक आज जिन लोगों का वजन अधिक है, उनमें ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहें और नियमित जांच करवाएं।वैवाहिक जीवन सुकून भरा रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें, क्योंकि इनका असर आपके करियर और परिवार पर पड़ सकता है।
पॉजिटिव- बिजनेस पर ध्यान देने से फायदा होगा। काम के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति की वजह से परेशानी हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
धन-संपत्ति- कारोबार में बड़े लेन-देन से बचें। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
सेहत- स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, लेकिन छोटी चोट या दर्द परेशान कर सकता है।
करियर- रक्षा या सुरक्षा से जुड़े क्षेत्र में काम करने वालों को पहचान मिल सकती है।
प्यार- रिश्ते में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन गलतफहमी से बचना जरूरी है।
परिवार- बच्चों के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- हरे रंग का वस्त्र मंदिर में दान करें।
पूर्वाभास- परिवार की ओर से वाहन संबंधी कोई सुखद खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 7
वृष राशि (Taurus Horoscope) इस राशि के जातक व्यावसायिक नजरिए से परिस्थितियां अनुकूल हैं। सिर्फ सही समय पर सही फैसला लेने की जरूरत है। बिजनेस से जुड़े किसी भी कागज या दस्तावेज पर बिना पढ़े कोई कार्रवाई न करें। नौकरी में टारगेट पूरा होने से प्रमोशन भी मिल सकता है।
पॉजिटिव- मेहनत और आत्मविश्वास से कठिन काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। आपके काम की चर्चा होगी और कोई नया अवसर सामने आ सकता है।
नेगेटिव- सरकारी काम में देरी मन को परेशान कर सकती है। अपनी बात मनवाने की कोशिश में किसी से विवाद न करें।
धन-संपत्ति- मेडिकल, तकनीकी या मशीनरी से जुड़े काम में लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सेहत- नियमित वर्कआउट और संतुलित खानपान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करियर- सरकारी नौकरी से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है। धैर्य बनाए रखें।
प्यार- जीवनसाथी के लिए कुछ खास करने से रिश्ते में खुशी बढ़ेगी।
परिवार- संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है।
उपाय- शाम को कपूर जलाकर घर में धूप करें।
पूर्वाभास- माता की सेहत या उनसे जुड़ी कोई बात चिंता का कारण बन सकती है।
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) इस राशि के जातक आर्थिक मामलों में सचेत रहें। इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी और लापरवाही, दोनों आपकी तरक्की में रुकावट बनेंगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। यात्रा के दौरान अपना सामान अच्छी तरह जांच लें।
पॉजिटिव- सकारात्मक सोच और खुले विचारों से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। ईश्वर की कृपा से निजी और व्यावसायिक जीवन में अच्छे अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव- एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। हर काम खुद करने के बजाय जरूरी काम प्राथमिकता से करें।
धन-संपत्ति- कारोबार में धन लाभ के अच्छे योग हैं। रुके हुए काम से भी आर्थिक फायदा मिल सकता है।
सेहत- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
करियर- नौकरी के कई अवसर मिलने से आपके सामने विकल्प बढ़ेंगे। सोच-समझकर फैसला लें।
प्यार- जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
परिवार- पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
पूर्वाभास- विदेश से जुड़ा विवाह या नौकरी का प्रस्ताव सामने आ सकता है।
शुभ अंक- 2
कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) इस राशि के जातक लोगों के साथ आपकी गहरी बातचीत होगी और आपके व्यक्तित्व की कुछ सकारात्मक बातें उनके सामने आएंगी। परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। आपकी मेहनत के उचित नतीजे भी सामने आएंगे।
पॉजिटिव- शांत दिमाग से लिया गया फैसला आपको फायदा देगा। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी अपने को उपहार देने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव- गुप्त बातों को लेकर सावधान रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। गुस्से में लिया गया निर्णय नुकसान कर सकता है।
धन-संपत्ति- जमीन-जायदाद या शेयर से जुड़े निवेश में भविष्य में लाभ की संभावना है। बिना जानकारी निवेश न करें।
सेहत- बच्चों की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। खुद भी तनाव से बचें।
करियर- ऑफिस में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। जरूरी कागज पढ़कर ही हस्ताक्षर करें।
प्यार- प्रेम संबंधों से जुड़ी कोई छिपी बात सामने आ सकती है। रिश्ते में ईमानदारी जरूरी है।
परिवार- जीवनसाथी की किसी बात से घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।
उपाय- पिता का सम्मान करें और उनकी सेवा करें।
पूर्वाभास- किसी करीबी से जुड़ी चिंताजनक खबर मन को परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 9
सिंह राशि ( Leo Horoscope) इस राशि के जातक परिवार में एक-दूसरे के प्रति तालमेल बनाए रखें। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। स्त्री रोग से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
पॉजिटिव- दिन आपके पक्ष में रहेगा। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है।
नेगेटिव- स्वास्थ्य और वाहन को लेकर लापरवाही न करें। भावनात्मक स्थिति के कारण प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है।
धन-संपत्ति- लकड़ी या इससे जुड़े कारोबार में लाभ की स्थिति बन सकती है। नए व्यापारिक संपर्क भी फायदेमंद रहेंगे।
सेहत- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्क रहें।
करियर- मनोरंजन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
प्यार- प्रेम के मामले में मन थोड़ा उदास रह सकता है। पुरानी बातों को बार-बार न सोचें।
परिवार- बच्चों की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
उपाय- मंदिर में 2 लौंग और 2 सुपारी रखें।
पूर्वाभास- भाई के लिए विवाह का रिश्ता तलाशने की बात आगे बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 6
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) इस राशि के जातक व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और काम करने के तरीके में सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी गैरकानूनी काम में रुचि न लें, वरना जांच की स्थिति बन सकती है।
पॉजिटिव- हंसमुख स्वभाव से लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। हनुमान जी की कृपा से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं।
नेगेटिव- कारोबार में किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें। बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा।
धन-संपत्ति- बुद्धिमानी से लिया गया फैसला कारोबार में आर्थिक लाभ देगा। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं।
सेहत- योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम होगा। नींद पूरी लेने का प्रयास करें।
करियर- विदेश में नौकरी या काम से जुड़ा अवसर मिलने की संभावना है।
प्यार- प्रेम त्रिकोण की स्थिति रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है। स्पष्ट बातचीत करें।
परिवार- परिवार में किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
पूर्वाभास- अचानक आभूषण या कोई कीमती वस्तु मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 1
तुला राशि ( Libra Horoscope ) इस राशि के जातक आज किसी पड़ोसी या मित्र के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। धैर्य और समझदारी से समाधान निकालें। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
पॉजिटिव- आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को संतुष्टि मिलेगी।
नेगेटिव- लापरवाही के कारण परिवार में नाराजगी हो सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
धन-संपत्ति- व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभकारी रह सकती है। नए संपर्क भविष्य में आर्थिक फायदा देंगे।
सेहत- तनाव और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
करियर- नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
प्यार- रिश्ते में निजी बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
परिवार- आपकी लापरवाही परिवार के किसी सदस्य को नाराज कर सकती है।
उपाय- भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें।
पूर्वाभास- कोई चिंता बढ़ाने वाली खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) इस राशि के जातक दिन खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में आसानी होगी।
पॉजिटिव- किसी जरूरी काम से की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अध्यापन और ज्ञान से जुड़े लोगों को पहचान मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्य से खुशी बढ़ेगी।
नेगेटिव- कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। दूसरों की आलोचना को दिल पर लेने से बचें। बड़े आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें।
धन-संपत्ति- व्यापारिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। अनावश्यक खर्च रोकना आपके लिए बेहतर रहेगा।
सेहत- सिरदर्द और नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आराम और दिनचर्या पर ध्यान दें।
करियर- कार्यालय में सहयोगियों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
प्यार- विवाह योग्य जातकों के लिए शादी की बात आगे बढ़ सकती है। रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिलने के योग हैं।
परिवार- परिवार के साथ घर में छोटा आयोजन या पार्टी कर सकते हैं।
उपाय- घर से निकलते समय दही खाकर निकलें।
पूर्वाभास- इलेक्ट्रॉनिक सामान का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 4
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope) इस राशि के जातक के लिए दिन दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। ऐसे संबंधों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।थकान हावी रहेगी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। मेडिटेशन के लिए समय जरूर निकालें।
पॉजिटिव- पिता की सलाह और मार्गदर्शन से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक आयोजन की तैयारी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- आमदनी बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। भावनाओं में आकर निवेश न करें। ऑफिस में किसी की बात को लेकर तनाव हो सकता है।
धन-संपत्ति- कारोबार में आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक खर्च भी सामने आएंगे। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें।
सेहत- बीपी से संबंधित परेशानी हो सकती है। तनाव कम करने का प्रयास करें।
करियर- सहयोगी की वजह से काम में रुकावट आ सकती है। धैर्य से परिस्थितियों को संभालें।
प्यार- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
परिवार- संतान की शादी या भविष्य से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- घर में गुलाब का पौधा लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें।
पूर्वाभास- अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 4
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) इस राशि के जातक आज का दिन व्यावसायिक कामों में गति आएगी, लेकिन आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ नई गतिविधियों की जानकारी भी मिलेगी। ऑफिस में आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा।
पॉजिटिव- परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मनोरंजन और खुशी का माहौल बनेगा। साज-सज्जा या घर से जुड़े किसी काम में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- व्यावसायिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी जरूरी काम को टालने से नुकसान हो सकता है। बाहर के लोगों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें।
धन-संपत्ति- कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। जल्दबाजी का फैसला आर्थिक नुकसान दे सकता है।
सेहत- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मौसम बदलने पर सावधानी रखें।
करियर- नौकरी में कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होने से तनाव कम होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
प्यार- साथी के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
परिवार- परिवार में हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। पड़ोसियों या रिश्तेदारों की मदद करेंगे।
उपाय- घर के दक्षिण कोने में मिट्टी के पात्र में अनाज रखें।
पूर्वाभास- मौसम सुहावना रहने से अचानक घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) इस राशि के जातक कोई उपलब्धि मिले तो ज्यादा सोच-विचार न करें। सही समय पर सही काम न करने से आपको ही नुकसान हो सकता है। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता बनाए रखना जरूरी है। जायदाद से जुड़ी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।
पॉजिटिव- पिछले दिनों से चल रही परेशानी का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे। परिवार में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर में मेहमान के आने से खुशी बढ़ेगी।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें। प्रेम संबंधों में शक और गलतफहमी को बढ़ावा देने से बचें।
धन-संपत्ति- कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
सेहत- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता दे सकती है।
करियर- विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का परिणाम मिलेगा।
प्यार- छोटी गलतफहमी रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती है। साथी से खुलकर बात करें।
परिवार- बच्चों के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण योजना बनाएंगे।
उपाय- घर से निकलने से पहले माता-पिता या बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
पूर्वाभास- प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई पुराना मामला फिर चर्चा में आ सकता है।
शुभ अंक- 8
मीन राशि ( Pisces Horoscope) इस राशि के जातकनई गतिविधियां शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत फैसला बेहतर साबित होगा। आपकी योग्यता और व्यवस्थित कार्यप्रणाली कामों को ज्यादा गति देगी। घर में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी योजना बनेगी।
पॉजिटिव- आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लंबे समय से चली आ रही चिंता कम होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी करीबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है।
धन-संपत्ति- कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन पैसों से जुड़े किसी भी दस्तावेज को ध्यान से पढ़ें। उधार देने से बचना बेहतर रहेगा।
सेहत- पेट और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें।
करियर- अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। नई जिम्मेदारी मिलने से भविष्य में फायदा होगा।
प्यार- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। पुराने मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं।
परिवार- परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
उपाय- सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
पूर्वाभास- घर की मरम्मत से जुड़ा कोई काम अचानक सामने आ सकता है।
शुभ अंक- 5
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


