TRENDING TAGS :
Ank Jyotish 11 July 2026: आज मूलांक 2 वालों को आज मिल सकता है बड़ा मौका, जानें अंक ज्योतिष राशिफल
Ank Jyotish Rashifal 11 July 2026: 11 जुलाई 2026 को मूलांक 1 से 9 तक के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कैसा रहेगा, जानें आज का अंक राशिफल।जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक का अंक ज्योतिष राशिफल।NewsTrack Hindi
Ank jyotish Rashifal 11 July 2026: 11 जुलाई शनिवार का दिन के साथ आज का मूलांक 2 है, अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी माह की 2, 11 या 20, 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं, इसलिए ऐसे लोग स्वभाव से संवेदनशील, शांत, कल्पनाशील और भावुक होते हैं। 11 जुलाई 2026 का दिन आपको अपनी भावनाओं से ज्यादा समझदारी का सहारा लेना होगा। लोगों की बातों या व्यवहार को लेकर मन में उलझन पैदा हो सकती है, लेकिन हर बात पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं है। संयम बनाए रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है। जानिए शनिवार को अंक ज्योतिष राशिफल...
मूलांक 2 के लिए हाल
करियर में मिलेगी नई जिम्मेदारी- आज नई जिम्मेदारियां मिलने की भी संभावना है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी करने के बजाय सही अवसर का इंतजार करें। कारोबार करने वाले लोगों को पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। टीमवर्क पर भरोसा रखें, अकेले सब कुछ करने की कोशिश तनाव बढ़ा सकती है।
आर्थिक मामलों में रखें बैलेंस- पुराने लेन-देन का समाधान मिलने की उम्मीद है। आज दिखावे या भावनाओं में आकर खरीदारी करने से बचें। यदि निवेश करना चाहते हैं, तो पहले पूरी जानकारी लें। फिलहाल बचत बढ़ाने और बजट के अनुसार खर्च करने पर ध्यान देना अधिक फायदेमंद रहेगा।
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन- किसी बात को लेकर मन में नाराजगी है, तो उसे दबाने के बजाय शांत तरीके से साझा करें। प्रेम संबंधों में छोटी-सी गलतफहमी भी बढ़ सकती है, इसलिए शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा। अविवाहित लोगों के लिए किसी नए परिचय की शुरुआत भविष्य में अच्छे रिश्ते का रूप ले सकती है।
स्वास्थ्य पर दें ध्यान- आज बीमारी से परेशानी बढ़ेगी, वाहन संभलकर चलाये
आज का शुभ रंग- पीला
आज का शुभ अंक-2 और 20
अंक राशिफल
1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है। जानिए गुरुवार को अंक ज्योतिष राशिफल...
Mulank 1 मूलांक (1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)- सूर्य देव
अंक राशिफल के अनुसार शनिवार का दिन बेहतर नहीं रहेगा, आपकी छोटी सी भूल किसी बड़े नुक्सान का कारण बन सकती है। आपके उच्च अधिकारी से आपको डांट फटकार भी लग सकती है। वहीं कुछ खास बातों को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, हालाँकि पारिवारिक परिवेश सामान्य बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
आज का अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज केले के पेड़ की पूजा करें।
Mulank 2 मूलांक ( 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)- चन्द्र
अंक ज्योतिष में आज का दिन बेहद शानदार गुजरने वाला है। कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन काफी उन्नति प्रदायक रहेगा। यदि आप विदेश यात्रा के संबंध में मन बना रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन बढ़िया है। साझेदारी में कारोबार का आरम्भ करना आज ठीक नहीं रहेगा। कुछ अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:2
आज का 2 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-:आज विष्णु भगवान की पूजा करें
Mulank 3 कल का अंक राशिफल 3 मूलांक ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)- बृहस्पति
अंक ज्योतिष में आज 3 नंबर आज का दिन आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। राजनीतिक तौर पर आप अपनी गतिविधियों को थोड़ा संयमित ही रखे तो बेहतर रहेगा अन्यथा आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही इससे आपके मान सम्मान पर भी प्रश्न उठ सकता है। वहीं आज आपका अधिकांश समय अपने फोन में सोशल साइट्स और गेम खेलने में गुजरेगा, कार्य में आपका मन कुछ खास नहीं लगेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2
आज का 3 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज सूर्य देव को गुलाब का फूल चढ़ाएं, घर में सफाई रखें।
Mulank 4 कल का अंक राशिफल4 मूलांक ( 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोग )- राहु
अंक ज्योतिष में शनिवार का दिन आपका मन बेचैन रहेगा। हालांकि किसी अन्य से अत्यधिक उम्मीद करना भी आपके समस्या की वजह बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके समक्ष कई उलझने आएंगी, आपके बने-बनाए कार्य भी आज बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में भी आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
आज का 4 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज शुक्रवार का व्रत करें।
Mulank 5 कल का अंक राशिफल 5 मूलांक ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)- बुध
अंक ज्योतिष में आज का दिन शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपको सावधानी और सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है। वहीं संतान के सेहत को लेकर आज थोड़ी सावधानी बरतें, उनका ख्याल रखें। आज आप अपने आपको भी काफी थका हुआ महसूस करेंगे, अतः अपना भी अधिक से अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
आज का 5 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- आज शिव जी को सिंदूर चढ़ाएं, लोहे का दान करें।
Mulank 6 कल का अंक राशिफल6 मूलांक (6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग)- शुक्र
अंक ज्योतिष में आज बिजनेस का दिन आज आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए संभवतः लाभकारी तो रहेंगी, किंतु सेहत के दृष्टिकोण से ये समस्या उत्पन्न कर सकती है। आप अपना ख्याल रखें। प्रेम जीवन यापन कर रहे जातकों के मध्य नोकझोंक हो सकती है। घर परिवार का माहौलबहुत बेहतर नहीं रहेगा। सरकारी विषय वस्तु से जुड़ी आज सभी उलजनों का समाधान प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
आज का 6 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज मां लक्ष्मी की पूजा करें
Mulank 7कल का अंक राशिफल7 मूलांक (7, 16, 25 तारीख को जन्म लोग)- केतु
अंक ज्योतिष में आज शनिवार का दिन परिवर्तनकारी रहेगा। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए आज का दिन बढ़िया है। आपकी तलाश की समाप्ति होगी। आज आपकी कुछ पुरानी मुश्किलों का भी समाधान निकलेगा। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आज के दिन निवेश करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
आज का 7 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय-आज श्रीसूक्त का पाठ करें ।
Mulank 8 कल का अंक राशिफल 8 मूलांक ( 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)- शनि
अंक ज्योतिष में आज शनिवार का दिन आर्थिक मसलों को लेकर दिन लाभकारी है। आज अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है जिससे मन खुश रहेगा। दिन आपका सुखद बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीदारी में थोड़ी सतर्कता बरतें। दस्तावेजों को अच्छे से पढ़ ले। आज आपको यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
आज का 8 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- सुंदरकांड पढ़ें
Mulank 9 कल का अंक राशिफल 9 मूलांक ( 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)- मंगल
अंक ज्योतिष में इस अंक वाले शनिवार का दिन कारोबारी स्तर पर आज आपकी किसी महत्वपूर्ण डील के संपन्न होने के योग हैं। आज आप अपने घर के परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर समय ठीक नहीं है, कलह का माहौल बना रहेगा। प्रेम के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 18
आज का 9 मूलांक अंक ज्योतिष के अनुसार उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।
आज का उपाय- आज शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। इसके बाद ऊं शं शं शनिश्चैराय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। तिल का दान करने से भाग्य मजबूत होगा और कार्यों में सफलता मिलने के योग बढ़ेंगे।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है


