TRENDING TAGS :
Aaj Ka Ank Rashifal 22 November 2026:मूलांक 1 से 9 तक जानें किसके लिए कैसा रहेगा रविवार, जाने
Aaj Ka Ank Rashifal 22 November 2026: 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए रविवार कैसा रहेगा? किसे करियर में मौका मिलेगा और किसे धन व रिश्तों के मामले में संभलकर चलना होगा, जानें आज का अंकफल। जन्म तारीख से जानें मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल।
Aaj Ka Ank Rashifal 22November 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार,22 नवंबर 2026 का दिन अंक ज्योतिष के लिहाज से खास रहने वाला है। तारीख 22 होने के कारण आज का मूलांक 4 बनेगा, जबकि पूरी जन्मतिथि का योग 16 यानी भाग्यांक 7 है। अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का संबंध राहु और भाग्यांक 7 का संबंध केतु से माना जाता है। ऐसे में आज कुछ लोगों को पुराने प्रयासों का नतीजा मिल सकता है, वहीं कुछ को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। आइए जानते हैं कि 1 से 9 तक के मूलांक वालों के लिए रविवार का दिन कैसा रह सकता है। जानते हैं जन्म तारीख के अनुसार आज आपके दिन का सबसे खास संकेत क्या है।
मूलांक 1 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)
आज अपनी बात मनवाने के बजाय दूसरों को सुनना आपके हित में रहेगा। नौकरी में किसी फैसले को लेकर असहमति हो सकती है। पिता या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत में तल्खी आने की आशंका है। धन के मामले में किसी दूसरे पर आंख बंद करके भरोसा न करें। दिन के दूसरे हिस्से में अपने जरूरी काम निपटाने की कोशिश करें।
मूलांक 2 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
मन की उलझन आपके फैसलों पर भारी पड़ सकती है। आप किसी पुरानी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं। घर में माता या किसी महिला सदस्य को आपकी जरूरत पड़ सकती है। नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकती है। आज हर बात का जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं है। खुद को थोड़ा समय दें।
मूलांक 3 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
आपकी कोई पुरानी सीख आज काम आ सकती है। पढ़ाई, लेखन, सलाहकारी काम या नई जानकारी जुटाने वालों के लिए दिन उपयोगी रह सकता है। कारोबार में किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत आगे का रास्ता दिखा सकती है। आमदनी बढ़ाने की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि, नतीजे पाने के लिए निरंतरता बनाए रखनी होगी।
मूलांक 4 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)
आज अचानक बदली परिस्थिति आपको नया रास्ता दिखा सकती है। जिस काम को लेकर आप असमंजस में थे, उसमें कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। तकनीक, मशीनरी, ऑनलाइन काम या कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा उठाने का अवसर मिल सकता है। लेकिन बिना जांचे-परखे किसी योजना में पैसा न लगाएं। जल्दबाजी आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है।
मूलांक 5 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 5, 14, 23)
आपकी बातचीत किसी बिगड़े हुए काम को बना सकती है। किसी पुराने परिचित से संपर्क दोबारा जुड़ सकता है। नौकरी में मीटिंग या बातचीत के दौरान आपकी राय को जगह मिल सकती है। व्यापारियों को ग्राहक या नए सौदे से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। छोटी-छोटी खरीदारी का हिसाब रखें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है।
मूलांक 6 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 6, 15, 24)
रिश्तों में आपकी एक पहल माहौल बदल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर की सजावट, खरीदारी या किसी पारिवारिक आयोजन की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में सामने वाले की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। दिखावे या शौक पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
मूलांक 7 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 7, 16, 25)
जिस सवाल का जवाब बाहर ढूंढ रहे हैं, उसका हल अपने अनुभवों में मिल सकता है। आज अकेले बैठकर योजना बनाने या किसी पुराने काम की समीक्षा करने का मन होगा। नौकरी में पर्दे के पीछे चल रही किसी तैयारी का लाभ आगे मिल सकता है। आर्थिक मामलों में कोई पुराना हिसाब सामने आ सकता है। मन में संदेह हो तो फैसला टालना बेहतर रहेगा।
मूलांक 8 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 8, 17, 26)
जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपकी मेहनत भी नजर आएगी। किसी जरूरी काम की जवाबदेही आपको मिल सकती है। शुरुआत में दबाव महसूस होगा, मगर व्यवस्थित तरीके से काम करेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। पुराने कर्ज या भुगतान को लेकर गंभीरता दिखानी होगी। परिवार के लिए समय निकालना भी जरूरी रहेगा।
मूलांक 9 राशिफल 22 नवंबर 2026
(जन्म तारीख 9, 18, 27)
आज पहल करने का मौका मिलेगा, बस गुस्से को रास्ते में न आने दें। कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। प्रतियोगिता या नौकरी से जुड़े मामलों में अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। परिवार में छोटी बात को बड़ा विवाद न बनने दें।
नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है
a

