Aaj Ka Meen Rashifal 18 June 2026: 18 जून 2026 का मीन राशिफल पढ़ें

Aaj Ka Meen Rashifal 18 June 2026: 18 जून 2026 का मीन राशिफल पढ़ें। जानें करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिन कैसा रहने वाला है।

Suman  Mishra
Published on: 17 Jun 2026 7:30 PM IST
Aaj Ka Meen Rashifal 18 June 2026: 18 जून 2026 का मीन राशिफल पढ़ें
X

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशिवाले आज का दिन बाकी दिनों से सामान्य रहेगा। आप जॉब बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको अधिक काम रहने की वजह से थकान बनी रहेगी। जीवनसाथी से कोई ऐसी बात बोलेंगे, जिससे वह नाराज रह सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) आज नए व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो सतर्क रहे।

सेहत ( Health) सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन ज्वाइंट पेन से परेशान रहेंगे।

करियर ( Career ) नौकरी में जातक को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।

प्यार ( Love) जातक को प्यार रहेगा, लेकिन साथी पर शक भी होगा।

परिवार ( Family) परिवार या पत्नी के साथ सामान्य रहे, वरना विवाद की संभावना है।

मीन राशि का उपाय ( Remedy) आज किसी ब्राह्मण को धोती और जनेऊ का दान करें।

पूर्वाभास (Forecast) जातक को यश और सम्मान मिलेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 4

आनेवाला कल 19 जून मई 2026 का राशिफल व् भविष्यवाणी

आनेवाला कल 19 जून 2026 शुक्रवार तिथि-ज्येष्ठ माह शुकल पक्ष पंचमी चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 19 जून 2026 शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मीन राशिफल 19 जून 2026 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशिफल की19 जून 2026की गणना के अनुसार जातक समृद्धि लेकर आ रहा है। धर्म कर्म पर खर्च के साथ कुछ खास चीजों पर निवेश भी करेंगे। परिवार के साथ मिलकर घर का इंटीरियर बदलेंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story