TRENDING TAGS :
Aaj Ka Panchang 13 July 2026: आज कौन सा शुभ योग बन रहा, जानें आज का पंचांग क्या है?
Aaj Ka Panchang 13 July 2026: आज सोमवार का दिन है। जानें आषाढ़ा माह की आज की तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, षष्ठी तिथि और दिनभर के शुभ-अशुभ समय के बारे मेंं जानें
Panchang 25 April 2026 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Panchang ( आज का पंचांग) 13 July 2026:
ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का बहुत महत्व है।पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। इसकी मदद से हम दिन के हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। उसके आधार पर अपने खास कर्मों को इंगित करते हैं।
आज सोमवार का दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है। आज के दिन सोमवार होने के कारण भगवान शिव का ध्यान कर पूजा करें। विशेष फलदायी है।
आज 13 जुलाई का पंचांग
हिन्दू मास एवं वर्ष
विक्रम संवत - 2083, सिद्धार्थि
शक सम्वत - 1948, पराभव
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्दशी – 6:50 PM तक
वार: सोमवार
नक्षत्र: मृगशिरा – 5:42 AM तक
योग: ध्रुव – 4:01 PM तक
करण: विष्टि – 8:40 AM तक
मास (अमांत): ज्येष्ठ
मास (पूर्णिमांत): आषाढ़
विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थ)
शक संवत: 1948 (प्रभाउ)
सूर्य राशि: मिथुन
चंद्र राशि: मिथुन
ऋतु: ग्रीष्म
अयन: उत्तरायण
दिशाशूल: पूर्व
चंद्र निवास: पश्चिम
आज सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: 5:17 AM
सूर्यास्त: 6:52 PM
आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
चंद्रोदय: 3:36 AM
चंद्रास्त: 6:08 PM
चन्द्रमा राशि- मिथुन राशि पर संचार करेगा
पर्व-मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 06:01 PM – 07:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:17 AM – 05:05 AM
अशुभ समय
राहू - 7:33 AM – 9:13 AM
यम गण्ड - 10:52 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:12 PM – 3:52 PM
दुर्मुहूर्त - 12:59 PM – 01:52 PM, 03:38 PM – 04:32 PM
वर्ज्यम् - 01:05 PM – 02:30 PM
गण्डमूल नक्षत्र
नहीं
दिन का चौघड़िया
अमृत 05:53 AM 07:33 AM
काल (काल वेला) 07:33 AM 09:13 AM
शुभ 09:13 AM 10:52 AM
रोग 10:52 AM 12:32 PM
उद्बेग 12:32 PM 14:12 PM
चर 14:12 PM 15:52 PM
लाभ (वार वेला) 15:52 PM 17:32 PM
अमृत 17:32 PM 19:11 PM
रात का चौघड़िया
चर 19:11 PM 20:32 PM
रोग 20:32 PM 21:52 PM
काल 21:52 PM 23:12 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:12 PM 00:32 AM
उद्बेग 00:32 AM 01:53 AM
शुभ 01:53 AM 03:13 AM
अमृत 03:13 AM 04:33 AM
चर 04:33 AM 05:53 AM
13 जुलाई को सोमवार के दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि लग रही है। सोमवार के दिन कुछ लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।चतुर्दशी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग इस दिन को विशेष बनाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ, ध्यान और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की मान्यता है।
आज का उपाय-
सुबह स्नान कर स्वच्छ और हल्के वस्त्र धारण करें।
भगवान शिव का ध्यान कर पूजा करें।
शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें।
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
जरूरतमंदों को अन्न, जल और वस्त्र का दान करें।
दिनभर संयम और भक्ति भाव बनाए रखें।
शाम के समय दीपक जलाकर शिव आरती करें।
पंचांग क्या है?
पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। हर दिन की तिथि का निर्धारण सूर्य और चंद्मा में भेद के आधार पर होता है और पंचांग के आधार पर हर दिन के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण करते हैं। इसके आधार पर अपने काम को आसान बनाते हैँ। आज का पंचांग में तिथि, पक्ष, माह, नक्षत्र भी देखना जरुरी होता है। क्योंकि हर एक शुभ कार्य के लिए अलग अलग नक्षत्र होता है। सूर्योदय से दूसरे दिन सूर्योंदय के कुछ पहर पहले तक ही एक तिथि मानी जाती। चंद्रमा का स्थान जिस दिन चंद्रमा जिस स्थान पर होता है। उस दिन वही नक्षत्र और राशि मानी जाती है। चंद्रमा एक राशि में ढ़ाई दिन तक रहते हैं।
तिथि वारं च नक्षत्रं योगं करणमेव च।
पंचांगस्य फलं श्रुत्वा गंगा स्नानं फलं लभेत् ।।
आदिकाल में ही इस श्लोक के माध्यम से पंचांग को परिभाषित किया है।
- तिथि- पंचांग का पहला अंग तिथि है। जो 16 है। इनमें पूर्णिमा और अमावस्या दो प्रमुख तिथियां है। जो दो पक्षों का निर्धारण करते हैं। कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। पूर्णिमा और अमावस्या दोनों तिथि माह में एक बार आती है।
- नक्षत्र- नक्षत्र 27 होते हैं। लेकिन एक मुहूर्त अभिजीत नक्षत्र है जो शादी विवाह के समय देखा जाता है। इसे मिला कर 28 नक्षत्र भी कहे जाते है।
- योग- 27 होते है। मनुष्य के जीवन में योग का बहुत महत्व है।
- करण- 11 होते हैं। 4 स्थिर व 7 परिवर्तनशील है।
- वार- सप्ताह में 7 दिन होते हैं। जो रविवार से शुरू, सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, और शनिवार पर खत्म होते हैं।


