10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सितारे क्या इशारा कर रहे हैं? जानें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें। नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 10 अक्टूबर का दिन।horoscope-today-rashifal-singh-rashi-kanya-rashi-kumbh-rashi-zodiac-signs-astrology-prediction

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 9 Oct 2026 12:36 PM IST
10 October 2026 Aaj Ka Rashifal:  मेष से मीन तक सितारे क्या इशारा कर रहे हैं? जानें शनिवार का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 : आज 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन चंद्रमा तुला राशि मेष से लेकर मीन राशि में असमंजस, प्यार में पाना खोना और मिला जुला रहेगा। ग्रहों की स्थिति का असर आपकी नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों पर देखने को मिल सकता है।

हिन्दू पंचांग में आज कोई शुभ कार्य करने वाले है, तो राशि के साथ उससे पहले शुभ मुहूर्त, तिथि व नक्षत्र आदि जानना आवश्यक होता हैं, ताकि काम में कोई अड़चन न आएं। 10 अक्टूबर 2026 तिथि: कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि 09:19 PM तक उपरांत प्रतिपदा, सूर्योदय - 6:25 AM,सूर्यास्त - 6:02 PM,चन्द्रोदय - Oct 10 5:51 AM,चन्द्रास्त - Oct 10 5:44 PM,माह - आश्विन, नक्षत्र - हस्त,पक्ष - कृष्ण इन्द्र योग पक्ष जानते हैं 10 अक्टूबर 2026 का आज का राशिफल और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल

10 अक्टूबर 2026 मेष राशिफल: आज का मेष राशिफल

मेष राशिवाले आज आलस्य और ऊर्जा की कमी के कारण काम में मन कम लग सकता है। खुद को रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें और सेहत का ध्यान रखें। अचानक बढ़ने वाले खर्च मानसिक तनाव दे सकते हैं। दोस्तों का साथ राहत पहुंचाएगा। प्रेम संबंधों में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की आशंका है। जीवनसाथी के मूड को समझने की कोशिश करें। छुट्टी का पूरा लाभ उठाने के लिए बाकी समय को अच्छे कामों में लगाएं।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद को हरी सब्जियां या भोजन दान करें। बातचीत में विनम्रता रखें और किसी की परेशानी सुनने के लिए समय निकालें।
पूर्वाभास (Forecast): नए विचारों को दूसरों के सामने रखने का अवसर मिल सकता है। नौकरी या कारोबार में बातचीत के जरिए किसी उलझन का समाधान निकल सकता है। किसी करीबी की सलाह आपके फैसले को बेहतर बना सकती है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 5, हरा।
गुड लक साइन: किसी महत्वपूर्ण बातचीत में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाना।
बैड लक साइन: अधूरी जानकारी के आधार पर कोई वादा कर देना।

10 अक्टूबर 2026 वृष राशिफल: आज का वृष राशिफल

वृष राशि वाले आज खानपान में सावधानी बरतें और तले-भुने तथा वसायुक्त भोजन से परहेज करें। निवेश और जोखिम भरे आर्थिक फैसलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी जीवनशैली के कारण परिवार में तनाव हो सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्च और देर रात तक बाहर रहने से बचें। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर फैसले लें। यात्रा से लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से जीवनसाथी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। अकेलेपन से बचने के लिए घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

उपाय (Remedy): शनिवार को किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय ध्यान या प्रार्थना में बिताएं।
पूर्वाभास (Forecast): परिवार से जुड़ा कोई विषय आपका ध्यान खींच सकता है। घर के किसी सदस्य से बातचीत करने पर पुरानी गलतफहमी दूर होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखने से स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 2, सफेद।
गुड लक साइन: परिवार के किसी सदस्य से उत्साह बढ़ाने वाली बात सुनना।
बैड लक साइन: छोटी बात को लेकर मन में नाराजगी बनाए रखना।

10 अक्टूबर 2026 मिथुन राशिफल: आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि आजका दिन सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए समय निकाल सकते हैं। उधार देने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर विचार करें। आपका आकर्षक व्यक्तित्व नए लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। प्रेम जीवन में अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अच्छा मौका मिल सकता है। दिन की घटनाओं के कारण तनाव और थकान महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे। छुट्टी के दिन काम करना चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या उड़द की दाल दान करें। किसी बुजुर्ग की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast): कार्यक्षेत्र में किसी पुराने मामले को सुलझाने का अवसर मिल सकता है। आपकी सक्रियता से अधूरा काम आगे बढ़ेगा। किसी सहकर्मी की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 9, लाल।
गुड लक साइन: लंबे समय से अटके काम के सिलसिले में सकारात्मक खबर मिलना।
बैड लक साइन: जल्दबाजी में किसी को कठोर जवाब देना।

10 अक्टूबर 2026 कर्क राशिफल: आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि आज सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए समय निकाल सकते हैं। उधार देने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर विचार करें। आपका आकर्षक व्यक्तित्व नए लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। प्रेम जीवन में अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अच्छा मौका मिल सकता है। दिन की घटनाओं के कारण तनाव और थकान महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे। छुट्टी के दिन काम करना चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है, इसलिए आराम के लिए भी समय निकालें।

उपाय (Remedy): शनिवार को काले तिल का दान करें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। जरूरतमंद को भोजन कराने से पुण्य मिलने की धार्मिक मान्यता है।
पूर्वाभास (Forecast): आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने का दिन है। परिवार के साथ किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। पुराने परिचित से संपर्क होने पर काम का नया रास्ता मिल सकता है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 6, क्रीम।
गुड लक साइन: किसी पुराने परिचित से काम की जानकारी मिलना।
बैड लक साइन: गैरजरूरी खरीदारी के कारण बजट बिगड़ना।

10 अक्टूबर 2026 सिंह राशिफल: आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि आज का दिन छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर अधिक सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मनोरंजन और सुंदरता से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। रिश्तेदारों से मुलाकात उम्मीद से बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन में किसी खास व्यक्ति की याद आ सकती है। अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति संपर्क कर सकता है। जीवनसाथी शुरुआत में कम समय दे पाएगा, लेकिन बाद में उसके प्रयासों की अहमियत समझ आएगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से संतुष्टि मिलेगी।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें। कुछ समय ध्यान या शांत वातावरण में बिताने से मन व्यवस्थित रखने में मदद मिल सकती है।
पूर्वाभास (Forecast): रचनात्मक कामों और निजी योजनाओं पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दूसरों की सलाह सुनें, लेकिन अंतिम निर्णय लेने से पहले अपनी जरूरतों और बजट का आकलन करें।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 3, हल्का पीला।
गुड लक साइन: किसी करीबी से प्रोत्साहन या सहयोग मिलना।
बैड लक साइन: भावनाओं में बहकर जरूरी निर्णय टालते रहना।

10 अक्टूबर 2026 कन्या राशिफल: आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज तनाव और नकारात्मक विचारों से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। निवेश और भविष्य की योजनाओं को गोपनीय रखें। लंबे समय से बीमार किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में निराशा मिलने पर धैर्य बनाए रखें। घर में पूजा-पाठ या हवन का आयोजन हो सकता है। हंसी-मजाक के दौरान जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बहस होने की आशंका है। दोस्तों के कारण आराम में बाधा आ सकती है, इसलिए अपने लिए भी समय निकालें।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद लोगों की मदद करें और सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दें। किसी व्यक्ति की सहायता करते समय दिखावे से बचें।
पूर्वाभास (Forecast): किसी नए विचार या तकनीक से जुड़े काम में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों के साथ बातचीत से भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी। काम में बदलाव करने से पहले उसके व्यावहारिक पहलुओं पर विचार करना जरूरी रहेगा।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 8, बैंगनी।
गुड लक साइन: किसी मित्र से उपयोगी सुझाव या नई जानकारी मिलना।
बैड लक साइन: बिना जांच-पड़ताल के किसी की बात पर भरोसा करके फैसला लेना।

10 अक्टूबर 2026 तुला राशिफल: आज का तुला राशिफल

तुला राशि वाले आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मिलने से मन को शांति मिलेगी। यात्रा से थकान हो सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। दूसरों की बातों पर निर्भर रहने के बजाय अपने प्रयासों पर भरोसा रखें। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। नए लोगों से मिलने और दोस्ती बढ़ाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। तनाव दूर करने के लिए संगीत सुनना फायदेमंद रहेगा। मानसिक शांति के लिए क्रीम रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

उपाय (Remedy): शनिवार को अपनी सामर्थ्य के अनुसार काली उड़द या काले तिल का दान करें। मेहनत करने वाले किसी व्यक्ति की सहायता करें और अपने दायित्व समय पर पूरे करें।
पूर्वाभास (Forecast): कामकाज में अनुशासन बनाए रखने का लाभ मिल सकता है। किसी पुराने लक्ष्य की दिशा में दोबारा प्रयास शुरू करने का मौका मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में व्यावहारिक रवैया अपनाने से भविष्य की योजना बेहतर बन सकती है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 8, नेवी ब्लू।
गुड लक साइन: किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए जरूरी सहयोग मिलना।
बैड लक साइन: काम के दबाव में आराम और परिवार के लिए समय नहीं निकालना।

10 अक्टूबर 2026 वृश्चिक राशिफल: आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि आज बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सही इस्तेमाल करने से लाभ मिल सकता है। छोटे भाई-बहन आपसे सलाह मांग सकते हैं। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव मिलेंगे। यात्रा से तुरंत लाभ न मिले, लेकिन भविष्य के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। छुट्टी के दिन काम करने से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद की सहायता करें और श्रम करने वाले लोगों के प्रति सम्मान रखें। किसी गरीब व्यक्ति को उपयोगी वस्तु दान करना अच्छा रहेगा।
पूर्वाभास (Forecast): अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कोई नया अवसर सामने आ सकता है। कारोबार में आपकी योजना को समर्थन मिल सकता है। हालांकि दूसरों की राय को नजरअंदाज करने के बजाय उस पर विचार करना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 1, सुनहरा।
गुड लक साइन: किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्रोत्साहन मिलना।
बैड लक साइन: अपनी बात मनवाने के लिए जरूरत से ज्यादा दबाव बनाना।

10 अक्टूबर 2026 धनु राशिफल: आज का धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज पर्याप्त आराम न मिलने से थकान महसूस हो सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से दिन खुशनुमा रहेगा। अचानक किसी रोमांटिक मुलाकात से मन में उलझन हो सकती है। विवाद के दौरान कड़वी बातें कहने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और देखभाल मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर भी मिल सकता है।।

उपाय (Remedy): शनिवार को किसी जरूरतमंद को कंबल, भोजन या अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपयोगी वस्तु दान करें। गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें।
पूर्वाभास (Forecast): किसी पुराने काम को नए तरीके से पूरा करने का विचार आ सकता है। आर्थिक मामलों में खर्च और बचत का हिसाब दोबारा देखने की जरूरत होगी। निजी बातचीत में संयम रखने से बेवजह की उलझन टल सकती है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 9, मैरून।
गुड लक साइन: पुरानी समस्या का हल खोजने के लिए सही जानकारी मिलना।
बैड लक साइन: संदेह के कारण किसी भरोसेमंद व्यक्ति से दूरी बनाना।

10 अक्टूबर 2026 मकर राशिफल: आज का मकर राशिफल

मकर राशि आज मौज-मस्ती और पसंदीदा कामों के लिए समय निकाल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ने या कीमती सामान खोने की आशंका है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से संपर्क हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल को छू सकती है। अपने व्यक्तित्व और रूप-रंग में निखार लाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ाने के लिए साथ समय बिताएं और उनके पसंदीदा व्यंजन बनाएं।

उपाय (Remedy): शनिवार को किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को किताब, कॉपी या पढ़ाई की सामग्री दें। दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और प्रार्थना के साथ करें।
पूर्वाभास (Forecast): दोस्तों या परिचितों के साथ बातचीत से कोई नया विचार मिल सकता है। भविष्य की योजना बनाने और अपने लक्ष्य तय करने के लिए समय उपयोगी रहेगा। किसी बड़े फैसले से पहले उससे जुड़े खर्च और जिम्मेदारियों का आकलन जरूर करें।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 3, पीला।
गुड लक साइन: किसी अनुभवी व्यक्ति से आगे बढ़ने की उपयोगी सलाह मिलना।
बैड लक साइन: बिना तैयारी के कोई बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार कर लेना।

10 अक्टूबर 2026 कुंभ राशिफल: आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि आज किसी आध्यात्मिक व्यक्ति का आशीर्वाद मिलने से मन को शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन धन का सही प्रबंधन करना जरूरी होगा। परिवार में हंसी-मजाक से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में सुख और अपनापन महसूस करेंगे। काम के बजाय निजी जीवन पर अधिक ध्यान देने से कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। दिन की भागदौड़ से थकान और तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी स्थान की यात्रा का योग बन सकता है।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद को काले तिल या भोजन दान करें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें और किसी जरूरतमंद की बात ध्यान से सुनें।
पूर्वाभास (Forecast): चंद्रमा के तुला राशि में होने से ज्योतिषीय दृष्टि से आपका ध्यान निजी फैसलों, रिश्तों और अपनी प्राथमिकताओं पर रह सकता है। किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाने का मौका मिलेगा। कामकाज में सहयोग मिलने से जिम्मेदारियां संभालना आसान हो सकता है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 6, आसमानी।
गुड लक साइन: किसी करीबी के साथ बातचीत से नई संभावना सामने आना।
बैड लक साइन: दूसरों को खुश करने के लिए अपनी जरूरतों को नजरअंदाज करना।

10 अक्टूबर 2026 मीन राशिफल: आज का मीन राशिफल

मीन राशि में आज तनाव दूर करने के लिए मधुर संगीत सुनें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन बढ़ते खर्च आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। परिचितों के साथ निजी बातें साझा करने से बचें। प्रेमी या जीवनसाथी की याद आ सकती है। परोपकार और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में धैर्य बनाए रखें और विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। खाली समय में सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें या दोस्तों के साथ समय बिताएं।

उपाय (Remedy): शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयों या दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए सहायता दें। अपने काम की शुरुआत व्यवस्थित योजना बनाकर करें।
पूर्वाभास (Forecast): अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा समय मिल सकता है। हिसाब-किताब या दस्तावेजों से जुड़े मामलों में सावधानी रखने से परेशानी कम होगी। किसी छोटी उपलब्धि से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 5, गहरा हरा।
गुड लक साइन: काफी समय से उलझे काम का कोई व्यावहारिक हल मिलना।
बैड लक साइन: हर छोटी बात में कमी निकालने के कारण जरूरी काम में देरी होना।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aaj Ka Rashifal 8 October 2026, 8 October 2026 Rashifal, Today Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal, 8 October Horoscope, Daily Horoscope Hindi 8 October Rashifal Aaj Ka Rashifal 8अक्टूबर 2026 का राशिफल 8 अक्टूबर का राशिफल Mesh Rashifal Vrishabh Rashifal Mithun Rashifal Kark Rashifal Singh Rashifal Kanya Rashifal Tula Rashifal Vrishchik Rashifal Dhanu Rashifal Makar Rashifal Kumbh Rashifal Meen Rashifal 8 October 2026 Rashifal

A

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story