Aaj Ka Rashifal 11 September :11 सितंबर चंद्रमा इन राशियों पर मेहरबान, चमकेगा करियर और बढ़ेगा धन

Aaj Ka Rashifal 11 September 2026 आज का राशिफल 11सितंबर 2026 : आज का भविष्यवाणी के अनुसार कुछ राशियों को कामकाज और धन के मामले में फायदा मिल सकता है, तो कुछ लोगों को खर्च और रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन करियर, धन, सेहत, प्रेम और पारिवारिक मामलों में कैसा रहेगा।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 11 Sept 2026 5:47 AM IST
Aaj Ka Rashifal 11 September :11 सितंबर चंद्रमा इन राशियों पर मेहरबान, चमकेगा करियर और बढ़ेगा धन
X

आज का राशिफल 11 सितंबर 2026 : आज शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए कामयाबी का नया रास्ता खोल सकता है, जबकि कुछ जातकों को पैसे और रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना होगा। आज की ग्रह स्थिति के चलते कहीं अटका काम आगे बढ़ेगा तो कहीं जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। आपके लिए आज का दिन किस मोड़ पर रहेगा, किस राशि को मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान, जानें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल। जाने आज का राशिफल

आज का राशिफल11 सितंबर 2026

मेष राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए समान्य रहेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित होंगे। कारोबारियों के लिए फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। किसी नए निवेश का फैसला ले सकते हैं। आज सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। बाहर ना जाएं।

वृषभ राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए योजना बनायेंगे। छात्रों को नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। इस राशि के जो लोग मैकनिकल फील्ड में हैं आज उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। प्रेम संबंध में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखी रहेगा।

मिथुन राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। समझदारी के साथ काम करेंगे तो बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होगा। जातक को जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धनलाभ होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। सभी के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा।

कर्क राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ लोगों का व्यवहार समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग मदद नहीं करेंगे। ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बितेगा, और उनसे कुछ बातें करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।

सिंह से वृश्चिक तक का हाल

सिंह राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए शानदार रहने वाला है। आज उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। परिवार वालों के साथ खुशी के पल बीताएंगे। जो लोग वकालत से जुड़े हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा।

कन्या राशि शुक्रवारर का दिन जातक के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज पहले किये गये प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जो लोग बिजनेस में हैं थोडी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बीतेगा। जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। साथी से आज अपने दिल की बात अपने कहेंगे।

तुला राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए सामान्य रहने वाला है।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पार्टनरशिप में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पायेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है।अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। सेहत में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है।

वृश्चिक राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए बढ़िया रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। हो सके तो काम घर से ही कर लें बाहर जानें से बचें। विवाहित जातक अपने साथी पर भरोसा बनायें रखें, गलतफहमियों से तनाव बढ़ सकता है। मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आयेगा।

धनु से मीन तक का हाल

धनु राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए बढ़िया और लाभ देने वाला है। आज दोपहर बाद क्रियेटिव कामों में सफलता मिलने के आसार है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। साथी को समझनें का प्रयास करेंगें, जिससें रिश्तें मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर के कामों में बच्चों की मदद मिलेगी। जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

मकर राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा।जातक पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिए से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को पढ़ाई संबंधी परेशानी से निजात मिलेगा। दोस्त मदद करेंगेष दाम्पत्य जीवन में खुशियां आयेंगी।

कुंभ राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम खास हैं, उसे आज पहले पूरा करने की कोशिश करें। छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। अगर किसी निजी समस्या से परेशान चल रहे हैं तो, उससे निजात मिल सकती है। धन लाभ होगा। नौकरी में अच्छे ऑफर मिलेंगे।

मीन राशि शुक्रवार का दिन जातक के लिए महत्वपूर्ण है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई पुराना दोस्त मदद कर सकता है। परिवार संग किसी धार्मिक काम में मन लगायेंगें, जिससे मन शांत रहेगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगें। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस में नुकसान होगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story