TRENDING TAGS :
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें। नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 11अक्टूबर का दिन।
Aaj Ka Rashifal 12October 2026 : आज 12अक्टूबर 2026, रविवार का दिन चंद्रमा तुला राशि मेष से लेकर मीन राशि में असमंजस, प्यार में पाना खोना और मिला जुला रहेगा। ग्रहों की स्थिति का असर आपकी नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों पर देखने को मिल सकता है।
आज का राशिफल
12 अक्टूबर 2026 मेष राशिफल: आज का मेष राशिफल
मेष राशिवाले आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी ऑफिस टूर पर विदेश जाना पड़ सकता है। शिवलिंग का जलाभिषेक करने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना उचित नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद को भोजन या फल दान करें। दिन का कुछ समय ध्यान और आत्मचिंतन में बिताएं।
पूर्वाभास (Forecast): रचनात्मक गतिविधियों और निजी योजनाओं पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से भावनात्मक सहारा मिल सकता है। आर्थिक फैसले लेते समय अपनी प्राथमिकताओं को समझें और केवल दूसरों की सलाह पर निर्भर न रहें।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 3, हल्का पीला।
गुड लक साइन: किसी करीबी से प्रोत्साहन या सहयोग मिलना।
बैड लक साइन: भावनाओं में बहकर जरूरी फैसला टालते रहना।
12अक्टूबर 2026 वृष राशिफल: आज का वृष राशिफल
वृष राशि वाले आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। विदेश जाने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। दिनभर ऊर्जा और स्फूर्ती से भरे रहेंगे। आपके सोचे हुए सारे सभी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय है। तन और मन से स्वस्थ रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य दें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें। आसपास के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखें और किसी उपयोगी सामाजिक कार्य में योगदान दें।
पूर्वाभास (Forecast): किसी नए विचार पर काम करने या अपनी योजना में बदलाव करने का मौका मिल सकता है। मित्रों के साथ बातचीत से कोई व्यावहारिक सुझाव मिल सकता है। किसी भी नए काम में आगे बढ़ने से पहले उसकी जरूरत और उपयोगिता को समझना बेहतर होगा।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 8, बैंगनी।
गुड लक साइन: मित्र से कोई नया अवसर या काम की जानकारी मिलना।
बैड लक साइन: बिना जांचे किसी योजना में समय या पैसा लगा देना।
12 अक्टूबर 2026 मिथुन राशिफल: आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि आजका दिन कारोबार में अनुकूल माहौल रहेगा और आय में वृद्धि होगी। कार्य भी मन मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन दफ्तर में कुछ सहकमर्की आपके काम का विरोध कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें। धन व्यय की संभावना रहेगी।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। अपने काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें।
पूर्वाभास (Forecast): जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने और लंबित कार्यों पर ध्यान देने का अवसर मिल सकता है। परिवार की किसी योजना में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखने से भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 8, नेवी ब्लू।
गुड लक साइन: किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिलना।
बैड लक साइन: काम की चिंता में परिवार और आराम के लिए समय नहीं निकालना।
12 अक्टूबर 2026 कर्क राशिफल: आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि आज मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक फैसले लाभकारी साबित होंगे। अच्छे मन से किये गये कार्य सफल होंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन अनावश्यक धन खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। पति-पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद संभव है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बातचीत में थोड़ी नरमी रखें, अन्यथा रिश्तें में खट्टास आ सकती है। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होने के अवसर मिलेंगे।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य दें और किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करें। दिन में कुछ समय प्रार्थना या ध्यान के लिए निकालें।
पूर्वाभास (Forecast): नई चीजें सीखने और भविष्य की योजनाओं पर काम करने की प्रेरणा मिल सकती है। दोस्तों के साथ बातचीत से कोई उपयोगी विचार सामने आएगा। किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 3, पीला।
गुड लक साइन: किसी अनुभवी व्यक्ति से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलना।
बैड लक साइन: पूरी तैयारी किए बिना किसी नए काम की जिम्मेदारी उठा लेना।
12 अक्टूबर 2026 सिंह राशिफल: आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि आज का दिन आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को फल या भोजन दें। दिनभर अपने व्यवहार में संयम रखें और विवादों से दूरी बनाएं।
पूर्वाभास (Forecast): किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए नई दिशा मिल सकती है। निजी जीवन में किसी विषय पर गंभीर बातचीत होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने के बजाय उपलब्ध विकल्पों की अच्छी तरह जांच करना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 9, मरून।
गुड लक साइन: पुराने संपर्क से किसी उपयोगी काम की जानकारी मिलना।
बैड लक साइन: शक या गुस्से में आकर रिश्ते में तनाव पैदा करना।
12 अक्टूबर 2026 कन्या राशिफल: आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए आज नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। परिजनों-मित्रों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य दें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें और दूसरों की सहायता के लिए समय निकालें।
पूर्वाभास (Forecast): निजी रिश्तों और सामाजिक संपर्कों में संतुलन बनाने का अवसर मिल सकता है। किसी करीबी के साथ जरूरी विषय पर खुलकर बात करने से गलतफहमी दूर हो सकती है। कामकाज में सहयोग मिलने पर किसी योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 6, आसमानी।
गुड लक साइन: किसी करीबी का बिना मांगे सहयोग मिलना।
बैड लक साइन: दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने के चक्कर में खुद की जरूरतें भूल जाना।
12 अक्टूबर 2026 तुला राशिफल: आज का तुला राशिफल
तुला राशि वाले आज मेहनत के बल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को दैनिक उपयोग की वस्तुएं दान करें। दिन की शुरुआत जरूरी कामों की सूची बनाकर करें।
पूर्वाभास (Forecast): व्यवस्थित ढंग से काम करने पर कई जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने मामले में स्पष्टता मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़े हिसाब-किताब को व्यवस्थित करने और भविष्य की योजना बनाने के लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 5, हल्का हरा।
गुड लक साइन: किसी उलझे काम का आसान समाधान मिलना।
बैड लक साइन: छोटी-छोटी कमियों पर ध्यान देते हुए जरूरी काम टाल देना।
12अक्टूबर 2026 वृश्चिक राशिफल: आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि आज प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। धन संबंधी मसलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने से बचें। अधिक परिश्रम से थकान महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव की उपासना करें और आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य मंत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ करें। किसी जरूरतमंद की सहायता भी करें।
पूर्वाभास (Forecast): आज आप अपनी योजनाओं को लेकर अधिक सक्रिय रह सकते हैं। किसी काम में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक संपर्कों से फायदा होने की संभावना है, लेकिन अपनी बात मनवाने के बजाय दूसरों के सुझावों पर भी विचार करें।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 1, सुनहरा।
गुड लक साइन: किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति से सराहना मिलना।
बैड लक साइन: आत्मविश्वास में आकर दूसरों की राय को नजरअंदाज करना।
12 अक्टूबर 2026 धनु राशिफल: आज का धनु राशिफल
धनु राशि के लिए आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है। छात्र पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे। ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे लेकिन वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। अनावश्यक विवाद में पड़ सकते हैं। धन खर्च में वृद्धि होगी।
उपाय (Remedy): रविवार की सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। किसी जरूरतमंद को फल या भोजन दें और परिवार के साथ कुछ समय शांतिपूर्वक बिताएं।
पूर्वाभास (Forecast): भावनात्मक मामलों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मिलने से मन हल्का हो सकता है। धन से जुड़े फैसलों में व्यावहारिक सोच अपनाएं और अनावश्यक खर्चों पर नजर रखें।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 2, सफेद।
गुड लक साइन: परिवार के किसी सदस्य से मनपसंद खबर मिलना।
बैड लक साइन: पुरानी बातों को लेकर मन में चिंता बढ़ाना।
12 अक्टूबर 2026 मकर राशिफल: आज का मकर राशिफल
मकर राशि आज शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय-धंधे में विस्तार होगा और लाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें।
पूर्वाभास (Forecast): कामकाज में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिल सकता है। किसी नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह बढ़ेगा। परिवार में अपनी बात रखते समय दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 9, नारंगी।
गुड लक साइन: किसी पुराने काम के लिए प्रोत्साहन मिलना।
बैड लक साइन: जल्दबाजी में किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंच जाना।
12 अक्टूबर 2026 कुंभ राशिफल: आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि आज अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ की उम्मीद है। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होने के आसार रहेंगे। परिवार के सद्स्यों से काम में सहयोग मिलेगा। बिना सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह न रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को जल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। घर में बड़ों का सम्मान करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सेवा का कार्य करें।
पूर्वाभास (Forecast): घर-परिवार से जुड़े किसी विषय पर आपका ध्यान जा सकता है। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। किसी करीबी के साथ बातचीत से मन की उलझन कम हो सकती है।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 6, क्रीम।
गुड लक साइन: परिवार के किसी सदस्य से अच्छी सलाह मिलना।
बैड लक साइन: छोटी खरीदारी पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देना।
12 अक्टूबर 2026 मीन राशिफल: आज का मीन राशिफल
मीन राशि में आज परिश्रम करने से कार्यों में सफलता मिलेगा। आध्यात्मक की तरफ रुझान बढ़ेगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाणी संयम रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
उपाय (Remedy): रविवार को सूर्य देव को अर्घ्य दें और किसी विद्यार्थी को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री भेंट करें। बातचीत में स्पष्टता रखें और दूसरों की बात ध्यान से सुनें।
पूर्वाभास (Forecast): संपर्क और संवाद से जुड़े कामों में आपको नई जानकारी मिल सकती है। किसी मित्र के साथ विचार साझा करने से नई योजना बनाने में मदद मिलेगी। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन का सही इस्तेमाल करें।
शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour): 5, हरा।
गुड लक साइन: किसी बातचीत से उपयोगी जानकारी हाथ लगना।
बैड लक साइन: बिना सोचे-समझे किसी को अपनी योजना बता देना
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026, 11 October 2026 Rashifal, Today Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal, 8 October Horoscope, Daily Horoscope Hindi 11 October Rashifal Aaj Ka Rashifal 11अक्टूबर 2026 का राशिफल 11 अक्टूबर का राशिफल Mesh Rashifal Vrishabh Rashifal Mithun Rashifal Kark Rashifal Singh Rashifal Kanya Rashifal Tula Rashifal Vrishchik Rashifal Dhanu Rashifal Makar Rashifal Kumbh Rashifal Meen Rashifal 11 October 2026 Rashifal


