Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: नौकरी, कारोबार और रिश्तों में क्या होगा खास? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को किन राशियों को धन, करियर और लव लाइफ में सतर्क रहना होगा?आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें। नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14अक्टूबर का दिन।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 13 Oct 2026 10:26 AM IST
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: नौकरी, कारोबार और रिश्तों में क्या होगा खास? पढ़ें आज का राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 : आज 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन चंद्रमा तुला-वृश्चिक राशि मेष से लेकर मीन राशि में असमंजस, प्यार में पाना खोना और मिला जुला रहेगा। ग्रहों की स्थिति का असर आपकी नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। जानते है 12 राशियों का आज का राशिफल क्या कहता है जानें?

आज का राशिफल

14 अक्टूबर 2026 मेष राशिफल: आज का मेष राशिफल

मेष राशिवाले आज आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी और आप मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। भावनाओं में बहकर फैसला लेने के बजाय अपनी समझ और तर्क का सहारा लें। लंबी अवधि के निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें। दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। बच्चे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में नए संबंध बनने की संभावना है। कामकाज की परेशानियों के कारण परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालना कठिन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांस और प्यार से भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा।

बिजनेस: घूमने-फिरने और खर्च करने की इच्छा बढ़ सकती है। जल्दबाजी में आर्थिक फैसले लेने से बचें।
नौकरी: दफ्तर का माहौल अच्छा रह सकता है। गपशप और अफवाहों से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें।
प्यार: प्रेम संबंधों में किसी की कमी महसूस हो सकती है। भावनाओं को समझने और रिश्तों में संवाद बनाए रखने की जरूरत है।
परिवार: बच्चे आपके साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें।
पूर्वाभास: नकारात्मक सोच आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देने से समस्याओं का हल खोजने में मदद मिलेगी।
उपाय: बेवजह की चिंता से बचें और किसी भी निर्णय से पहले उसके फायदे-नुकसान पर विचार करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

14अक्टूबर 2026 वृष राशिफल: आज का वृष राशिफल

वृष राशि वाले आज सेहत और सुंदरता में सुधार लाने वाले कामों पर ध्यान दें। निवेश के लिए दिन अच्छा हो सकता है, लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले उचित सलाह जरूर लें।करियर की योजना बनाना जरूरी है, लेकिन पढ़ाई और खेलकूद के बीच संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। प्रेम जीवन में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन में दिन अनुकूल रहेगा, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं। खरीदारी के दौरान जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। जीवनसाथी से प्रशंसा और भरपूर स्नेह मिल सकता है।

बिजनेस: अचानक बढ़ने वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें। पहले से टाले गए कामों को पूरा करने की योजना बनाएं।
नौकरी: अधूरे कामों के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है। समय का सही प्रबंधन करें और जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें।
प्यार: अचानक कोई सुखद संदेश मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।
परिवार: देर रात तक बाहर रहने और फिजूलखर्ची से बचें। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में मधुरता बढ़ा सकता है।
पूर्वाभास: भागदौड़ के बीच सेहत अच्छी रह सकती है, लेकिन खर्चों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय: दिनचर्या व्यवस्थित रखें, अनावश्यक खर्चों से बचें और परिवार के लिए समय निकालें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

14 अक्टूबर 2026 मिथुन राशिफल: आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि आज मानसिक शांति बनाए रखने के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। खर्च करते समय सावधानी बरतें, वरना जेब पर बोझ बढ़ सकता है। आज आपके भीतर अतिरिक्त ऊर्जा रहेगी, जिसके चलते आप किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। गलतफहमी के कारण प्रिय व्यक्ति के साथ रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। प्रेम संबंधों को हल्के में लेने के बजाय उनमें गंभीरता और समझदारी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।

बिजनेस: लंबी अवधि के निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें। आर्थिक फैसले भावनाओं में बहकर न लें।
नौकरी: कामकाज की परेशानियों के कारण परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाएं।
प्यार: प्रेम जीवन में नए संबंध बनने की संभावना है। दोस्तों के साथ खुशनुमा समय बिताने का अवसर भी मिल सकता है।
परिवार: बच्चे आपको खुश रखने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।
पूर्वाभास: इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में अपनी समझ का सहारा मिलेगा।
उपाय: दूसरों की मदद करें, लेकिन ऐसे मामलों में हस्तक्षेप न करें जिनसे आपका कोई संबंध नहीं है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

14 अक्टूबर 2026 कर्क राशिफल: आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि आज अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी तरह के निवेश में जल्दबाजी न करें। केवल अनुमान के आधार पर लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता देना जरूरी होगा। आपके जीवन में कुछ ऐसी बातें भी चल रही हो सकती हैं, जिनकी आपको पूरी जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में कई अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। गपशप और अफवाहों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है, इसलिए समय रहते बातचीत के जरिए मतभेद दूर करने की कोशिश करें। अनदेखी करने पर आगे परेशानी बढ़ सकती है।

बिजनेस: निवेश के लिए दिन अनुकूल हो सकता है, लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले उचित सलाह लें। खरीदारी में जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
नौकरी: पेशेवर जीवन में अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाएं। अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित रखें।
प्यार: प्रेम जीवन में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। रिश्तों में समझदारी बनाए रखें।
परिवार: पढ़ाई को नजरअंदाज करने से माता-पिता नाराज हो सकते हैं। पढ़ाई और खेलकूद के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। जीवनसाथी से स्नेह और प्रशंसा मिल सकती है।
पूर्वाभास: सेहत और सुंदरता में सुधार लाने वाले कामों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा
उपाय: नियमित दिनचर्या अपनाएं और पढ़ाई, कामकाज तथा आराम के लिए उचित समय निर्धारित करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

14 अक्टूबर 2026 सिंह राशिफल: आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि आज बुजुर्गों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज मिलने वाला आर्थिक लाभ टल सकता है। सामाजिक जीवन से दूरी न बनाएं और व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हों। इससे तनाव कम करने और झिझक दूर करने में मदद मिलेगी। कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपसी संबंध और मजबूत हो सकते हैं।

बिजनेस: खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। किसी भी योजना पर आगे बढ़ने से पहले बजट का ध्यान रखें।
नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। अपनी बात स्पष्टता और समझदारी से रखें।
प्यार: गलतफहमी के कारण प्रिय व्यक्ति के साथ दूरी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों को गंभीरता से लें।
परिवार: अतिरिक्त ऊर्जा के कारण किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात आपको हैरान कर सकती है।
पूर्वाभास: मानसिक शांति बनाए रखने के लिए निराशा और भ्रम से दूर रहने की जरूरत है।
उपाय: खर्च करने से पहले जरूरत का आकलन करें और रिश्तों में किसी भी गलतफहमी को बातचीत से दूर करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

14 अक्टूबर 2026 कन्या राशिफल: आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए अपने बजट का ध्यान रखें और तय सीमा से ज्यादा खर्च न करें। खाली समय में परिवार के सदस्यों की मदद करें। काम का दबाव होने के बावजूद प्रिय व्यक्ति आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। आपका आत्मविश्वास पेशेवर जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। दूसरों की सहायता जरूर करें, लेकिन ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें जिनसे आपका कोई संबंध नहीं है। वैवाहिक जीवन में खुशियां पाने और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के कई मौके मिल सकते हैं।

बिजनेस: नई परियोजनाओं और बड़े खर्चों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें।
नौकरी: कामकाज से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पत्राचार करते समय सतर्क रहें।
प्यार: एकतरफा प्रेम में निराशा मिल सकती है। प्रेम संबंधों में उम्मीदें सोच-समझकर रखें।
परिवार: पारिवारिक तनाव को गंभीरता से लें। परिवार के सदस्यों की मदद से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी निजी बातें दूसरों के सामने साझा कर सकता है।
पूर्वाभास: बेवजह की चिंता मानसिक दबाव बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की जरूरत है।
उपाय: नियमित व्यायाम करें, खानपान पर नियंत्रण रखें और पारिवारिक समस्याओं को बातचीत से सुलझाएं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

14 अक्टूबर 2026 तुला राशिफल: आज का तुला राशिफल

तुला राशि वाले आज आज शांत रहने की कोशिश करें, क्योंकि आपको कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आवेश में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। परिवार के सदस्यों की सलाह आपके मानसिक तनाव को कम करने में मददगार साबित होगी।भले ही परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार न चलें, लेकिन जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।

बिजनेस: कमाई के नए अवसरों से लाभ मिलने की संभावना है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपनी क्षमता और संसाधनों पर ध्यान दें।
नौकरी: सुस्ती और अनमनेपन से काम की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें।
प्यार: प्रिय व्यक्ति आपसे कोई वादा करने के लिए कह सकता है। ऐसा आश्वासन न दें जिसे पूरा करना मुश्किल हो।
परिवार: घरेलू कामकाज के कारण थकान और तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
पूर्वाभास: कोई मित्र आपकी परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है। मानसिक शांति के लिए सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान दें।
उपाय: तनाव कम करने के लिए मधुर संगीत सुनें और जरूरी कामों के बीच आराम के लिए समय निकालें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6

14 अक्टूबर 2026 वृश्चिक राशिफल: आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि आज जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। बेवजह के आरोप-प्रत्यारोप और विवाद से आप दोनों को भावनात्मक चोट पहुंच सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने और जोखिम भरी आर्थिक योजनाओं में पैसा लगाने से बचें। घरेलू जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। अपना स्वभाव खुशमिजाज रखें और प्रेम संबंधों की बाधाओं का धैर्य के साथ सामना करें। नई परियोजनाओं और कामकाज की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नए विचारों और योजनाओं पर विचार करने का भी सही समय है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन शाम को साथ बैठकर बातचीत करने से मामला सुलझ सकता है।

बिजनेस: नई परियोजनाओं और कामकाज की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल हो सकता है। नई योजनाओं पर विचार करें, लेकिन जोखिम भरी आर्थिक योजनाओं से बचें।
नौकरी: नए विचारों और योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। कामकाज से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
प्यार: प्रेम संबंधों में आने वाली बाधाओं का धैर्य से सामना करें। जीवनसाथी के साथ अनबन होने पर बातचीत से समाधान निकालें।
परिवार: घरेलू जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेवजह के आरोप-प्रत्यारोप से बचें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
पूर्वाभास: जरूरत से ज्यादा खर्च और जोखिम भरे फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा।
उपाय: परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें और नई परियोजनाओं की शुरुआत से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

14 अक्टूबर 2026 धनु राशिफल: आज का धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज जरूरत से ज्यादा खाने से परहेज करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। बैंक से जुड़े लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक तनाव को गंभीरता से लें, लेकिन बेवजह की चिंता करने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से समस्याओं को जल्द सुलझाने का प्रयास करें। एकतरफा प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। नई परियोजनाओं और बड़े खर्चों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पत्राचार करते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी परिवार और मित्रों के सामने आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी निजी बातें साझा कर सकता है, जिससे आपको असहजता हो सकती है।

बिजनेस: दूसरों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। किसी भी परेशानी में जल्दबाजी से फैसला न लें।
नौकरी: सभी को साथ लेकर चलने की आपकी क्षमता की सराहना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों का सही विश्लेषण करें।
प्यार: प्रिय व्यक्ति से बातचीत करते समय कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें। संयम से रिश्तों की समस्याएं सुलझाने का प्रयास करें।
परिवार: परिवार के सदस्यों की सलाह मानसिक तनाव कम करने में मदद कर सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
पूर्वाभास: कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना और सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय: शांत रहें, परिवार के अनुभवी सदस्यों की सलाह सुनें और किसी भी विवाद में सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8

14 अक्टूबर 2026 मकर राशिफल: आज का मकर राशिफल

मकर राशि आज मन में बेचैनी आपकी मानसिक शांति को प्रभावित कर सकती है, लेकिन कोई मित्र आपकी परेशानियों को दूर करने में मदद करेगा। तनाव कम करने के लिए मधुर संगीत सुनना फायदेमंद रहेगा। कमाई के नए अवसरों से लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू कामकाज के कारण थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। आपके सहयोग से किसी दूसरे व्यक्ति को सम्मान या प्रशंसा मिल सकती है। लंबे समय बाद जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

बिजनेस: आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए बजट के अनुसार खर्च करें। अपनी तय सीमा से अधिक धन खर्च न करें।
नौकरी: आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। कार्यक्षेत्र में दूसरों का सहयोग प्राप्त करने के लिए संवाद बेहतर बनाएं।
प्यार: काम के दबाव के बावजूद प्रिय व्यक्ति आपके लिए खुशी के पल लेकर आ सकता है।
परिवार: खाली समय में परिवार के सदस्यों की मदद करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं।
पूर्वाभास: ऊर्जा का स्तर अच्छा रह सकता है। अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल करने से कामकाज में मदद मिलेगी।
उपाय: खर्चों की योजना बनाएं और जरूरतमंदों की मदद करते समय अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

14 अक्टूबर 2026 कुंभ राशिफल: आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि आज नकारात्मक सोच आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। घूमने-फिरने और खर्च करने का मन होगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। बच्चे आपके साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे और उनका व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। किसी मित्र की कमी आपको महसूस हो सकती है। दफ्तर में अच्छा माहौल बना रहेगा। गपशप और अफवाहों से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव हो सकते हैं।

बिजनेस: आर्थिक लाभ मिलने में देरी हो सकती है। वित्तीय मामलों में धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें।
नौकरी: कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी गलतियों से सीखें और काम में सुधार करें।
प्यार: प्रिय व्यक्ति के साथ तालमेल बनाने के लिए व्यवहार में स्थिरता रखें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिल सकता है।
परिवार: सामाजिक जीवन से दूरी न बनाएं। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने से मन हल्का हो सकता है।
पूर्वाभास: बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उपयोगी हो सकता है।
उपाय: बुजुर्गों की देखभाल करें, परिवार के साथ समय बिताएं और कानूनी मामलों में जानकार व्यक्ति की सलाह लें।
शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

14 अक्टूबर 2026 मीन राशिफल: आज का मीन राशिफल

मीन राशि में आज भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। अचानक बढ़े खर्च आपकी मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी आजादी से जीने की आदत घर में तनाव का कारण बन सकती है। ऐसे में देर रात तक बाहर रहने और फिजूलखर्ची से बचें। अचानक कोई सुखद संदेश मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। पहले से टाले गए कामों के कारण आज व्यस्तता बनी रहेगी और आराम के लिए कम समय मिलेगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींचेगा। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल आपको खास खुशी देंगे और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

बिजनेस: निवेश में जल्दबाजी न करें। केवल अनुमान के आधार पर फैसला लेने से नुकसान हो सकता है।
नौकरी: आने वाले दिनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अफवाहों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें।
प्यार: प्रिय व्यक्ति का भरपूर प्यार मिल सकता है। रिश्तों में विश्वास और संवाद बनाए रखें।
परिवार: परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ने पर बातचीत से मतभेद दूर करने की कोशिश करें।
पूर्वाभास: कुछ ऐसी बातें सामने आ सकती हैं, जिनकी आपको पहले पूरी जानकारी नहीं थी। परिस्थितियों को समझकर कदम उठाएं।
उपाय: सेहत का ध्यान रखें, निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और पारिवारिक मतभेदों को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aaj Ka Rashifal 14 October 2026, 14 October 2026 Rashifal, Today Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal, 14October Horoscope, Daily Horoscope Hindi 14 October Rashifal Aaj Ka Rashifal 14अक्टूबर 2026 का राशिफल 14 अक्टूबर का राशिफल Mesh Rashifal Vrishabh Rashifal Mithun Rashifal Kark Rashifal Singh Rashifal Kanya Rashifal Tula Rashifal Vrishchik Rashifal Dhanu Rashifal Makar Rashifal Kumbh Rashifal Meen Rashifal 14 October 2026 Rashifal

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story