Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: इन पांच राशि वालो का होगा भाग्य उदय, जानिए अपना आज का राशिफल?

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: आज का राशिफल मेष से मीन तक जानें। नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 अक्टूबर का दिन।

Suman  Mishra (Astrologer)
Published on: 19 Oct 2026 2:43 PM IST
Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: इन पांच राशि वालो का होगा भाग्य उदय, जानिए अपना आज का राशिफल?
X

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026 : आज 20 अक्टूबर 2026, आज का दिन सभी 12 राशियोंआज 20 अक्टूबर, मंगलवार का दिन है और शारदीय नवरात्रि के बाद विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। जानते हैं, आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, किन कामों में सफलता मिल सकती है और किन मामलों में सतर्क रहना बेहतर होगा। जानें आज का राशिफल..

आज का राशिफल

20 अक्टूबर 2026 मेष राशिफल: आज का मेष राशिफल

मेष राशिवाले आज का दिन आपके लिए कठिनाईयों भरा रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ना पड़ें, अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। पिताजी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

धन-संपत्ति ( Money) अगर जातक का व्यवसाय हो तो समझ लीजिए ये दिन आपके लिए है। बिजनेस में लाभ होगा।
सेहत ( Health) बीमारी की चपेट में आने की संभावना है। सर्दी –जुकाम से बचें।
करियर ( Career) ऑफिस में जातक के काम से अधिकारी वर्ग की तारीफ मिलेगी और आप पर विश्वसनीयता बढ़ेगी।
प्यार ( Love) आज कॉलेज के किसी साथी से प्यार का इजहार करेंगे। जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
परिवार ( Family) पत्नी, मां-बाप के साथ समान्य रहेंगे। उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
उपाय ( Remedy) दही खाकर ही किसी काम की शुरुआत करें।
पूर्वाभास (Forecast) जीवनसाथी की वजह से धन लाभ होगा।

20 अक्टूबर 2026 वृष राशिफल: आज का वृष राशिफल

वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी माता जी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, आप जीवनसाथी के लिए कोई कुछ महंगे कपड़े ला सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) दवा की दुकान अगर जातक की है तो समझ लीजिए आपके सितारे बुलंदियों पर हैं।
सेहत ( Health) आज आप बीमारी को मात देकर घर आएंगे। इससे परिवार में खुशी रहेगी।
करियर ( Career) आज मन मुताबिक नौकरी की तलाश पूरी होगी। आर्थिक स्तर ऊंचा होगा।
प्यार ( Love) दिल टूटेगा, लेकिन इससे काम पर असर नहीं पड़ने वाला ।
परिवार ( Family) परिवार के साथ अनबन हो सकता है। संबंधों में सुधार के लिए सबकुछ समय पर छोड़ दें।
उपाय ( Remedy) आज उड़द के पकौड़े कुत्ते को खिलाएं।
पूर्वाभास (Forecast) यात्रा के दौरान आकस्मिक धन मिलेगा।

20 अक्टूबर 2026 मिथुन राशिफल: आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गलती होगी।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में अच्छा खासा ऑर्डर मिलने से मन खुश होगा।इससे धन की वृद्धि होगी।
सेहत ( Health) खान-पान में परहेज रखकर सेहत को अच्छा बनाएंगे।
करियर ( Career) सरकारी नौकरी वालों के ऊपर काम को बोझ बढ़ेगा। साथ में कार्यस्थल पर पहचान बढ़ेगी।
प्यार ( Love) दोस्त की बहन पर दिल आएगा जो रिश्तों पर असर डालने वाला है।
परिवार ( Family) घर में सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चले तो अच्छा रहेगा।
उपाय ( Remedy) घर में तोता पालेंगे तो अच्छा रहेगा।
पूर्वा पूर्वाभास (Forecast) प्रॉपटी से जुड़े लोगों को लाभ मिलने वाला है।

20 अक्टूबर 2026 कर्क राशिफल: आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाएं रखना होगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धन-संपत्ति ( Money) किसी नए व्यवसाय से जुड़ेंगे और बाहर किसी दूसरे के काम में हाथ बटाएंगे तो लाभ होगा।
सेहत ( Health) बीमारी की चपेट में आएंगे, लेकिन आत्मबल की मजबूती आपको इससे बाहर निकालेगी।
करियर ( Career) कार्यस्थल में मिथुन राशि का शख्स इस राशि के जातक के लिए फरिश्ता बना आएगा।
प्यार ( Love) जातक के लिए प्यार नहीं बना है अगर प्यार के चक्कर में पड़ना है तो कर्क राशि का जातक आपके लिए अच्छा रहेगा
परिवार ( Family) दोस्तों परिवार के सदस्यों के साथ मस्ती करेंगे।
उपाय ( Remedy) घर को सुगंधित रखेंगे तो सकारात्मकता बनी रहेगी।
पूर्वाभास (Forecast) संतान की इच्छा पूरी होगी।

20 अक्टूबर 2026 सिंह राशिफल: आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने माता जी को किसी बात के लिए खरीखोटी सुना सकते हैं, वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में पैसा डूबेगा।आर्थिक स्थिति मे सुधार के लिए बहुत भागदौड़ करेंगे,लेकिन सकारात्मक फल नहीं मिलेगा।
सेहत ( Health) आज सेहत समान्य रहेगा। व्यायाम करें,नहीं तो कमर दर्द और सर दर्द से परेशान रहेंगे।
करियर ( Career) नौकरी में सहयोगी नुकसान पहुंचाएँगे। लेकिन आपका काम बोलता है तो बस धैर्य रखें।
प्यार ( Love) साथी के साथ भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे, जो आपके संबंधों के लिए फलदायी है।
परिवार ( Family) भाई-बहन में झगड़ा परिवार के माहौल को खराब करेगा, जो भविष्य के लिए दुखद होने वाला है।
उपाय ( Remedy) छोटी कन्या को खिलौना दें या खीर खिलाएं।
पूर्वाभास (Forecast) पुराना किया पुण्य का बड़ा लाभ मिलने वाला है।

20 अक्टूबर 2026 कन्या राशिफल: आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप इसके साथ-साथ अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालें, आप अपने काम को प्राथमिकता देंगे। यदि आपके जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। आपके काम में कुछ नए विरोध उत्पन्न हो सकते हैं।

धन-संपत्ति (Money) आज जातक पर लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा।
सेहत ( Health) आज सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन मां की बीमारी परेशानी का सबब बन सकती हैं।
करियर (Career) चिकित्सा से जुड़े लोगों को समाज में पहचान मिलेगी। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।
प्यार (Love) परिवार, दोस्त और समाज आपके निजी रिश्तों की कद्र करेंगे। भावनाओं में बहने से बचें।
परिवार( Family) जातक की प्रशंसा परिवार के सदस्यों करेंगे।
उपाय (Remedy) आज किसी दोस्त या किसी रिश्तेदार को उपहार देंगे तो अच्छा रहेगा।
पूर्वाभास- ( Forecast) प्यार में इंतजार खत्म होगा।

19 अक्टूबर 2026 तुला राशिफल: आज का तुला राशिफल

तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपने यदि संतान को कुछ जिम्मेदारियां दी थी, तो वह उस पर खरी उतरेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें ।

धन-संपत्ति ( Money) आज किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। लेकिन व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें, भविष्य का मजबूत आधार बनेगा।
सेहत ( Health) मानसिक और शारीरिक दोनों रुप से जातक खुद को स्वस्थ पाएंगे।
करियर (Career) नौकरी और पढ़ाई में आज जातक को निराशा हाथ लगेगी।
प्यार (Love) जातक अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करेंगे। मजाक-मजाक में बात शादी तक भी पहुंच सकती हैं।
परिवार ( Family) सर्वगुण सपन्न जीवनसंगिनी आपकी जिंदगी खुशियां दोगुनी कर देगी।
उपाय ( Remedy) मंदिर के निर्माण काम में सहयोग करेंगे तो खुद उसका आपको लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast) दोस्त या परिवार का कोई सदस्य आपको व्यवसाय में रास्ता दिखाएगा।

20 अक्टूबर 2026 वृश्चिक राशिफल: आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश करेंगे, आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

धन-संपत्ति ( Money ) कल्पना की दुनिया में खोएंगे, इससे व्यवसाय पर असर पड़ेगा।
सेहत ( Health) मां की तबियत खराब होगी तो घर में परेशानी बढ़ेगी।
करियर ( Career) सकारात्मक सोच और उत्साह से करियर को ऊंचाई पर लें जाएंगे।।
प्यार (Love) प्रेम में तनाव, अलगाव और गलतफहमी साथी से दूर होने का कारण बनेगा।
परिवार ( Family ) परिवार और जीवनसाथी के साथ तनाव से दिनभर मूड खराब करेगा।
उपाय ( Remedy ) पक्षियों के लिए घोंसला बनाएं, नौकरी में लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास (Forecast) शादी की बात तय होगी।

20 अक्टूबर 2026 धनु राशिफल: आज का धनु राशिफल

धनु राशि के लिए जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आज कुछ गुप्त राज लोगो के सामने आ सकते हैं। आप पार्टनरशिप में यदि किसी काम को करेंगे, तो आपको उसमें पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। आपकी कोई चीज खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

धन-संपत्ति ( Money) शेयर मार्केट में धन लगाने से पहले सोच-समझ लें। अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए धन न लें।
सेहत ( Health) आज जातक अच्छा महसूस नहीं करेंगे। स्फूर्ति की कमी का असर काम पर दिखेगा।
करियर ( Career) बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
प्यार ( Love) रोमानियत से भरा दिन रहेगा। हर तरफ फिजाओं में प्यार घुला रहेगा।
परिवार ( Family) छोटी सी बात को लेकर माता-पिता से अनबन हो सकती हैं।
उपाय ( Remedy) किसी नवविवाहित जोड़े को उपहार देंगे तो प्यार मिलेगा या शादी तय होगी।
पूर्वाभास(Forecast) कर्ज की स्थिति आ सकती है। पैसा बचाएंगे तो अच्छा रहेगा।

20 अक्टूबर 2026 मकर राशिफल: आज का मकर राशिफल

मकर राशि आज आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकती है, विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धन-संपत्ति ( Money) आज जातक कुछ नया करेंगे, इसका भविष्य में लाभ मिलेगा।
सेहत ( Health) योग और ध्यान से स्वास्थ्य जीवन की ओर बढ़ेंगे।
करियर ( Career) नौकरी में आवेश में आकर जल्दबाजी न करें, नहीं तो नुकसान होगा।
प्यार ( Love) साथी को लेकर ख्याली पुलाव बनाएंगे, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं मिलेगा।
परिवार ( Family) परिवार का भरोसा जीतेंगे और परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे।
उपाय ( Remedy) गुलाब का फूल शयनकक्ष में रखें, संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
पूर्वाभास (Forecast) व्यवसाय में आने वाला पल पहचान देगा।

20 अक्टूबर 2026 कुंभ राशिफल: आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें पूरा मामला समझकर धन लगाना होगा, आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने किसी मित्र के घर जा सकते हैं।

धन-संपत्ति (Money) धन लाभ से व्यवसायिक गति का विस्तार होगा।
सेहत ( Health) सेहत सामान्य रहेगा।
करियर (Career) नौकरी और पढ़ाई में प्रयास करेंगे।
प्यार (Love) आज का लव राशिफल जातक प्यार के चक्कर से दूर रहेंगे।
परिवार( Family) जीवनसाथी के परिवार में मुसीबत आने से दिन खराब होगा।
उपाय (Remedy) खीर का भोग भगवान विष्णु को लगाएं।
पूर्वाभास ( Forecast) सपनों की दुनिया में खोएं रहेंगे।
शुभ अंक (Lucky Number) 2

20 अक्टूबर 2026 मीन राशिफल: आज का मीन राशिफल

मीन राशि में आज काम को बहुत ही सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कुछ विरोधी उसमें विराम लगा सकते हैं। संतान यदि किसी कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कड़वी बातों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

धन-संपत्ति ( Money) पुराना व्यवसाय छोड़कर किराने या दूसरा कोई व्यवसाय करने की सोच रखेंगे।जो लाभ देगा।
सेहत ( Health) आज किसी चीज से एलर्जी होगी, इससे पूरे दिन परेशान रहेंगे।
करियर ( Career) वर्फ फॉर्म होम में जातक के काम की सराहना काम के प्रति उत्साह को बढ़ाएगा। नौकरी में पदोन्नति भी संभव है।
प्यार ( Love) आज प्यार-वार के चक्कर से दूर रहने में भलाई है।
परिवार ( Family) घर से दूर जाना आपके परिवार के सदस्यों और बच्चों को आपकी कमी खलेगी। इससे आपका मन दुखी रहेगा।
उपाय ( Remedy) घर में मोर पंख रखें, अपनों से दूर कम होगी।
पूर्वाभास (Forecast) म्यूचुअल फंड में पैसा लगाएंगे तो लाभ मिलेगा।

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।



दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aaj Ka Rashifal 20 October 2026, 20 October 2026 Rashifal, Today Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal, 20 October Horoscope, Daily Horoscope Hindi 20 October Rashifal Aaj Ka Rashifal 20 अक्टूबर 2026 का राशिफल 20 अक्टूबर का राशिफल Mesh Rashifal Vrishabh Rashifal Mithun Rashifal Kark Rashifal Singh Rashifal Kanya Rashifal Tula Rashifal Vrishchik Rashifal Dhanu Rashifal Makar Rashifal Kumbh Rashifal Meen Rashifal 20 October 2026 Rashifal

Suman  Mishra (Astrologer)
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra (Astrologer)

Astrologer Mail ID - suman1711@gmail.comsuman1711@gmail.com

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story